संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अल्मोड़ा: किरायदारों का सत्यापन न करने पर जेब हुई ढीली, मकान मालिकों पर पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

चित्र
अल्मोड़ा पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान जारी बिना सत्यापन किरायेदार रखना मकान मालिकों को पड़ रहा है भारी , द्वाराहाट पुलिस ने 02 भवन स्वामियों पर की 10-10 हजार कोर्ट चालान की कार्यवाही सत्यापन अभियान में 48 व्यक्तियों का सत्यापन रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर लगातार बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा बिना सत्यापन किरायेदार, मजदूर रखने वाले मकान मालिकों व ठेकेदारों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम में 24 जून को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाकर 48 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान द्वाराहाट पुलिस द्वारा बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर दो मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी। सत्यापन अभियान के दौरान अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों को किरा...

उत्तराखंड: नहर में मिला नवजात का शव, फैली सनसनी

नैनीताल। रामनगर की सिंचाई नहर में फिर नवजात शिशु का शव मिला है। वहीं शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बीते दिन सुबह मोहल्ला गुलरघटटी क्षेत्र में सिंचाई गूल में एक नवजात बच्चे का शव पड़े होने की सूचना आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी।घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सिंचाई गूल में मिले इस नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी एक नवजात शिशु का शव रेलवे पड़ाव में बरामद हुआ था। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि दोनों ही मामलों में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है तथा आसपास के लोगों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।

हादसा! दो मालगाड़ियां आपस में टकराई, कई डिब्बे पटरी से उतरे

चित्र
तकरीबन 12 डिब्बे पटरी से उतर गए पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रविवार को तड़के सुबह रेल हादसा हो गया है। यहाँ दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसके बाद मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा भोर में तकरीबन  4 बजे ओंडा स्टेशन पर हुआ।  घटना में एक मालगाड़ी के चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। सूत्रों की मानें तो  एक मालगाड़ी ने दूसरी मालगाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तकरीबन 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। सूचना के मुतबिक यह हादसा पश्चिम बंगाल के बांकुरा में आज तड़के सुबह चार बजे हुआ है।   मिली सूचना के आधार पर एक मालगाड़ी ओंडा स्टेशन से गुजर रही थी, तभी दूसरी मालगाड़ी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना से तकरीबन 12 डिब्बे बेपटरी हो गए। घटना के बाद पटरी पर डिब्बे बिखर गए। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल पर भीड इकट्ठा हो गई।  बांकुरा के ओंडा रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकराने से  खड़गपुर-बांकुरा-आद्रा लाइन पर रेल परिचालन रोक दिया गया है। .....जानकारी मिलने पर न्यूज़ अपडेट होगी।

नियोलीसेरा सैम मंदिर में हो रहा सात दिवसीय भागवतकथा महापुराण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

पिथौरागढ़ -नियोलीसेरा सैम मंदिर में सात दिवसीय भगवतकथा महापुराण हो रहा है नियोलीसेरा सैंम मंदिर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर के सीमावर्ती क्षेत्र है। मोहन जोशी बीड़ा महादेव मंदिर कमेटी अध्यक्ष नियोलीसेरा सैंम मंदिर में ये भगवतकथा महापुराण 19जून से 25 जून तक चलेगा इस श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पंडित चंद्रशेखर जिसमें यजमान पद्मादत, देवी दत्त नियोलीसेरा के अन्य क्षेत्रीय जनता के द्धारा ये श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में सरातोला, रामपुर,बडौली,भनोली, सल्लाभाटकोट,कुनल्ता, नाली,ननोली आदि गांवों के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड उमड़ कर अपने क्षेत्र में सुख समृद्धि व शान्ति के लिए ये श्रीमद्भागवत कथा महापुराण में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता ने बताया अल्मोडा, बागेश्वर पिथौरागढ़ के सीमांत एरिया के बीड़ा महादेव मंदिर, रामपुर सैंम मंदिर , पातालेश्वर महादेव मंदिर, नियोलीसेरा सैंम मंदिर इन मंदिरों में साल में कभी महाशिव पुराण, श्रीमद्भागवत कथा,व आदि अनुष्ठान होते रहते हैं।

SSJU: अमित कुमार त्रिपाठी बने वित्त अधिकारी, परिसर में हर्ष का माहौल

अल्मोड़ा के ट्रेजरी ऑफिसर के रूप में भी नियुक्त अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में सहायक वित्त अधिकारी के रूप में तैनात अमित कुमार त्रिपाठी को शासन ने पदोन्नति करते हुए दी बड़ी जिम्मेदारी। त्रिपाठी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए शासन ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी और अल्मोड़ा का ट्रेजरी ऑफिसर नियुक्त किया है। अल्मोड़ा नगर में नर्सिंगबाड़ी क्षेत्र में रहने वाले अमित कुमार त्रिपाठी वर्तमान में सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में सहायक वित्त अधिकारी के पद पर तैनात हैं। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का वित्त अधिकारी बनने और अल्मोड़ा का ट्रेजरी ऑफिसर बनाये जाने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है और सोबन सिंह जीना परिसर में हर्ष का माहौल है।

नई दिल्ली में बन रहे “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, समय पर पूरा करने के दिये निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर समय से पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माण कार्य में हो रही देरी पर बिंदुवार आख्या प्रेषित करने को कहा। गौरतलब है कि निर्माणाधीन भवन “उत्तराखण्ड निवास” में भूतल को सम्मिलित करते हुए कुल सात तल बनाए जाएंगे। भवन उत्तराखण्ड वास्तुकला शैली में बनाया जा रहा है। यह पांच सितारा ग्रीन भवन है और इसका अपना सीवेज सोधन संयंत्र होगा। भवन में 50 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट भी है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता श्री राकेश चंद तिवारी, परियोजना प्रबंधक श्री योगेश कुमार, सहायक अभियंता श्री हरीश चंद जोशी व आर्किटेक्ट श्री सचिन अग्रवाल उपस्थित थे।

अल्मोड़ा: मोटरसाइकिल गिरी खाई में, दो गम्भीर रूप से घायल

चित्र
अल्मोड़ा में पिछले कई दिनों से दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही है। आज ही एक मोटरसाइकिल के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खाई में उतर दोनों लोगों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा। शनिवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी को सूचना मिली की चौखुटिया रोड पर स्थान केदार के समीप एक मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। जिसमें एक स्त्री व पुरुष सवार थे। इस सूचना पर थानाध्यक्ष भतरौजखान पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कार्य हेतु पुलिस टीम सड़क मार्ग से नीचे खाई में उतरी व रामगंगा नदी को पार करते हुए घने कटीली झाड़ियों के बीच से गुजरकर घायलों तक पहुंचे। https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1672549941506629632?s=20 मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार दोनों घायल सड़क मार्ग से लगभग 60 मीटर नीचे खाई में गिरे थे व दोनों गम्भीर रुप से घायल थे। पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों के सहायता से दोनों घायलों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क मार्ग तक लाया गया तथा पुलिस के सरकारी वाहन...

अल्मोड़ा: भाजपा ने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत ढुंगाधारा व बालेश्वर मंदिर में चलाया जनसम्पर्क अभियान

लोगों से स्वच्छता अभियान में जुटने की अपील की अल्मोड़ा। घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत आज पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क कार्यक्रम को नगर मंडल बालेश्वर शक्तिकेंद्र में किया गया। शनिवार को समिति से जुड़े सदस्यों ने नगर के ढुंगाधारा, बालेश्वर मंदिर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के रास्ते, नाली की सफाई कर एकत्र कूड़ा का निस्तारण किया गया। साथ ही सभी लोगों से स्वच्छता अभियान में जुटने की अपील की। 9 साल मोदी सरकार की सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के बारे में भ्रमण कर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं 9090902024 डायल नंबर पर मिस कॉल करा कर भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार को समर्थन की अपील की।  कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री गोविंद पिलखवाल, भारतीय जनता पार्टी  जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पांडे, महिला मोर्चा जिला...

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के लिए संचालित 35 फर्जी हेली सेवा वेबसाइटों को पुलिस ने किया ब्लॉक, आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश पुलिस ने चारधाम यात्रा के लिए संचालित 35 फर्जी हेली सेवा वेबसाइटों को ब्लॉक किया है। साथ ही फर्जी वेबसाइटों से लोगों को ठगने वाले आरोपितों को भी गिरफ्तार कर किया है। राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स- एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फर्जी वेबसाइट मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को बिहार के जिला शेखपुरा से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि फर्जी वेबसाइट के जरिए उत्तराखंड के प्रकाश चन्द्र पुरोहित से 61 हजार 5 सौ रुपये की ठगी की गई। ऐसा ही घटना राजस्थान के जयपुर निवासी जस्टिन जॉसेफ के साथ हुई, जिनसे 33 हजार रुपये की ठगी की गई। इसी तरह विभिन्न राज्यों के कई लोगों के साथ भी ठगी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में अभियोग का सफल निस्तारण हेतु पुलिस टीम गठित की गई जिस पर पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ से सफल अनावरण हेतु प्राप्त दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयासों से साक्ष्य एकत्रित करते हुये इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया है व विवेचना के दौरान हैली सेवा के नाम पर देश भर में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह...

मेजर जनरल मनोज तिवारी ने किया उत्तराखंड में 2023 की पहली अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ

चित्र
मुख्यालय भर्ती जोन (लखनऊ ) के जोनल भर्ती अधिकारी मेजर जनरल मनोज तिवारी ने किया उत्तराखंड में 2023 की पहली अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ। सोमनाथ मैदान में अग्निवीर बनने के लिए दौड़े एक हज़ार अभ्यार्थी नौजवान कुमाऊँ रेजिमेंटल सेंटर के सोमनाथ ग्राउंड में शुक्रवार 23 जून को हुई अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ मुख्यालय भर्ती जोन (लखनऊ) के प्रमुख मेजर जनरल मनोज तिवारी ने किया । रैली की शुरूआत 1.6 किलोमीटर की दौड़ के साथ हुई, जिसके बाद दौड़ में सफल अभ्यर्थियों का बीम , 9 फीट गड्ढा तथा ज़िग ज़ैग बैलेंस टेस्ट हुआ । तत्पश्चात उनके ऊंचाई , सीना तथा वजन मापने की प्रक्रिया चली । इस भर्ती रैली में बागेश्वर जिले के पांच तहसीलों (दुगनाकुड़ी, गरुड़, काफलीगैर, कांडा तथा कपकोट) के लगभग एक हज़ार अभ्यार्थियों की परीक्षा ली गई। इस अवसर पर मेजर जनरल मनोज तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना की ओर से रानीखेत में चल रही मौजूदा अग्निवीर भर्ती रैली के बाद समस्त उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नर्सिंग असिस्टेंट तथा सिपाही फार्मा के पदों के चयन के लिए दो और भर्ती रैलियां...

मौसम अपडेट: प्रदेश में 24 जून से 26 जून तक रेड अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना

चित्र
मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 जून से 26 जून तक रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, भारी बारिश के साथ ही तेज़ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़के अवरुद्ध होने की भी संभावना है। नालों और नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है। वहीं अगले दो दिन राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि 27 जून तक यही स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं राजधानी देहरादून में कल सुबह से बादल छाए है।

अल्मोड़ा: अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरा वाहन, दो महिलाओं की मौके पर ही मौत

चित्र
प्रदेश में दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में आज अल्मोड़ा के भिकियासैंण के अंतर्गत दलमोड़ी बघाड़ मोटर मार्ग पर खो देय्या नामक स्थान पर एक महेंद्रा जीनीयाँ वाहन अनियंत्रित होकर गहरे खाई में जा गिरी जिसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप घायल है। चालक कुंवर सिंह को सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घनाग्रस्त वाहन बघाड़ से भिकियासैंण को आ रहा था। तहसील भिकियासैंण के राजस्व उपनिरीक्षक क्षेत्र बाटुला के दलमोड़ी बचाड़ सड़क के खौ ढैय्या पर महेंद्रा जीनीयो वाहन संख्या यूके 4 सीए 4761 अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरे खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर तीन लोगों को खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया तथा 108 की मदद से सीएचसी लाया गया। यहां डाक्टरों ने यशोदा देवी 65 पत्नी कुन्दन सिंह, मोहनी देवी 40 पत्नी कृपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि चालक कुंवर सिंह 28 पुत्र लाल सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। साथ ही वाहन में सवार चौथा व्यक्ति जोगा सिंह 45 वर्ष ने गाड...

सीमावर्ती इलाके जनशून्य हो रहे ये बड़े खतरे का संकेत- ब्रह्मा नंद डालाकोटी

चित्र
चितई गोलज्यू मंदिर से गुरिल्लों की जनजागरण रथ यात्रा प्रारंभ अल्मोड़ा (पनुवा नौला) -23जून आज यहां चितई गोलज्यू मंदिर से गुरिल्लों की जनजागरण रथ यात्रा प्रारम्भ हुई चितई पेटशाल बाड़ेछीना होते हुए दन्या को प्रस्थान कर गयी है। बाड़ेछीना,पनुवानौला में सभाओं को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज भी देश को गुरिल्लों की उतनी ही आवश्यकता है जितनी 1963में एस एस बी के गठन के समय थी, गुरिल्लों के पनुवानौला से संबंध को याद करते हुए संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी ने कहा यहां एस एस बी का क्षेत्रीय संगठक का कार्यालय होता था जिसके माध्यम से 1963 से लेकर 2000 तक हजारों स्थानीय युवाओं को गुरिल्ला प्रशिक्षण हेतु सराहन,ग्वालदम और पौड़ी भेजा गया। समय समय पर हमैं यहां अनेक पुनर्वोधात्मक प्रशिक्षण भी दिये गये, लेकिन गुरिल्लों की तरह ये कार्यालय भी बीरान हो गये हैं, उन्होंने कहा कि सीमाओं पर जो आतंकवादी, अलगाववादी ताकतें फिर उभरने लगी हैं सरकार को इसकी जांच अवश्य करनी चाहिए कि कहीं गुरिल्ला सुरक्षा प्रणाली खत्म करने से तो ये समस्या पैदा नहीं हो रही जिस प्रकार सीमाओं से पल...

शारदा पब्लिक स्कूल के अक्षत और प्रेरणा ने नीट तो हर्ष ने की जेईई परीक्षा उत्तीर्ण

चित्र
शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। यहाँ के दो बच्चों अक्षत और प्रेरणा निगम ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। नीट की परीक्षा में अक्षत ने 631अंक और प्रेरणा निगम ने 530 अंक हासिल किये है। वहीं हर्ष ने जेईई की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन बच्चों ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से ये सफलता प्राप्त की है। इन बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों और अपने माता-पिता को दिया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। शारदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी निरंतर अपनी सफलता का परचम न केवल पढ़ाई-लिखाई में बल्कि खेल कूद और अन्य गतिविधियों में भी लहरा रहे हैं । स्कूल ने कहा भविष्य में भी विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का यही प्रयास रहेगा कि विद्यालय के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं विविध परीक्षाओं में अपना अच्छा प्रदर्शन करें और सफलता प्राप्त करें। विद्यालय परिवार को अपने इन होनहार विद्यार्थियों पर गर्व है।

उत्तराखंड: युवती को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार

इन दिनों प्रदेश में धर्मांतरण का मुद्दा चर्चा में है इसी बीच ख़बर आयी है कि पौड़ी के श्रीनगर में पिता-पुत्र ने एक युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। जिसके बाद मामले में युवती के पिता की शिकायत के बाद पुलिस पिता-पुत्र को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा पंजीकृत किया था। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के गढ़वाल विश्वविद्यालय में एक छात्रा पढ़ती थी। उसी विश्वविद्यालय में यूपी के बदायू के रहने वाला मुजीब खान (22 साल) भी पढ़ता था उसने छात्रा की सहेली कि मदद से दोस्ती की. इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच मेलजोल बढ़ने लगा। मुजीब ने छात्रा को पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर धर्म परिवर्तन करने के लिए कहने लगा। इस पर छात्रा की ओर कुछ जवाब नहीं मिला तो उसका पिता भी बेटे के साथ हो गया। दोनों ने मिलकर छात्रा को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया। इससे छात्रा का व्यवहार बदल गया। इसे देखकर उसके माता पिता ने पूरी जानकारी ली। इसके बाद 20 जून को छात्रा के परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले को लेक...

अल्मोड़ा: अतिक्रमण रोकने व हटाने के लेकर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

चित्र
अल्मोड़ा। विभागीय परिसंपतियों के अतिक्रमण को रोकने तथा परिसंपत्तियों से अतिक्रमण को हटाने के संबंध में जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भूमि की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध हो इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपनी अपनी संपत्ति का सपूर्ण ब्योरा, अतिक्रमित की गई भूमि तथा अतिक्रमण हटाए गई भूमि की संपूर्ण जानकारी निर्धारित प्रारूप में भरकर उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने अपने स्तर पर एक एक नोडल अधिकारी नामित करे, जिसके द्वारा संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता के साथ किया जाए। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु, मुख्य विकास अधिकारी अंशुल सिंह, अपरजिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

●अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस ✳️ मौसम विभाग ने 26 जून तक राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश, आकाशीय बिजली चमकने, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए चारधाम यात्रियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। ✳️ अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बिडेन ने राजकीय रात्रिभोज के लिए व्हाइट हाउस पहुंचने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। ✳️ मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्माता एम. नाइट श्यामलन राजकीय रात्रिभोज के लिए व्हाइट हाउस पहुंचे। ✳️ चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए हैं। केदारनाथ में 10 लाख 17 हजार से अधिक और बदरीनाथ में 8 लाख 98 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। ✳️ चंपावत जिले के गौरलचौड़ मैदान में कल से दस दिवसीय गोल्ज्यू महोत...

आशा फैसिलिटेटरो को भी आशा कार्यकर्ताओं की तरह दस प्रतिशत राज्य प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करके शासनादेश जारी किया जाय- रेनू नेगी

चित्र
रेनू नेगी आशा फैसिलिटेटर प्रदेश महासंघ की प्रदेश महामंत्री ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण शासन देहरादून को ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने आशा फैसिलिटेटरो की समस्याओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सन् 2005 से आशा कार्यकर्ताओं को उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में एक साहियका की तौर पर नियुक्त किया गया। धीरे धीरे स्वास्थ्य विभाग में कामकाज ज्यदा होने पर , स्वास्थ्य विभाग ने इन्हीं आशा कार्यकर्ताओं में से सन 2010मे आशा कार्यकर्ताओं के ऊपर आशा फैसिलिटेटरो की नियुक्ति की। उत्तराखंड राज्य में वर्तमान समय में 12018 आशा कार्यकर्ता कार्यरत है।इन 12018आशा कार्यकताओं के ऊपर पूरे उत्तराखंड में 606आशा फैसिलिटेटर नियुक्त किए हैं।एक आशा फैसिलेटर के अधीन 25से 30आशाए काम करती है ।इन आशा कार्यकर्ताओं के द्धारा किए गए कार्य की पुष्टि के लिए एक आशा फैसिलेटर को 25से 30आशाओ के पास जाना पड़ता है। कुछ जिले हैं ऐसे हैं जहां पर एक आशा फैसिलेटर के अधीन 35 से 40आशाए कार्यरत हैं। लंबे समय से उत्तराखंड की आशा कार्यकर्ताओं के साथ आशा फैसिलिटे...

दुःखद: पिथौरागढ़ सड़क हादसे में सभी दस लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी इलाके में मसूरीकांठा-होकरा मोटरमार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से सभी दस लोगों की मौत हो गयी। मृतक बागेश्वर के कपकोट के शामा और भनार इलाके के निवासी थे। राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया। मृतकों में 2 सेना के जवान भी शामिल है। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है। गुरूवार को पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपद की सीमा पर स्थित होकरा में हुए दुखद हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। एसडीआरएफ व पुलिस का राहत व बचाव कार्य जारी है। पुलिस के अनुसार आज दिनाँक 22 जून को जनपद नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि होकरा में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र व पोस्ट कपकोट से एएसआई महिपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी .होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गो...

अल्मोड़ा: दो महीने बाद पकड़ में आया चोर, घर में की थी नकदी व सामान चोरी, गिरफ्तार

नगदी व अन्य सामान चोरी करने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार 7 अप्रैल 2023 को मासी, चौखुटिया निवासी दयासागर ने थाना चौखुटिया में तहरीर दी थी कि उनके घर से अनुपस्थिति के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय घर के गेट व दरवाजे का ताला तोड़कर लगभग 45,000 रुपए व अन्य सामान की चोरी की गई हैं। जिस पर थाना चौखुटिया में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गयी। चौखुटिया पुलिस द्वारा घटना के अनावरण व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। राम चन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष चौखुटिया को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के उचित पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष चौखुटिया अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस द्वारा चोरी के अनावरण व घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलन कर सर्विलांस सेल की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत दिनांक 21 जून 2023 को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभिय...

बियरशिवा स्कूल अल्मोड़ा के प्रसून जोशी ने पास की जे०ई० एडवांस 2023 की परीक्षा

अल्मोड़ा नगर के सरकार की आली निवासी प्रसून जोशी ने जे०ई० एडवांस 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल की है। नगर के बियरशिवा स्कूल से वर्ष 2022 में इंण्टर मीडिएट परीक्षा 93 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के पश्चात् अपने अथक प्रयास से प्रसून द्वारा उक्त परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी सफलता हासिल की है। तहसील चौखुटिया के मूल निवासी प्रसून के पिता गणेश चन्द्र कुमयाँ वर्तमान में राजकीय महिला पालीटेक्निक, अल्मोड़ा में एक राजपत्रित अधिकारी के रूप में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं तथा इनकी माता लीला कुमयॉ गृहणी हैं। बचपन से ही मेघावी रहे प्रसून द्वारा उक्त सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा बियरशिवा स्कूल के स्टाफ को दिया है जिनके मार्गदर्शन में वे इस मुकाम पर पहुँचे हैं । प्रसून की इस सफलता पर विद्यालय की चेयर पर्सन श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार, सचिव निरूपेंद्र तलवार, विद्यालय की प्रधानाचार्या नीमा थापा, कोऑर्डिनेटर दीपिका विल्सन व समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

बड़ा हादसा: पिथौरागढ़ में बोलेरो गिरी गहरी खाई में, कई लोगों के मरने की आशंका

प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिथौरागढ़ के तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने की खबर है। वाहन में 9 लोगो के सवार होने की सम्भवना बताई जा रही है जिसमे अधिकांश लोगों के मौत की खबर। पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची मौके पर। मेडिकल व एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर। होकरा के युवा भी बचाव कार्य में लगे हैं।खाई से शवों को रेस्क्यू करने का कार्य जारी। बताया जा रहा है मंदिर दर्शन के लिए जा रहे ये सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले है। सूचना मिलने के बाद नाचनी थाने से थानाध्यक्ष चंदन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं। तेजम अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर भेजी गई है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब स्थिति में है। जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। ...

उत्तराखंड: दिल्ली से आए दो दोस्तों की कार खाई में गिरी, मौत

प्रदेश में आए दिन दुर्घटना की खबरें सामने आ रही हैं। ताज़ा मामले में दिल्ली से रुद्रप्रयाग आये दो दोस्तों की कार खाई में गिरी और उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त की। दोनों शवों का पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया।  सूचना के अनुसार बीते 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या डीएल14 सी 5070 होंडा अमेज से जतिन डागर पुत्र तेज सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम गंगोल पुर कलां रोहिणी दिल्ली और उसका मित्र विशाल उम्र 26 वर्ष पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से रुद्रप्रयाग को आये थे। इसके बाद दोनों ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते बुधवार को इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली। ऐसे में पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास नदी किनारे सर्च अभियान चलाकर दोनों युवकों की छानबीन शुरू की और दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को क्रेन की स...

झमाझम बरसेंगे बादल, प्रदेश के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में आज से कई जगहों पर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के पर्वतीय जनपदों में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है। वहीं 25 जून को उत्तराखंड में मानसून प्रवेश करेगा, जिसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बादल बरसेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। वहीँ राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

टाइटेनिक की खोज में लापता पनडुब्बी की खोज ज़ारी, बस कुछ ही घण्टो की ऑक्सिजन बची

लंदन, एजेंसी। ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग समेत पांच लोगों का लेकर टाइटेनिक जहाज का मलबा देखने गई पनडुब्बी लापता हो गई। पनडुब्बी की तलाश बुधवार को भी जारी रही। हालांकि यूएस कोस्ट गार्ड के अनुसार, टाइटैनिक के सदियों पुराने मलबे की खोज के दौरान रविवार को लापता हुई एक पनडुब्बी की तलाश के दौरान, कनाडाई विमानों ने पानी के नीचे के शोर का पता लगाया। टाइटैनिक उप: चालक दल को घर लाने के भारी प्रयास के बीच, यूएस कोस्ट गार्ड का कहना है कि खोज क्षेत्र में अधिक शोर सुना गया अमेरिका, कनाडा की नौसेना समेत अन्य एजेंसियां इसकी तलाश कर रही हैं। रविवार को ये पनडुब्बी स्थानीय समानुसार, सुबह करीब छह बजे (भारतीय समयानुसार, करीब दोपहर 2 बजे) पर रवाना हुई थी। रवानगी से 1 घंटे 45 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था। बुधवार को भी खोजकर्ता इसकी तलाश में जुटे रहे। अमेरिका, कनाडा की नौसेना, सरकारी एजेंसी अभियान संचालन की कंपनी व अन्य एजेंसियां इसकी तलाश में जुटी हैं। अमेरिकी कोस्ट गार्ड के रियर प्रयास एडमिरल जॉन मॉगर ने कहा कि पनडुब्बी की तलाश में दो विमान और एक पनडुब्बी और सोनार से तेरते बाध लग...

कटारमल सूर्य मंदिर में जिला प्रशासन व आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम

अल्मोड़ा 21 जून, 2023 - योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अर्न्तराष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है। यह बात आज 09वां अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोसी कटारमल सूर्य मंदिर में जिला प्रशासन व आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी ने कही। उन्होंने कहा कि यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है। योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है। इस अवसर पर आयुष विभाग की डा0 रंजनी बाला ने उपस्थित सभी लोगों को मकरासन, भुजंग आसन, शलभ आसन, कपालभांति, प्राणयाम, अनुलोम-विलोम, शीतली प्रणायम, भ्रामरी, ध्यान सहित अनेक योग क्रियायें उपस्थित लोगों को करायी। ...

अल्मोड़ा: जागेश्वर पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, ड्रग्स जागरुकता के लिए अल्मोड़ा पुलिस के एलईडी वीडियो वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ड्रग्स के प्रति अल्मोड़ा पुलिस की नई पहल ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी अल्मोड़ा के इस प्रयास को मिली सराहना एएनटीएफ अल्मोड़ा द्वारा ड्रग्स जागरुकता हेतु बनवाये गये जूट बैग, फाईल कवर आदि को मुख्यमंत्री जी ने अपने हाथो से बच्चों व युवाओं को वितरित किया। आज दिनांक- 21, जून 2023 को विश्व योग दिवस के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी का योग कार्यक्रम हेतु सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में आगमन हुआ। योग कार्यक्रम के समापन के उपरांत मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के क्रम में ड्रग्स जागरुकता हेतु एएनटीएफ अल्मोड़ा द्वारा बनवाये गये जूट बैग, जूट फाईल कवर आदि को बच्चों व युवक, युवतियों को वितरित किया गया। जनमानस में ड्रग्स जागरुकता फैलाने हेतु अल्मोड़ा पुलिस की नई पहल एलईडी वीडियो वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने हेतु एसएसपी अल्मोड़ा के प्रयासों की सराहना की गयी। ड्रग जागरूकता वाहन क...

बेजुबानों के गोपाल सूर्या राणा, बेजुबानों की सेवा का ऐसा जज्बा, ये भी सूर्या की आहट से समझ जाते हैं आ गया हमारा खेवनहार

हरिद्वार। "सेवा परमो धर्मो" को चरितार्थ करते शहर निवासी सूर्या राणा ने इन बेजुबानोँ की सेवा कर इन्हीं बेजुबानोँ को अपना बेहतर परिचय दे दिया। कहने में कोई गुरेज नहीं ये बेजुबां जरुर हैं लेकिन सोचने, समझने की क्षमता में ये इंसानों से कमतर नहीं होते हैं। ये भी बखूबी याद रखते हैं किस हाथ से रोटी और किससे दुत्कार मिलती है। सूर्या ने अपनी वो चमक और धमक इनके दिलो-दिमाग में छोड़ दी इनकी दबे पैरों की आहट इन बेजुबानोँ में प्राण भर देती है। एक पशु को मुट्ठी भर चारे के साथ अनगिनत मानुस फोटो खिचवां तमाम सोसल साईट पर पुण्य प्राप्ति को धमाल मचाते कई बहुमुखी दिखते हैं। इन सब तमाशों से दूर सूर्या राणा इन बेजुबानोँ की निस्काम सेवाभाव में जुटे रहते हैं। औरों को भी इनकी सेवा को कहते हैं। शासन-प्रशासन को भी श्री राणा द्वारा कई कागजी कार्यवाही के माध्यम से हर जिले, शहर तथा कस्बों में पेयजल हेतु बर्तन रखने को लिखा गया कहीं अमल भी हुआ। सूर्या राणा के इस सेवाभाव जैसा अभी तक कोई नही दिखा ऐसा जो पशु पक्षी जीव जंतुओं की सेवा में लगा हो। असलियत में जीव जंतु की जमीनी तौर पर सेवा करते हुए ल...

अल्मोड़ा: बरेली के दो स्मैक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगभग 6 लाख की स्मैक बरामद

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बाईक से स्मैक तस्करी कर रहे बरेली के 02 तस्करों को किया गिरफ्तार, बाईक सीज तस्करों के कब्जे से 5 लाख 92 हजार की 59.20 ग्राम स्मैक बरामद मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के संकल्प ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा दृढ संकल्पित है। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ, थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं एवं स्कूली छात्रों को नशे के जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ऑपरेशन ओशीन जोशी के पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 20 जून की रात्रि में चेकिंग के दौरान सिकुड़ा बैण्ड एनटीडी तिराहे के पास मो0सा0 संख्या- UP 25 DQ-2085 में सवार अभियुक्त सुरेश पाल के कब्जे से 13....

अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा में प्रतिभाग करने अमन कार्यकर्ता नीलिमा जर्मनी रवाना

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 42 देशों के प्रतिनिधि चुने जाते हैं अल्मोड़ा, 21 जून 2023— बाल अधिकार कार्यकर्ता, जेजेबी बोर्ड सदस्य और अमन कार्यकर्ता नीलिमा ​भट्ट बाल अधिकारों पर कार्य करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था टेरेस—दस—होम(टीडीएच) द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा में भाग लेने के लिए जर्मनी रवाना हो गई हैं। प्रतिनिधि सभा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर 42 देशों के प्रतिनिधि चुने जाते हैं जो इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस प्रति​निधि सभा के लिए दक्षिण ​एशिया,दक्षिण पूर्व एशिया, अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका तथा यूरोप देशों से प्रति​निधि चुने जाते हैं। तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा 23, 24 और 25 जून को जर्मनी के ओसना ब्रुक में आयोजित होगी हर साल यह प्रतिनिधि सभा आयोजित होती है। जो अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों और अभियानों पर निर्णय लेती है। इस बार की तीन दिवसीय प्रतिनिधि सभा 23, 24 और 25 जून को जर्मनी के ओसना ब्रुक में आयोजित होगी। नीलिमा भट्ट इसमें हिमालय इकोलॉजी को लेकर अपना प्रस्तुतिकरण देंगी। इस ​प्रतिनिधि मंडल में भारत से प्रतिभाग करने वाली अमन ...

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने खूंट धामस सहित कई ग्रामसभाओं में किया जनसम्पर्क

चित्र
लोगों की समस्याएं जान उनके समाधान के लिए की सम्बन्धित से वार्ता अल्मोड़ा-अपने विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत पंद्रहवें दिन पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने सोमवार को धामस,खूंट, धारी,चाण,लटवाल गांव,टानी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से जन सम्पर्क किया एवं उनकी समस्याएं जानी। खूंट रुद्रेश्वर मोटर मार्ग के बनने में बलशा ग्राम के लोगों को अभी तक उनकी भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर श्री कर्नाटक ने सम्बंधित से बात कर ग्राम वासियो को अविलम्ब मुआवजा देने के निर्देश दिए।धारी ग्रामसभा में हो रही पेयजल की भारी किल्लत को देखते हुए कर्नाटक ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से तत्काल दूरभाष पर वार्ता कर धारी गांव का निरीक्षण कर पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की।इसके साथ ही श्री कर्नाटक ने प्रत्येक ग्राम सभाओ में युवाओं से खेलों को लेकर भी चर्चा की। जन सम्पर्क के दौरान श्री कर्नाटक को अपने बीच पाकर युवा खासा उत्साहित नजर आये। विदित हो कि श्री कर्नाटक लगातार विधानसभा में जनसंपर्क कर रहे हैं एवं इस दौरान विधानसभा के लोगों की परेशानियों को जानकर उनके त्वरित समाधान के लि...

अल्मोड़ा: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर छह मकानमालिकों का कटा चालान, 45 व्यक्तियों का किया सत्यापन

अल्मोड़ा पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान जारी, बिना सत्यापन किरायेदार रखना मकान मालिकों को पड़ रहा है भारी अल्मोड़ा पुलिस ने सत्यापन अभियान में 45 व्यक्तियों का किया सत्यापन बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 05 भवन स्वामियों के 10-10 हजार के कोर्ट चालान व 01 भवन स्वामी का 05 हजार का नगद चालान रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर लगातार बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने वाले मकान मालिकों व ठेकेदारों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है। सत्यापन अभियान के क्रम में 18 व 19 जून को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाकर 45 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान बिना सत्यापन किरायेदार रखने कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा 02 मकान मालिकों के 10-10 हजार के कोर्ट चालान, रानीखेत पुलिस द्वारा 01 मकान मालिक का 10...

भारत की communist पार्टी /(मार्क्सवादी) एवं अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने गांधी पार्क में प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत दिया धरना।

अल्मोड़ा - भारत की communist पार्टी /(मार्क्सवादी) एवं अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने स्थानी गांधी पार्क चौहान पता में प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत धरना देकर पुरोला और अन्य जगहों पर सचेत तरीके से सांप्रदायिक घृणा और उन्माद की घटनाओं की तीव्र भरथना करते हुए निंदा की है धरने में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह अफसोस जनक है कि सांप्रदायिक उन्माद पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने के बजाय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उन्माद को हवा देने में लगे हुए हैं ! लैंड जिहाद और लव जिहाद जैसी असंवैधानिक शतावरी का उपयोग करते शब्दावली का निरंतर प्रयोग करते हुए सांप्रदायिक उन्माद के प्रचारक की भूमिका ग्रहण कर ली है! वक्ताओं ने कहा कि पुरोला में सांप्रदायिक तनाव के दौरान वह दो मौका पर उत्तरकाशी जिले में थे लेकिन वहां रहने के दौरान एक भी बार उन्होंने ना तो शांति की अपील की और ना ही कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही! धरने में बोलते हुए वक्ताओं ने सवाल उठाने की लैंड जिहाद जैसी शब्दावलिया असंवैधानिक और गैरकानूनी है यह सरकार का मुखिया प्रयोग कर रहा है जिन्होंने स्वयं प्रदेश में जमीनों की...

बिग ब्रेकिंग फालसिमा के पास कार खाई में गिरी, अपडेट एक की मौत ...

चित्र
अल्मोड़ा, में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। धारानौला को आ रही एक कार फलसीमा डंपिंग जोन के पास अनियंत्रित होकर ७०० मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को खाई से रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उडियारी हवालबाग निवासी व्यक्ति सुनील आर्या धारानौला में पीएम कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में मेनेजर पद पर कार्यरत था। वह आज सुबह अपने घर से मारूति कार से अपने धारानौला स्थित ऑफिस की ओर आ रहा था। फलसीमा के पास टॉटिक हैलीपैड को जा रही रोड के पास यह कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। इस हादसे में यह शख्स बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बेस अस्पताल भेजा गया डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया .

अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल को लेकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा से मिला ग्रीन हिल्स ट्रस्ट परिवार

साहित्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की परंपरा को समर्पित प्रथम अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल 2023 अल्मोड़ा मे मनाया जाएगा। यह आयोजन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के तत्वावधान में 30 जून से 2 जुलाई 2023 तक आयोजित होने जा रहा है। तीन दिन तक हिमालय की गोद में आयोजित होने वाला यह आयोजन साहित्य, संगीत, कला और संस्कृति को समर्पित होगा। इस आयोजन में संपूर्ण भारतवर्ष से अनेक संगीतज्ञ, स्पीकर, कलाकार, लेखक और कवि प्रतिभाग करेंगे। जिसमें ज्यादा फोकस उत्तराखंड के कलाकारों और लेखकों पर रहेगा। इस अल्मोड़ा लिटरेचर फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विचारों का आदान-प्रदान का रहेगा जो परिचर्चा, बुक रीडिंग, प्रदर्शनी आदि की श्रृंखला के माध्यम से संपन्न होगा। इस आयोजन के माध्यम से साहित्यकारों और कलाकारों को प्रोत्साहित किया जाएगा जो नये परिपेक्ष्य में नए विचारों का आदान प्रदान करेंगे। यह आयोजन ग्रीन हिल्स ट्रस्ट द्वारा आयोजित है जिसके सह प्रायोजक अनकॉमनसेंस फिल्म, होटल शिखर, स्टूडियो बारडो और अल्मोड़ा किताब घर रहेंगे। एजुकेशन पार्टनर के रूप में ग्राफिक एरा इस फेस्ट...

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

🌺 आज पूरे देश में भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा निकाली जाएगी। हर साल की तरह इस साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी आज विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकलेगी। पुरी में सुबह से ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ✳️ बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के ख़िलाफ़ कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में दी गई है।खड़गे का आरोप है कि मालवीय ने दुष्प्रचार और लोगों को उकसाने के उद्देश्य से राहुल गांधी से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था ✳️ नेपाल में आदिपुरुष फ़िल्म को लेकर नाराज़गी बढ़ गई है. राजधानी काठमांडू के बाद पोखरा में भी फ़िल्म को बैन करने का एलान किया गया। ✳️ हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा - सेक्युलर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन से समर्थन वापस लिया। ✳️ भारत वियतनाम को स्वदेश में निर्मित इन-सर्विस मिसाइल कार्वेट आईएनएस किरपान उपहार स्‍वरूप देगा। ✳️ आईसीसी क्रिकेट विश्‍वकप के क्‍वालीफायर मैच में ग्रुप-बी के मैच में ओमान ने आयरलैंड को पा...

पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह की माता के निधन पर कांग्रेस जनों ने किया शोक व्यक्त

अल्मोड़ा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह की माता का आज प्रातः निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 20 जून को प्रातः 8:30 बजे जाना स्थित उनके निवास से हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट के लिए प्रस्थान करेगी।उनके निधन पर अल्मोड़ा में कांग्रेस जनों ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा शोक सभा कर दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, देवेन्द्र कर्नाटक,हेम जोशी,रोहित शैली,गौरव अवस्थी, पूर्व कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,दीपांशु पाण्डे, भूपेंद्र भोज, प्रकाश मेहता, हिमांशु सिंह कनवाल, राहुल कनवाल, रश्मि कांडपाल, आशा मेहता, कविता पांडे, कंचन पांडे, रेखा जोशी, सुनीता बगड़वाल ,हर्षिता तिवारी, पूजा जोशी , हिमांशी अलमियां आदि कांग्रेस जन रहे।

अल्मोड़ा: नाबालिग ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पोक्सो एक्ट के तहत युवक गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता का असर सोमेश्वर पुलिस ने डायल 112 की कॉल पर पोक्सों एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को मात्र 02 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ, थाना प्रभारियों को नाबालिगों के प्रति होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेकर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। 18 जून की रात्रि में हेल्पलाइन नंबर डॉयल 112 के माध्यम से थाना सोमेश्वर में एक बालिका ने सूचना दी कि कमल बोरा निवासी सुजौली, सोमेश्वर द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया है। बालिका द्वारा स्वयं की उम्र- 17 वर्ष बताई गई। सूचना पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले की गंभीरता, संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्त कमल बोरा के विरुद्ध भादवि व पोक्सों एक्ट के तहत तत्काल एफआईआर पंजीकृत की गई। सीओ सोमेश्वर ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सुरागरसी-पतारसी से अभियुक्त ...

अल्मोड़ा: दो साल से फ़रार लीसा तस्कर आखिरकार पकड़ा गया, भेजा सलाखों के पीछे

लीसा तस्करी के मामले में 02 साल से फरार वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे , कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने अथक प्रयासों से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ, थाना प्रभारियों को फरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये है। कोतवाली अल्मोड़ा के FIR No-73/2021, धारा 26 वन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त धन सिंह उर्फ धनेश लगातार फरार चल रहा था। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत वांछित अभियुक्त धन सिंह उपरोक्त को जागेश्वर क्षेत्र से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त धन सिंह उर्फ धनेश पुत्र तेज सिंह , वेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल का रहने वाला है। पुलिस टीम में उ0नि0/विवेचक दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी ...

अल्मोड़ा: महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म, 37 दिन पहले प्रसव होने के बावजूद जच्चा और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

तीसरी बार हुआ प्रसव अल्मोड़ा। जुड़वा बच्चों को जन्म देना थोड़ा सामान्य है, लेकिन एक ही समय पर एक जैसे तीन बच्चों का जन्म बहुत असामान्य घटना है। हाल ही में अल्मोड़ा की एक महिला के साथ ये अनोखी घटना हुई। उसने आइडेंटिकल ट्रिपलेट्स को जन्म दिया। एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। मेडिकल कॉलेज में एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों को महिला का सिजेरियन प्रसव कराना पड़ा। खास बात यह है कि अनुमानित तिथि से करीब 37 दिन पहले प्रसव होने के बावजूद जच्चा और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ है। महिला के जच्चा बच्चा कार्ड में प्रसव की संभावित तिथि 25 जुलाई अंकित है। महिला द्वारा एक साथ तीन बच्चों के जन्म देने पर मामला चर्चा का विषय बना है नगर के टम्टा मोहल्ला निवासी माया टम्टा को गर्भ धारण के बाद हुई जांच में गर्भ में तीन भ्रूण होने का पता चला। जिसके बाद महिला व उसके परिजन घबरा गए। उन्होंने गर्भपात कराने की इच्छा जताई लेकिन, मेडिकल कॉलेज के महिला रोग विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. श्वेता ने उन्हें सफल प्रसव का भरोसा दिलाया। जिसके बाद उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया। जिसके बाद से महिला लग...

अल्मोड़ा: शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक को किया गिरफ्तार, मोटर साइकिल सीज

रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग,ओवरसवारी, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। 17 जून को चौखुटिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल संख्या-UK-04AJ-8639 के चालक कैलाश चंद्र जोशी, निवासी ग्राम दुधलिया महर, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन मोटर साइकिल को सीज किया गया। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चालानी कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों, जुर्माना आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

गीता प्रेस गोरखपुर को मिलेगा 2021 का गांधी शांति पुरस्कार, प्रधानमंत्री  मोदी ने दी बधाई

वर्ष 2021 का गांधी शांति पुरस्कार गीता प्रेस, गोरखपुर को प्रदान किया जाएगा। संस्कृति मंत्रालय ने कहा पुरस्कार में एक करोड़ रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका प्रदान की जाती है। गांधी शांति पुरस्कार महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के अवसर पर वर्ष 1995 में शुरू किया गया था। प्रधानमंत्री  मोदी ने गीता प्रेस, गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार 2021 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा गीता प्रेस ने लोगों के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन को आगे बढ़ाने की दिशा में पिछले 100 वर्षों में सराहनीय कार्य किया है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली जूरी ने सर्वसम्मति से गीता प्रेस, गोरखपुर को गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुनने का फैसला किया। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने शांति एवं सामाजिक सद्भाव के गांधीवादी आदर्शों को बढ़ावा देने में गीता प्रेस के योगदान को याद किया। बयान के अनुसार मोदी ने कहा कि गीता प्रेस को उसकी स्थापना के सौ साल पूरे होने पर गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाना संस्थान द्वारा सामुदा...

स्वच्छता अभियान को आगे आयी नारीशक्ति

चित्र
नैनिताल: लोकगीत गाते हुए आशा कार्यकत्रियां ने लोगों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित नैनीताल -उतराखड आशा हैल्थ वर्कश युननियन की आशा कार्यकर्ताओं ने नैनीताल सिविल कोड से माल रोड होते कैंट मैदान तक  स्वच्छता अभियान चलाया। आशा कार्यकर्ताओं के यूनियन समूह ने नैनीताल सिबिल कोड से माल रोड होते कैंट मैदान तक स्वच्छता अभियान चलाया साथ में इन आशा कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं के कल्चर में लोक गीत गाते हुए बड़े से छोटे सभी को इस स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया सैकड़ों की संख्या में उत्तराखंड आशा हैल्थ वर्कश युननियन की आशाओ ने आज एक दिन स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। https://youtube.com/shorts/FW4fkBpKTZQ?feature=share उत्तराखंड आशा हैल्थ वर्कश युननियन के प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल ने इस स्वच्छता अभियान में  अपने नैनीताल की आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हम आशा कार्यकर्ताओं को अपने प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्य के साथ कभी कभी स्वच्छता अभियान के जरिए और भी महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। इस स्वच्छता अभियान में कमला कुंजवाल प्रदे...

अल्मोड़ा: कल से नगर की वन वे यातायात व्यवस्था में होगा आंशिक समय बदलाव, जानें

अल्मोड़ा। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ग्रीष्मकालीन व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कल 19 जून सोमवार से नगर अल्मोड़ा के वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय परिवर्तन किया गया है जो निम्नवत है। 1.माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः समय 07.00 बजे से सांय 07.30 बजे तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चारपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। 2.एल0आर0 शाह रोड पर शिखर से एन0टी0डी0 की तरफ कोई भी चारपहिया वाहन प्रवेश नही करेगा, पूर्व की भाँति वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सांय 08.30 बजे तक लागू रहेगी। 3-लिंक रोड या टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा, करबला की तरफ कोई भी चारपहिया वाहन प्रवेश नही करेगा, वन-वे व्यवस्था प्रातः 07.00 बजे से सांय 07.30 बजे तक लागू रहेगी। 4- रविवार के दिन माल रोड पर वन वे यातायात व्यवस्था लागू नही रहेगी। पुलिस ने समस्त जनमानस से अनुरोध किया है कि ग्रीष्मकालीन व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।

गौरव वर्मा बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई

चित्र
अल्मोड़ा। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी द्वारा गौरव वर्मा को अल्मोड़ा कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है गौरव वर्मा इससे पूर्व नगरपालिका के मनोनित सभासद भी रह चुके है। उनके मनोनयन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल जी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी जी, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी , राजेंद्र बाराकोटी,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल अध्यक्ष दिनेश नेगी, जिला कांग्रेस महासचिव त्रिलोचन जोशी, जिला महामंत्री श्रीमती गीता मेहरा, मनोज सनवाल, विनोद वैष्णव, जिला महामंत्री दीवान सतवाल, सुनील कर्नाटक, दिनेश रावत, लता तिवारी, रजनी टम्टा,प्रीति बिष्ट,जया जोशी , दीपा शाह ,शरद शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे पुरन रौतेला रोहित रौतेला, ,परितोष जोशी, मनोज पाठक,पवन मेहरा, पंकज कार्की ,देवेंद्र बिष्ट डिंपल, युवा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार, नितिन रावत,ललित सतवाल अमित बिष्ट, दीप डांगी, कार्तिक शाह, सहजाद कश्मीरी, देव राम आर्या, मनोज वर्मा, मयंक बिष्ट, अनुज शाह,मदन डांगी, धीरज ...