उत्तराखंड: सड़क हादसे में दारोगा का निधन, प्रदेश पुलिस ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

उत्तराखंड पुलिस विभाग से  दुखद खबर सामने आ रही है, यहाँ भीषण सड़क हादसे में एसआई पुष्पेंद्र सिंह का निधन हो गया है। पुष्पेन्द्र के निधन के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर छा गई है।

जानकारी के मुताबिक उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह इन दिनों पौड़ी गढ़वाल में तैनात थे। पुष्पेन्द्र अपनी बुलेट पर सवार होकर अपने दोस्त अमित के साथ जा रहें थे। इसी दौरान देहरादून- हरिद्वार नेशनल हाईवे पर छिद्दरवाला के समीप उनकी बुलेट का भीषण सड़क हादसा हो गया।


https://twitter.com/AshokKumar_IPS/status/1668963913164283905?s=20

इस दर्दनाक हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हालत में सड़क पर पड़े उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह और घायल अमित को 108 के माध्यम से ऋषिकेश एम्स पहुंचाया।
जहां डाक्टरों द्वारा उपचार के दौरान सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र पुत्र बाबूराम निवासी केहडा, लक्सर की मौत हो गई, जबकि घायल अमित पुत्र विजेंद्र निवासी ढाढेकी अकबरपुर, मंगलौर, हरिद्वार का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वही थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1668904468459687937?s=20

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण