कटारमल सूर्य मंदिर में जिला प्रशासन व आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित हुआ योग कार्यक्रम

अल्मोड़ा 21 जून, 2023 - योग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही वजह है कि लोग इसे लगातार अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। इसे करने से केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई सारे फायदे पहुंचते हैं। योग की इसी अहमियत को देखते हुए हर साल 21 जून को अर्न्तराष्ट्रीय विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

यह बात आज 09वां अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोसी कटारमल सूर्य मंदिर में जिला प्रशासन व आयुष विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हवालबाग बबीता भाकुनी ने कही। उन्होंने कहा कि यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है। योग एक प्राचीन अभ्यास है, जिसकी उत्पत्ति भारत में हुई और इसने अपने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के लिए दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की है।


इस अवसर पर आयुष विभाग की डा0 रंजनी बाला ने उपस्थित सभी लोगों को मकरासन, भुजंग आसन, शलभ आसन, कपालभांति, प्राणयाम, अनुलोम-विलोम, शीतली प्रणायम, भ्रामरी, ध्यान सहित अनेक योग क्रियायें उपस्थित लोगों को करायी।

योग दिवस की थीम ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’

उन्होंने बताया कि इस अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ रखी गयी है। इस अवसर पर योग प्रशिक्षु भावना अधिकारी द्वारा मंच के माध्यम से अनेकों योग क्रियायें करते हुये सभी उपस्थित लोगांे को योग करने के लिए प्रेरित् किया।
इस अवसर पर सीओ आईटीबीपी अनिल सिंह बिष्ट, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, जिला समाज कल्याण अधिकारी अराधना त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष संजय बिष्ट, आयुष विभाग की डा0 अनुकम्मपा त्यागी, डा0 रिया चौहान, डा0 संदीप परिवाल,डा0 फरभू खम्पा सहित अनेक आम नागरिको, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियो, आईटीबीपी के जवानों सहित आम जनमानस ने इस योग कार्यक्रम में बढ़चढ कर प्रतिभाग किया और योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण