मौसम अलर्ट: आज से 14 जून तक प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए  आज से अगले तीन दिन का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। वहीं आज से 14 जून तक राज्य में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, उधमसिंहनगर व पिथौरागढ़ जिलों में आज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के आसार है। जबकि 12 से 14 जून तक राज्य में कहीं-कहीं बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने