अल्मोड़ा: सड़कों के डामरीकरण व निर्माण की मांग को लेकर पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में दिया धरना
विभाग एवम प्रदेश सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन अल्मोड़ा विधानसभा की खस्ताहाल सड़कों के सुधारीकरण, डामरीकरण एवम सड़क की दीवारों में सुरक्षा दीवार लगाने की मांग के साथ ही विधानसभा की अधूरी पड़ी सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर आज उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के कार्यालय में धरना दिया तथा प्रदेश सरकार एवम विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विभाग की उदासीनता के कारण सड़को की खस्ताहाल मुख्य अभियन्ता,लोक निर्माण विभाग अल्मोडा के कार्यालय में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुए इस एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में कर्नाटक ने कहा कि विभाग की उदासीनता/लापरवाही के कारण अल्मोड़ा शहर की आन्तरिक सड़कों जिनमें लोअर माल रोड से गैस गोदाम-माल रोड सम्पर्क मार्ग,रानीधारा मार्ग,एन.टी.डी.से बीरशिवा मार्ग,खत्याडी से मेडिकल कालेज,गरगूढ से स्यालीधार,चौसली-कोसी, बाडेछीना-शेराघाट, गैराड से कलौन (धौलछीना), बेतालेश्वर-स्यालीधार,लोधिया- चौमू- -कपिलेश्वर, खूंट-ज्योली-बसर तथा हरडा ...