सुबह सवेरे: देश दुनिया की ताज़ा खबरें

✳️ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात बिपरजॉय से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए गुजरात का दौरा किया।

✳️  चक्रवात बिपरजॉय कमजोर पडा। राजस्थान और गुजरात में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना।

✳️ भाजपा ने मदुरै के सांसद वेंकटेशन के खिलाफ हालिया ट्वीट के सिलसिले में पार्टी के तमिलनाडु सचिव एस जी सूर्या की गिरफ्तारी की निंदा की है।

✳️ वियतनाम के रक्षा मंत्री जनरल फान वान गियांग दो दिन की भारत यात्रा पर आज दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। वे भारत प्रवास के दौरान आगरा जाएंगे।

✳️ प्रधानमंत्री आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश के लोगों के साथ विचार साझा करेंगे। मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 102वीं कड़ी होगी।

✳️ अयोध्या में हीट स्ट्रोक के कारण एक यातायात उप निरीक्षक विनोद सोनकर की मृत्यु हो गई।

✳️ रिक्टर स्केल पर 4.1 की तीव्रता वाला भूकंप जम्मू-कश्मीर के कटरा में पूर्व में सुबह 3:50 बजे आया। जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर पांच हल्की तीव्रता वाले भूकंप आए, जिनमें 4.5 की तीव्रता सबसे अधिक थी। जम्मू-कश्मीर में शनिवार दोपहर 2.03 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप आने के बाद पहला झटका महसूस किया गया।

✳️ ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने अफ़ग़ानिस्तान को 546 रनों से हराया।

✳️ सूडान की राजधानी ख़ार्तूम में हुए एक हवाई हमले में कम से कम 17 नागरिकों की मौत हो गई है जिनमें पांच बच्चे भी शामिल।
✳️ मौसम विभाग ने  21 जून तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश, ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है।

✳️ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर आज प्रदेशभर में महा- स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण