सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

🌍 देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में आज होने वाली पासिंग आउट परेड के बाद 331 जेंटलमैन कैडेट्स भारतीय सेना का हिस्सा बन जाएंगे। साथ ही 42 विदेशी कैडेट भी कल पास आउट होंगे। इससे पहले कल अकादमी के युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया।

🌎 पुरुषों की एफआईएच हॉकी प्रो लीग में भारत ने अर्जेंटीना को 3-0 से हरा दिया।

🌏 ऑस्‍ट्रेलिया ने घोषणा की है कि वह सभी नाज़ी प्रतीकों पर राष्‍ट्रीय प्रतिबंध लगाएगा। ऐसे प्रतीकों का सार्वजनिक प्रदर्शन करने पर एक वर्ष तक के कारागार की सजा होगी। ऑस्‍ट्रेलिया सरकार ने देश में जातीय समूहों की गतिविधियों में बढोतरी को देखते हुए यह फैसला किया है।

🌏 RBI की नई मौद्रिक नीति का ऐलान, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, यानि 6.5% ही रहेगी।

🌍मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों में नियमित तौर पर बहुद्देशीय शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इनके जरिए लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जाय।

🌎  इसरो के अध्‍यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया है कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान रोवर को स्‍थापित करने वाला चंद्रयान-3 मिशन मध्‍य जुलाई तक अपना लक्ष्‍य पूरा कर लेगा।

🌏 CBI ने मणिपुर में बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाओं से संबंधित छह मामले दर्ज किए। मामलों की गहन जांच और घटनाओं के पीछे आपराधिक साजिश का पता लगाने के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

🌏 मणिपुर I इम्‍फाल पश्चिम और कांगपोकपी जिलों के निकटवर्ती क्षेत्र में स्थित खोकेन गांव में अज्ञात सशस्त्र समूहों के बीच हुई गोलीबारी में 3 लोग मारे गए, 2 घायल हो गए। घटना आज तड़के उस समय हुई जब कुछ अज्ञात हथियारबंद लोगों ने गांव की ओर गोलीबारी शुरू की।

🌍 दिल्लीपुलिस के मादकनिरोधक दस्ते ने निहाल विहार क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को छापेमारी में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई, जिसमें 50 बोतल कोडिन और लगभग 3000 अल्प्राजोलम की टेबलेट शामिल है।

🌏  धनबाद में कोयला खनन क्षेत्र पूर्वी झरिया स्थित भोंरा क्षेत्र में बीसीसीएल की पैच-4 खदान शुक्रवार की सुबह नौ बजे धंस गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण