संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

‘मोबाइल टन टनाटन टन’ नुक्कड़ नाटक सहित कई गैर शैक्षणिक गतिविधियों में दिखी बच्चों की प्रतिभा, बच्चों की 5 दिवसीय लेखनकार्यशाला का समापन

चित्र
बाल कवि सम्मेलन में बच्चों ने पढ़ी स्वरचित कविताएं </code></pre> <!-- /wp:code --> अल्मोड़ा। गैर शैक्षणिक गतिविधियों से बच्चे काफी कुछ सीखते हैं। पाठ्यक्रम से इत्तर पुस्तकें बच्चों का दिमाग खोलने में सहायक होती हैं। बच्चों की पत्रिका बालप्रहरी,बालसाहित्य संस्थान तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में सेंट एग्नेस जूनियर हाईस्कूल हीराडूंगरी में आयोजित बच्चों की लेखन कार्यशाला के समापन अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. निर्मल जोशी ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम से बाहर की पुस्तकों से बच्चों का मनोरंजन होने के साथ ही कुछ नया सीखने की ललक बच्चों के अंदर रहती है। उन्होंने बच्चों को बचपन से शुद्ध लेखन पर अभ्यास कराए जाने की जरूरत है। हस्तलिखित पत्रिका ‘सेंट ऐग्नस का लोकार्पण’ अल्मोड़ा मैग्नेसाइड के पूर्व एम डी पी.एस.रावत ने कहा कि बच्चों ने जिस आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी है। इससे लगता है कि बच्चों के अंदर प्रतिभा है बस उन्हें अवसर दिए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर आयोजित बाल कवि सम्मेलन में साक्षी, दीक्षा चंद्रा, हिमांशी ...

अल्मोड़ा: भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक का आयोजन

30% नौकरी में आरक्षण तथा पंचायती चुनावों में 50% आरक्षण देकर स्वागत योग्य कदम उठाया - जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय पतालदेवी में महिला मोर्चा की जिला कार्य समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा जी व मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा थे। महिला मोर्चा की जिला प्रभारी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बागेश्वर श्रीमती दीपा आर्या,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पन्त,महिला मोर्चा के जिला प्रभारी कैलाश गुरुरानी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लीला बोरा ने की, तथा संचालन लता पांडे ने किया प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा जी ने सभी को प्रथम कार्यसमिति की बधाई दी।उन्होंने कह आने वाले लोक सभा चुनाव में सभी को एक जुट होकर चुनाव में अभी से कमर कसने की जरुरत हैं। इससे पहले भी महिला मोर्चा ने सुषमा स्वराज अवॉर्ड कार्यक्रम में नवनियुक्त जिलापदाधिकारीयो व मंडलो के समस्त पदाधिकारीयो का फूलमालाओ से भव्य स्वागत किया।पूर्व में महिलामोर्चा द्वारा अपने अपने क्षेत्र में विशेष योग्यत...

कुर्मांचल एकेडमी के नकुल ने किया स्कूल टॉप

अल्मोड़ा। आई.सी. एस.ई. हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर नकुल पांण्डे के भविष्य में ए.आई . डेवलपर बनना चाहते है। उन्होंने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में संयुक्त रूप से टॉप किया है। नगर के तल्ला थपलिया लिंक रोड निवासी नकुल के पिता महेश चंद्र पांण्डे आकाशवाणी अल्मोड़ा में कार्यरत है। जबकि माता हंसा पांण्डे गृहणी है। उन्होंने बताया कि व नियमित चार घंटे पढ़ाई करते है। बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को दिया है।

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस ✳️ सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ एल मुरुगन 16 मई से 27 मई तक केन्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। ✳️ काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने रविवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। जहां 98.94 प्रतिशत ने कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की, वहीं कक्षा 12 की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 96.93 प्रतिशत रहा। ✳️ मजखाली स्थित अशोक हाल गर्ल्स स्कूल के परिणाम इस बार भी शत प्रतिशत रहे। बारहवीं की परीक्षा में शामिल सभी 17 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। अन्वेशा दुबे ने 97.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अल्मोड़ा जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। ✳️ भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण सूद को दो वर्ष के लिए केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई का अगला निदेशक नियुक्त किया गया है। ✳️ म्‍यांमार में चक्रवाती तूफान मोखा के कारण सितवे के निकट पश्चिमी तटवर्तीय क्षेत्र में टेलिकॉम टॉवर के गिर जाने से रखाईन प्रांत में संचार सेवाएं अवरूद्ध हो गई हैं परिणाम स्‍व...

तेज़ाब फेकने से नेत्रहीन हुई काफी ने 10वीं में किया टॉप

काफ़ी की संघर्ष भरी हार न मानने वाली कहानी महज 3 साल की उम्र में तेज़ाब से नेत्रहीन, का फ़ी ने चंडीगढ़ के नेत्रहीन संस्थान में 10वीं कक्षा में 95.20% के साथ टॉप किया और अब आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ हैं। अपने माता-पिता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए, काफी ने कहा कि उनकी सफलता उनके माता-पिता के मानसिक समर्थन और उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण है। उसने कहा कि YouTube और इंटरनेट ने परीक्षा की तैयारी में उसकी बहुत मदद की। अपनी बेटी की उपलब्धि पर कफी के पिता ने कहा , 'हमें कफी पर गर्व है और वह आगे जो भी करना चाहती है उसमें उसका साथ देते हैं और उसके सपनों को पूरा करने के लिए दिन-रात काम करेंगे।' काफ़ी की संघर्ष भरी हार न मानने वाली कहानी वह तीन साल की थी, 28 मार्च, 2011 को होली खेल रही थी, जब तीन लोगों ने उस पर तेजाब फेंका, जिससे वह अंधी हो गई। अगले छह साल एक कठिन परीक्षा रहीं। क्योंकि उसके माता-पिता ने देश भर के अस्पतालों के चक्कर लगाए और उसका इलाज कराने की कोशिश में अपनी बचत जमा पूंजी को खत्म कर दिया। शुक्रवार को, 12 साल ब...

बियरशिवा विद्यालय अल्मोड़ा में मातृत्व दिवस का आयोजन, तीसरी से पांचवीं विद्यार्थियों की माताओं को किया गया आमंत्रित

चित्र
बियरशिबा विद्यालय में दिनांक 12 मई 2023 मातृत्व दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा तृतीय से पंचम के विद्यार्थियों की माताओं को विद्यालय में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मीना ड्रेसी द्वारा किया गया। विद्यार्थियों द्वारा सभी माताओं के स्वागत व सम्मान में गीत गाये गए । प्रधानाचार्या नीमा थापा एवं कोर्डिनेटर दीपिका विलसन द्वारा मातृत्व दिवस के इतिहास व महत्त्व पर प्रकाश डाला गया। माताओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। म्यूजिलक चेयर व तम्बोला में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाली माताओं को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्या व कोर्डिनेटर द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। म्यूजिकल चेयर में मंजू असवाल, ललिता सिरारी व दीपा जोशी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें तथा तम्बोला में नीमा रावत, मनी पांडे, मंजू असवाल व अबिदा खान को पुरस्कृत किया गया। साथ ही सभी माताओं के सम्मान में जल-पान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर जूनियर वर्ग के चयनित विद्यार्थियों को उनकी माताओं के द्वारा बैज पहनाए गये। जिनमें जूनियर स्कूल ...

मौसम अपडेट: प्रदेश में आज से दो दिन तक इन जिलों में मौसम का येलो अलर्ट

प्रदेश में आज से दो दिन तक मौसम में एक बार फिर बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में बारिश होने की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। कल भी इन्हीं पांच जिलों में बारिश होने के संभावना जतायी है। देहरादून में आज सुबह से ही आसमान में हल्के बादल हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। मैदानी जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीँ केदारनाथ धाम में आज फिर से बर्फबारी शुरू हो गयी है। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक  ने केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप ही यात्रा करने की अपील की। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपने साथ गर्म कपड़े, छाता और जरूरी दवाएं रखने को कहा।

शिक्षा महानिदेशक के आदेश का बिट्टू कर्नाटक ने किया विरोध, कहा कार्मिकों,शिक्षकों की आवाज को दबाना अलोकतांत्रिक

यह तानाशाही फैसला है और लोकतंत्र की गरिमा के विरुद्ध- कर्नाटक अल्मोड़ा- रविवार को प्रेस में जारी एक बयान में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा के उस आदेश का कड़े शब्दों विरोध किया है जिसमें उन्होंने पत्र निर्गत कर कहा है कि शिक्षकों,कार्मिकों के संगठन सोशल मीडिया एवम प्रेस में कोई बयान जारी नहीं करेंगे और केवल अधिकारी ही अपना वक्तव्य देंगे। उन्होंने कहा कि ये आदेश संविधान,लोकतंत्र के विरुद्ध है इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।जहां शिक्षक,कर्मचारी दिन रात विभाग की सेवा में तत्पर रहते हैं वहीं उनके प्रतिनिधियों के अधिकार पर रोक लगाई जा रही है।यह तानाशाही फैसला है और लोकतंत्र की गरिमा के विरुद्ध है। सरकार का यह आदेश कर्मचारी संगठनों के अस्तित्व पर ही प्रहार भारत जैसे देशों में संगठन को इसलिए मान्यता दी जाती है कि वे शासन व सत्ता में लंबित मामलों के लिए संघर्षरत रहे और शासन से शासनादेश जारी करवायें।अब जब विभाग के अधिकारियों द्वारा ससमय प्रकरणों का निराकरण नहीं किया गया जा रहा है और प्रकरण लंबित रहते हैं ऐ...

तो आज यहाँ चला अल्मोड़ा पुलिस का अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान

चित्र
रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण को हटाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में आज रविवार को थाना देघाट पुलिस द्वारा राजस्व विभाग के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर मुख्य बाजार देघाट, भरसोली व सुरमौली बाजार में स्थानीय दुकानदारों व लोगों द्वारा सड़क मार्ग पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अलावा सम्बन्धितों को भविष्य में अतिक्रमण करने पर चालानी कार्यवाही की सख्त हिदायत दी गई। कार्यवाही के दौरान थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी, उपनिरीक्षक जीवन सामंत, नायब तहसीलदार दीवान गिरी गोस्वामी, कानूनगो हरिकिशन सहित थाना देघाट का पुलिस बल मौजूद रहा।

आज 3 बजे ज़ारी होगा आईसीएसई, आईएससी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट , देखें विवरण

इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन (ICSE), या कक्षा 10 और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC), या कक्षा 12 के परिणाम आज दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे, बोर्ड की पुष्टि करता है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की आधिकारिक वेबसाइट, cisce.org, ICSE और ISC 2023 के परिणामों की मेजबानी करेगी।  छात्र आईसीएसई और आईएससी परीक्षा 2023 को एसएमएस के जरिए भी एक्सेस कर सकेंगे। स्कूल प्रिंसिपल के लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके परिषद के करियर पोर्टल पर लॉग इन करके परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह देखे रिजल्ट चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: results.cisce.org। चरण 2: अगली विंडो पर, उचित फ़ील्ड में यूआईडी और इंडेक्स नंबर दर्ज करें। चरण 3: 'परिणाम दिखाएं' बटन पर क्लिक करें और आईसीएसई परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा। स्टेप 4: इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट लेकर इसे सेव कर लें. किसी भी संदेह की स्थिति में, स्कूल CISCE हेल्पडेस्क ciscehelpdesk@orioninc.com पर संपर्क कर सकते हैं या 1800-267-1760 पर कॉल कर सकते हैं। आईसीएसई 10वीं परिणाम 2023 की घोषण...

उत्तराखंड: गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक पकड़ा गया

मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को गोली लग गई। उत्तराखंड: प्रदेश से गौ तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ की ख़बर सामने आई हैं। हरिद्वार जिले के थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत शनिवार देर रात गौकशी की सूचना पर मौके पर जा रही पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जबकि इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को गोली लग गई। वही पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली है। पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया। मिली जानकारी के अनुसार एसपी सिटी, एसपी देहात पुलिस टीम ने चल रही कांबिंग में एक बदमाश को दबोचा है। गिरफ्तारी के दौरान भागदौड़ में बदमाश की टांग टूट गई। पकड़े गए गौ तस्कर की पहचान शाहवेज निवासी गांदेवाड थाना फतेहपुर सहारनपुर हाल शाहपुर थाना भगवानपुर उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई। वहीं उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में रुड़की एसओजी का सिपाही नितिन भी घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल सिपाही का हालचाल जाना। इधर एसएसपी हरिद्वार मौके के लिए रवाना हुई। एसएसपी के आदेश पर क्षेत्...

अल्मोड़ा के लाला बाजार स्थित प्रतिष्ठित भगवान बुक डिपो के स्वामी सुरेश उपाध्याय एंव राजेन्द्र उपाध्याय को मातृशोक

अल्मोड़ा। नगर के लाला बाजार स्थित प्रतिष्ठित दुकान भगवान बुक डिपो के स्वामी सुरेश उपाध्याय एंव राजेन्द्र उपाध्याय की माता दया उपाध्याय उम्र 85 वर्ष का देर रात बेस हास्पिटल में बीमारी के बाद निधन हो गया। स्व. दया उपाध्याय नगर के समाजसेवी त्रिलोचन जोशी की मॊसी हैं उन्होंने बताया कि विगत माह उनको घर में ब्रेन हेमरेज होने के बाद हल्द्वानी स्थित निजी चिकित्सालय में सर्जरी होने के बाद बेस हास्पिटल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। आज प्रातः 11बजे उनके निवास स्थान त्यूनरा नन्दादेवी से पार्थिव शरीर को विश्वनाथ मोक्षधाम को ले जाया जायेगा।

अल्मोड़ा: पन्द्रह साल का लंबा इतंजार, फिर खराब डामरीकरण, लोगों ने जताया रोष

चित्र
Almora: खराब डामरीकरण होने से पत्थरकोटवासियों ने आक्रोश जताया। लगभग 15 साल बाद बन रही पक्की सड़क में घटिया डामरीकरण होने से कोसी से 9 किमी दूर ग्रामसभा पत्थरकोट वासियों ने आक्रोश जताया है। 1.6 किमी के इस सड़क निर्माण में ठेकेदार व लोनिवि की तरफ से बरती जा रही लापरवाही ही ग्रामवासियो की नाराजगी का कारण बनी हुई हैं।ग्रामवासियों का कहना हैं अच्छी गुणवत्ता का डामरीकरण ना होने से सड़क एक दो दिन में उखड़ने लग रही हैं,बार-बार ठेकेदार व मुंशी की अनदेखी होने के बाद ग्रामवासियों ने शनिवार को एकजुट होकर इसका विरोध किया और जब तक उच्च स्तरीय जांच नहीं होगी तबतक काम को बंद करने की चेतावनी दी।इसके साथ ही ग्रामवासियो ने जिलाधिकारी के संज्ञान में ये बात डालने का भी जिक्र किया। अगर जांच के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकलेगा तो अभी ग्रामवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर गांव के प्रधान प्रदीप कुमार,पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश रावत,युवा मंगल दल कोष्याध्यक्ष अखिलेश रावत, पूर्व सैनिक गजेंद्र सिंह रावत,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, बिशन रावत, कुशाल रावत,पवन बिष्ट,हर्षित राव...

हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, छह घायल

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोड़ियाला के समीप यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस में चालक समेत 28 लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। छह लोगों को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स भेजा गया है, जबकि अन्य को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। Sdrf के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले हैं, जो केदारनाथ यात्रा के बाद ऋषिकेश लौट रहे थे। सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की एक बस संख्या UP17AT7489 दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते मे ही पलट गयी है। बस ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें 27+1 व्यक्ति सवार थे। सभी सवारियों को सामान्य चोटे आई है, परन्तु एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया व बाद प्राथमिक उपचार सभी को 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु एम्स अस्पताल भिजवाया गया है । जानकारी अनुसार  बस श्री केदारनाथ से वापसी के दौरान , सोनप्रयाग से ऋषिकेश की और जा रही थी की अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते ...

SSJU: प्रो० शेखर चन्द्र जोशी का दृश्यकला संकाय व चित्रकला विभाग में हुआ सम्मान समारोह, विश्व शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग

चित्र
अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शेखर चन्द्र जोशी ने हाल ही में यूरोप के स्वीडन में स्थित स्टॉक होम में आयोजित 'विश्व शिखर सम्मेलन' जिसका विषय 'आर्ट एंड कल्चर' था के अंतर्गत प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अल्मोड़ा आगमन पर सम्मान समारोह का आयोजन वरिष्ठ सहायक आचार्य डा० संजीव आर्य के निर्देशन में दृश्यकला संकाय व चित्रकला विभाग के शोधार्थियों एक छात्रों, कर्मचारियों एवं अध्यापकों द्वारा आज 13 मई को किया गया। प्रो0 जोशी ने वहाँ से जुड़े संस्मरणों को सभी कला प्रेमी, छात्रों, शोधार्थियों और सर्व विषयाध्यापकों के साथ साझा किया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि परिसर निदेशक प्रो० प्रवीण सिंह बिष्ट एवं बतौर विशिष्ट अतिथि परिसर कुलानुशासक ड्रा० सांमत द्वारा प्रो० शेखर चन्द्र जोशी को पुष्प गुच्छ देकर व एक शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कौशल कुमार, चन्दन आर्य एवं रमेश चन्द्र मौर्य द्वारा प्रो० जोशी के सम्मान में सम्बोधन किया गया।अपनी यात्रा के बारे में प्रो0 जोशी ने छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थिया को प्रेरित एवं उत्साहिक करने हेतु सम्बोधित किया। गौ...

सोशल साइड्स और मीडिया में बयान देने पर लगी रोक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई, शिक्षा महानिदेशक ने ज़ारी किया आदेश

चित्र
उत्तराखंड में शिक्षा विभाग व इससे जुड़े लोगों के लिए अहम खबर सामने आई हैं। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी के द्वारा शिक्षा विभाग में शिक्षकों, शिक्षक नेताओं और अधिकारियों को लेकर बयान देने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। शिक्षा महानिदेशक के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विद्यालय शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत अधिकारी, शिक्षक कार्मिकों के साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि सोशल साइट्स वह दैनिक समाचार पत्रों में कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करते हुए विभाग के विरुद्ध बयानबाजी कर रहे हैं। जिससे विभाग की छवि धूमिल होती है। उक्त प्रवृत्ति को रोकने के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से विद्यालय शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत अधिकारी शिक्षक कार्मिक के साथ ही विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को सोशल साइट्स व दैनिक समाचार पत्र में बयान देने पर रोक लगाई जाती है। यदि किसी विभागीय अधिकारी शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि को अपनी बात रखनी है, तो वह सक्षम स्तर पर विभागीय अधिकारी को अपनी बात रखेंगे। विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से दैनिक समाचार पत्रों में महानिदेशक व निदेशक स्तर के अधिकारी ह...

उत्तराखण्ड लोकवाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ता शमशेर जंग गुरंग का निधन, उ.लो.वा व गोरखा समाज ने शोक सभा रखी

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड लोकवाहिनी के सक्रिय कार्यकर्ता शमशेर जंग गुरंग के निधन पर उत्तराखण्ड लोक वाहिनी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शमशेर जंग गुरुंग सेना से सुवेदार के पद से सेवानिबृत होने के बाद उ०लो०वा में सक्रिय रहे उन्होंने विविध जनआन्दोलनों मे भागीदारी की। आज विश्वनाथ घाट मे वाहिनी के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ,उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा सचिव पूरन चन्द्र तिवारी, एड जगत रौतेला ,कुणाल तिवारी अजय मित्र सिह बिष्ट , दयाकृष्ण काण्डपाल आदि ने उन्हे भावभीनी श्रद्धान्जली दी तथा शोक सतृप्त परिवार को शान्त्वना दी। मृतक आत्मा के प्रति दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धान्जली दी गई। वही गोरखा समाज सुधार समिति मे भी शमशेर जंग गुरुंग को श्रद्धान्जली दी , एस बी राना की अध्यक्षता मे आयोजित शोक सभा में ,एस बी राना ने कहा कि गोरखा समाज ने एक जोशीला कार्यकर्ता खो गया। शमशेर जंग गुरुंग गोर्खा समाज सुधार समिति के सचिव पद पर काम कर रहे थे, उनके निधन पर गोरखा समाज की अपूरणीय क्षति हुई है। गोरखा समाज की शोक सभा मे एस बी राना के अलावा जंग बहादुर थापा , राजू थापा हरिओम गुरुंग , दीपक थापा , सुनील कुमार ,...

अल्मोड़ा: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में काँग्रेस की जीत से कांग्रेसियों में उत्साह, देखिये किसने क्या कहा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी की प्रचण्ड जीत पर चौघानपाटा में काँग्रेसजनों ने एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी के साथ एक- दूसरे को मिठाईयाँ खिलाकर एंव आतिशबाजी जलाकर हर्ष व्यक्त किया। काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि कर्नाटक में काँग्रेस पार्टी की बड़ी जीत भविष्य के लिए शुभ संकेत हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से सांप्रदायिकता एंव जातिवाद का जहर भाजपा ने घोला था। उसका मुँहतोड़ जवाब कर्नाटक की जनता ने अपने मत से दिया हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में केन्द्र की मोदी सरकार का पतन निश्चित हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से जनता में भय , मँहगाई, बेरोजगारी ऒर भष्ट्राचार एंव धर्मनिरपेक्षता को कमजोर करके सांप्रदायिकता का घिनॊना खेल खेलने वालों के मुँह में कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम जोरदार तमाचे का स्पष्ट संदेश हैं। देश की जनता रसोई गैंस की वृद्धि, मँहगाई एंव युवा तबका बेरोजगारी से त्रस्त है। लेकिन केन्द्र की भाजपा सरकार झूठे नारों के छदम छल से देश की जनता की भावनाओं से खेल खेलकर जनता का शोषण...

अल्मोड़ा: यहाँ बाजार क्षेत्र में हटाया अस्थाई अतिक्रमण, पुलिस ने जिला प्रशासन व नगर पंचायत के साथ संयुक्त रुप से चलाया अभियान

अल्मोड़ा पुलिस के थाना चौखुटिया द्वारा जिला प्रशासन व नगर पंचायत के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर चौखुटिया बाजार क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाया। शुक्रवार 12 मई को थाना चौखुटिया पुलिस द्वारा तहसीलदार चौखुटिया एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चौखुटिया के साथ संयुक्त रुप से अभियान चलाकर चौखुटिया बाजार क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य मार्ग पर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। बाजार क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए दुकानदारों को अपने सामान को अनावश्यक सड़क किनारे न लगाने की हिदायत दी गई। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत स्थानीय व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में चेकिंग कर प्रभावी कार्यवाही की गयी।

उत्तराखंड: नेपाली युवकों ने फिर की पत्थरबाजी, काम मे हुआ अवरोध, मशीनें तोड़ी

घटखोला में 10वीं बार हुआ पथराव पड़ोसी देश नेपाल से फिर हमारे देश की ओर पत्थरबाजी करने की घटना सामने आई हैं। नेपाल बॉर्डर से घटखोला, पिथौरागढ़ में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। बता दे कि पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी किनारे बन रहे 985 मीटर तटबंध निर्माण का कार्य अंतिम दौर में है। वहीँ कार्य के दौरान नेपाल के नागरिकों ने इसको लेकर विरोध जताया है। इसी के साथ निर्माण कार्य पर आपत्ति जताते हुए 10 बार पत्थरबाजी कर कार्य को बाधित किया गया। इसी दौरान एक नेपाली मजदूर भी घायल हो गया।  जानकारी अनुसार शुक्रवार को दो नेपाली युवकों के द्वारा अचानक जीरो पॉइंट घटखोला में भारतीय क्षेत्र में कार्य कर रही मशीनों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई पत्थरबाजी से डरकर भारतीय मजदूरों ने भागकर जान बचाई। वहीं पत्थरबाजी में भारतीय जेसीबी मशीन का शीशा भी टूट गया है। सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नेपाल के युवकों के द्वारा पत्थरबाजी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए बदतमीजी की जा रही थी। बता दे कि इस दौरान नेपाल पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन पत्थरबाजी कर...

श्रीकेदारनाथ: श्रद्धालु का पैर फ्रेक्चर हुआ, सहायता को आगे आयी SDRF, हेली द्वारा भिजवाया अस्पताल

https://youtu.be/HMSHruuIjdA प्रदेश में जहाँ भी सहायता की जरूरत हो SDRF हमेशा आगे आयी है ताजा मामला केदारनाथ यात्रा के दौरान का है। श्रीकेदारनाथ में एक श्रद्धालु का पैर फ्रेक्चर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ से डॉक्टर्स द्वारा उन्हें हायर सेंटर रेफर किये जाने पर SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त श्रद्धालु को स्ट्रैचर के माध्यम से हेलीपैड तक पहुँचाकर हेली द्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

अल्मोड़ा: प्रो० जोशी स्टॉकहोम में आयोजित नौवें विश्व समिट में प्रतिनिधित्व कर वापस लौटे

चित्र
प्रोफेसर शेखर चन्द्र जोशी ने भारत की दृश्यकला व विशेष रूप से उत्तराखण्ड की भाषा व कला संस्कृति के बारे में बताया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोडा के चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो० शेखर चन्द्र जोशी स्वीडन के स्टॉकहोम में आयोजित नौवां विश्व समिट में प्रतिनिधित्व व भागीदारी कर लौटे। इस समिट में कला और संस्कृति तथा इसकी स्वतन्त्रता के विभिन्न पक्षों का मंथन किया गया। इसमें विश्वभर के 80 देशों के 400 से अधिक कला संस्कृति और संबंधित क्षेत्रों के प्रमुख नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं, प्रबंधकों, यूनेस्कों आदि के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने देश की भाषा, कला व संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए चिंता प्रकट की। विशेष रूप से देशज कला संस्कृति के उत्थान हेतु कार्य करने पर बल दिया। सभी ने ए आई के बढ़ते प्रभाव के बारे में विस्तृत चर्चा की प्रो० शेखर चन्द्र जोशी ने समिट की कार्यशालाओं तथा पेनल सेशन्स में महत्वपूर्ण भागीदारी की तथा अपनी कला नखक्षत चित्रों को प्रतिभागियों के बीच दिखाते हुए भारत की दृश्यकला व विशेष रूप से उत्तराखण्ड की भाषा व कला संस्...

हल्द्वानी: धर्म बदलकर दिया प्यार का झांसा, फिर बदनाम करने की धमकी देने लगा

हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों के प्रयासों से ही इस साजिश का पर्दाफाश हो सका।  मुस्लिम युवक ने दो साल तक अपनी पहचान छिपाई। लड़की ने उसके साथ घर बसाने का फैसला कर लिया था। लेकिन इसी बीच पीड़िता को उसकी हकीकत का पता चल गया। युवती के विरोध करने और नाराजगी जताने के लिए वह फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। दिन भर सदमे में रही युवती ने रात में किसी तरह हिम्मत जुटा फरमूद की साजिश को तहरीर के माध्यम से बताया तो पुलिस ने भी तुरंत मामला दर्ज कर लिया।  जिसकी सूचना इलाके में फैली तो हिंदूवादी संगठनों के अलावा भाजयुमो कार्यकर्ता, स्थानीय युवा भी एकजुट हो गए।थाने में देर रात गुस्साई भीड़ फरमूद को उनके हवाले करने की मांग करती रही।  आक्रोशित लोग देर रात तक मुखानी थाने में डटे रहे। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और पहचान छिपाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्टाग्राम में युवक ने अनमोल बाजपुर वाले के नाम से आइडी बना रखी थी। इधर, गुरुवार को जब स्थानीय लोग और हिंदूवादी संगठन इस मामले में सक्रिय हु...

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

✳️ कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को हुए मतदान की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। तस्वीरें कलबुर्गी के गुलबर्गा विश्वविद्यालय परिसर की हैं। ✳️ नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कार्रवाई और बिहार सरकार के पुर्नवास सह आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर 2 नक्सलियों (प्रदीप और दिनेश) ने आत्मसमर्पण किया है। ये दोनों पूर्व में कई मामलों में शामिल थे। ✳️ जम्मू-कश्मीर में प्रशासन ने राजौरी और पुंछ जिलों में पटाखे रखने तथा इनकी बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है। सुरक्षा कारणों को ध्‍यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। ✳️ उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड कल राजस्‍थान के दौरे पर जाएंगे। वे ब्रह्मा मंदिर और श्री जाट शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उपराष्‍ट्रपति धनखड नागौर के मेर्ता में पूर्व केंद्रीय मंदिर दिवंगत नाथूराम मिर्धा की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। ✳️ भारतीय रेलवे की वन स्टेशन वन प्रोडक्ट- ओएसओपी योजना के तहत, देश भर में अब तक 21 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में 785 आउटलेट्स के साथ 728 स्टेशनों को जोडा गया है।...

अल्मोड़ा: शारदा पब्लिक स्कूल के हर्ष ने 12वीं में तो कीर्तिका ने 10वीं में किया स्कूल टॉप

चित्र
अल्मोड़ा: जिस दिन का 10वीं और 12वीं के बच्चे बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वो दिन आज आ गया। शुक्रवार को ज़ारी हुए सीबीएससी बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट में नगर के शारदा पब्लिक स्कूल का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। यहाँ के 12वी के हर्ष शर्मा ने 98% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है वहीं तनस्वि देओली व दिव्या जोशी ने 97.2% व 95.6% अंक प्राप्त कर दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। बात करें दसवीं की तो कीर्तिका पांडे 98.4% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। वहीँ जीविषा सिन्हा व यजुष दिव्यदर्शी ने दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। देखिये सूची कक्षा 12वी के टॉपर कक्षा 10वीं के टॉपर सभी बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन से स्कूल बेहद खुश हैं। उन्होंने सभी बच्चों को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ABOUT वेब फ़ास्ट न्यूज़ (www.webfastnews.com ) उत्तराखंड सहित देश-विदेश की ताज़ा खबरों का एक डिजिटल माध्यम है। आप भी अपने क्षेत्र की खबर हमसे शेयर कर सकते हैं। हम आपकी खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करेंगे। संपर्क करें: +91 9528401989 , 9451410582 संपादक नाम: डी एस सिजवाली पता: सिजवाली काम्प्लेक्...

नमाज पढ़ना चाहती, पर न शादी न हिंदू धर्म बदलना चाहती, नैनिताल कोर्ट में है मामला

नैनीताल हाई कोर्ट में मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली एक हिंदू युवती भावना ने कलियर शरीफ में नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी। जिसके बाद यह देश प्रदेश में चर्चा का विषय बनी है। हाईकोर्ट से हिंदू युवती को पिरान कलियर में नमाज अदा करने की अनुमति मिलने के बाद मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस मित्र के साथ युवती ने नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी है, उसी के खिलाफ वह करीब छह माह पूर्व दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज करवा चुकी है। वहीं, मामले में प्रशासन और पुलिस हाईकोर्ट का आदेश मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कोर्ट ने फैसला लड़की के पक्ष में सुनाते हुए उसे सुरक्षा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। वहीं, मामले में सुनवाई की अगली तारीख 22 मई रखी गई है। धर्म नहीं बदलना चाहती पर नमाज पढ़ना चाहती अदालत ने भावना से यह पूछा कि आपने अपना धर्म नहीं बदला फिर भी आप नमाज अदा करना चाहती हैं क्यों? इस पर लड़की ने जवाब दिया, वह इससे बेहद प्रभावित है। इसी वजह से वह नमाज पढ़ना चाहती है। भावना ने अदालत से यह भी कहा कि उसने अभी तक शादी नहीं की है। साथ ही वह अपना धर्म भी बदलना नहीं चाहती है। वह हिंदू धर्म को मानती है और किसी बि...

सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, हानिकारक प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कोई योग्यता सूची घोषित नहीं

सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम घोषित हुए इस साल, सीबीएसई कक्षा 10वीं का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत है। इस वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत पूर्व-कोविड अवधि में 2019 के 91.10% के उत्तीर्ण प्रतिशत से बेहतर है। कोई मेरिट सूची नहीं छात्रों के बीच अस्वास्थ्यकर प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई के पहले के निर्णय के अनुसार, बोर्ड द्वारा कोई योग्यता सूची घोषित नहीं की गयी है। इसके अलावा, सीबीएसई अपने छात्रों को प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी प्रदान नहीं कर रहा है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 की फाइनल मार्कशीट संबंधित स्कूलों के छात्रों से उपलब्ध होगी। सभी उपस्थित छात्रों को अंतिम मार्कशीट की हार्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए स्कूलों से संपर्क करना होगा।  इस साल, भारत और 26 देशों में कुल 28471 स्कूलों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, जबकि सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2023 के लिए पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 2186485 थी। वे सभी छात्र जिन्होंने कक्षा 10वीं की सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अब कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों और किसी विशेष स्ट्रीम में उनकी रुचि के आधार पर ...

अल्मोड़ा: हुक्का क्लब, नियाजगंज, बाजार सहित कई संवेदनशील जगहों पर चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन RRR के Rapid Action के तहत चलाया संघन चेकिंग अभियान अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कल गुरुवार की सांय को ऑपरेशन RRR के रेपिड एक्शन (Rapid Action अर्थात त्वरित कार्रवाई ) प्लान के तहत नगर अल्मोड़ा के बाजार क्षेत्र, नियाजगंज व हुक्का क्लब सहित अन्य संवेदनशील ईलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अराजक तत्वों व सदिग्धों व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गयी, इस दौरान सुनसान व एकान्त स्थानों में बैठे व घूमने वाले युवाओं की चेकिंग की गयी। नियमों का पालन नहीं करने वाले उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध एमवी एक्ट, पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई। पुलिस ने ऑपरेशन RRR के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देकर नशे से दूर रहने की अपील की गयी। अभियान में नगर के सम्भ्रांत व्यक्तियों व आम जनमानस का सहयोग मिल रहा है तथा अभियान की प्रशंसा की जा रही है।

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, 10वी का दोपहर 2 बजे होगा ज़ारी

एक सब्जेक्ट में फेल होने पर कंपार्टमेंट सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं क्लास में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है। बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के सीबीएसई रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित करने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद सचिव संयम भारद्वाज ने कहा, "12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 17 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट का प्रतिशत पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है। लड़कियों ने फिर से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, लड़कियों में 90% से अधिक पास प्रतिशत दर्ज किया गया। यदि कोई छात्र 5 में से एक विषय में 33% से कम अंक प्राप्त करता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी जो जुलाई में आयोज...

अल्मोड़ा: किरायेदारों का नही करवाया पुलिस सत्यापन, पांच हजार रुपये हाथ से गये

किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नही कराने पर 01 मकान मालिक पर पुलिस एक्ट के तहत की 5 हजार की चालानी कार्यवाही की। रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर दन्या पुलिस कल 11 मई को थाना क्षेत्र में निवासरत बाहरी व्यक्ति/मजदूरों व किरायेदारों के सत्यापन हेतु चेकिंग अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की गयी। अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या ने चलाया सत्यापन अभियान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर कार्यवाही- सत्यापन अभियान के दौरान आरतोला दन्या में 01 मकान मालिक द्वारा अपने मकान में बेतिया, बिहार के 03 व्यक्तियों को बिना पुलिस सत्यापन कराये किरायेदार रखा हुवा था, जिस पर सम्बन्धित मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 5 हजार रुपये की चालानी कार्यवाही की गई। दन्या पुलिस ने की अपील इसके उपरान्त दन्या पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने मकान में बाहरी व्यक्तियों को किराये पर रखने से पूर्व पुलिस सत्यापन कराने हेतु अपील की गयी। ABOUT वेब फ़ास्ट न्यूज़ (www.webfastnews.com ) उत्तराखंड सहित देश-विदेश की ताज़ा खबरों का एक डिजिटल माध...

बदरीनाथ: क्यूआर कोड मामले की जांच के लिए टीम गठित

चित्र
बीते दिनों बद्रीनाथ धाम मंदिर के प्रांगण में लगे क्यूआर कोड चर्चा का विषय बना था अब प्रशासनिक अनुमति के बिना बद्रीनाथ मंदिर के बाहर दान के लिए क्यूआर कोड वाले बोर्ड लगाए जाने के मामले की जांच के लिए चमोली के पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बृहस्पतिवार को एक जांच दल गठित किया। जारी की गई एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मामले की जांच, खुलासे और कार्रवाई के लक्ष्य से गठित जांच दल का नेतृत्व बद्रीनाथ थाने के प्रभारी निरीक्षक करेंगे जबकि इसकी निगरानी पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) नताशा सिंह करेंगी। गौरतलब है कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह में बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के दिन क्यूआर कोड वाले बोर्ड लगे मिले थे। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की अनुमति के बिना लगे इन बोर्डों को उसी दिन हटा दिया गया था। डोबाल ने टीम को साइबर प्रकोष्ठ से समन्वय स्थापित करते हुए मंदिर परिसर में लगाए गए क्यूआर कोड के संबंध में जांच करने तथा सिंह को प्रतिदिन की कार्रवाई से अवगत करवाने का निर्देश दिया है। मंदिर समिति ने ऐसी ही एक शिकायत केदारनाथ में भी दर्ज की थी।बदरीनाथ में लगाए गए क्यूआर कोड किस खाते से ...

"मैं क्या कहूंगा, इस्तीफा मत दो"- सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कोश्यारी

यह आप लोगों का काम है कि देखें कि शीर्ष अदालत का फैसला सही है या गलत - कोशियारी महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद फ्लोर टेस्ट बुलाने के अपने फैसले का बचाव किया है। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद कि महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फ्लोर टेस्ट का सामना करने का फैसला "उचित नहीं" था, राज्यपाल ने अपने कदम का बचाव करते हुए दावा किया कि उन्हें मजबूर किया गया था। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, जब किसी का इस्तीफा मेरे पास आया तो मैं क्या कहूंगा, इस्तीफा मत दीजिए। शीर्ष अदालत के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्यपाल के पास राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने की कोई शक्ति नहीं है, उन्होंने तुरंत संवाददाताओं से कहा कि यह देखना उनका काम नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सही है या गलत। उन्होंने कहा “अब जब कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है। तो यह आप लोगों का काम है कि देखें कि शीर्ष अदालत का फैसला सही है या गलत। यह  एक विश्लेषक का काम है, मेरा नहीं।” इस बीच, ...

ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा को आपदा व बरसाती पानी से बचाने के लिए 22 किमी लंबी नालियों व नालों का होगा जाल तैयार

अल्मोड़ा नगर में ड्रेनेज प्लान की भी डीपीआर तैयार देहरादून। ऐतिहासिक एवम सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और उसके आसपास घरों में बरसाती पानी घुसने से रोकने के लिए 22 किमी लंबी नालियों व नालों का जाल तैयार होगा। जिला प्रशासन ने इसकी डीपीआर तैयार कर ली है। करीब 25.76 करोड़ की इस कार्ययोजना पर सचिव आपदा प्रबंधन ने अलग से एक बैठक बुलाने का फैसला लिया है। सचिव आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत आए प्रस्तावों के मूल्यांकन पर चर्चा हुई। मानसून, प्राकृतिक आपदाओं में प्रभावित हुई विकास योजनाओं के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के प्रस्तावों पर कार्रवाई को लेकर बैठक में विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए। मूल्यांक एवं विभागीय समिति की बैठक लोनिवि व सिंचाई विभाग के प्रस्तावों का सिलसिलेवार प्रस्तुतीकरण हुआ। प्रमुख मोटर मार्गों पर भूस्खलन से बचाव के पिछले दिनों सचिव आपदा प्रबंधन लिए तैयार योजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक के जारी कार्यवृत्त के अनुसार अल्मोड़ा के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों की करीब डेढ़ लाख की आबादी "अतिवृष्टि से जमा होने वाले पानी की उचित निकासी न हो पा...

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

✳️ यशस्वी जायसवाल ने इतिहास रचा, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में सबसे तेज आईपीएल 50 रन बनाए। ✳️ मणिपुर: 'कूकी उग्रवादियों' के साथ मुठभेड़ में पुलिसकर्मी की मौत, 5 घायल, वहीँ मणिपुर के मंत्री का कहना है कि हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर कुल मिलाकर स्थिति लगभग नियंत्रण में है। ✳️दिल्ली सरकार के पक्ष में आया SC का फैसला, कहा- प्रशासनिक सेवाओं पर उसका नियंत्रण, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उपराज्यपाल प्रशासनिक सेवाओं पर दिल्ली सरकार के फैसलों से बंधे होंगे। सेवाओं पर दिल्ली सरकार की शक्तियाँ, हालांकि, सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस और भूमि में शामिल नहीं होंगी। ✳️ महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का फैसला 'अनुचित' लेकिन उद्धव सरकार बहाल नहीं कर सकते- सुप्रीम कोर्ट  "राज्यपाल के पास ऐसा कोई तथ्यपरक सामग्री नहीं थी जिससे यह संकेत मिले कि मौजूदा सरकार ने सदन का विश्वास खो दिया है और उन्हें फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाना चाहिए।" ✳️ अजरबैजान के बाकू में आई एस एस एफ  निशानेबाजी विश्व कप  में भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या थडिगोल सुब्बाराजू की जोड़ी ने मिक्‍सड टीम...

जरा संभल के; 1300 से अधिक लोगों का कटा चालान, 6 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

अल्मोड़ा। पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा व ट्रैफिक रुल्स की अनदेखी करने पर 1354 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 6 लाख से अधिक जुर्माना वसूला जरा संभल के यातायात नियमों का उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्यवाही - अल्मोड़ा पुलिस उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा तीर्थ स्थलों पर मर्यादा तथा धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने के लिए तीर्थ स्थलों व पर्यटक स्थलों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु 29 अप्रैल 2023 से आँपरेशन मर्यादा चलाया गया है। अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आपरेशन मर्यादा के तहत 29 अप्रैल से अबतक चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने, सार्वजनिक, पर्यटक स्थलों पर धूम्रपान या शराब पीकर हुड़दंग करने व गंदगी करने पर कुल 1354 लोगों के विरुद्ध एमवीएक्ट/पुलिस एक्ट व कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही कर 6,31,850/- रुपये जुर्माना वसूला गया है। पुलिस ने बताया अब भी अभियान जारी है।

परिवार से मामूली कहासुनी और 16 वर्षीय ने की जीवनलीला समाप्त

प्रदेश में युवाओं के आत्महत्या के केस दिनों दिन बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से नैनीताल से सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां परिवार में हुई मामूली विवाद को लेकर एक किशोर ने कोसी नदी में छलांग लगा दी। जब रात में स्थानीय लोगों ने किशोर को नदी में डूबते हुए देखा तो तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। वहीं इस खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया मोतीमहल के भानु कश्यप जिसकी उम्र मात्र 16 वर्ष थी ने बुधवार रात करीब 10 बजे किशोर कोसी नदी पुल के ऊपर से कूद गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कुमार ने बताया कि उसी दिन किशोर का उसके परिवार वालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया व आगे की कार्रवाई ज़ारी है। ABOUT वेब फ़ास्ट न्यूज़ (www.webfastnews.com ) उत्तराखंड सहित देश-विदेश की ताज़ा खबरों का एक डिजिटल माध्यम है। आप भी अपने क्षेत्र...

परचून की दुकान में अवैध शराब बेचना पड़ा भारी, दुकानदार की हुई गिरफ्तारी, अल्मोड़ा पुलिस का ऑपरेशन RRR ज़ारी

थाना भतरौजखान पुलिस ने परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब बिक्री करने पर 40 पव्वे देशी शराब के साथ दुकानदार को गिरफ्तार किया। अल्मोड़ा पुलिस ने ऑपरेशन RRR के Recovery प्लान के तहत की कार्यवाही आज 11 मई 2023 को भतरौजखान पुलिस ने कस्बा भौनखान में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दुकानों की चेकिंग की गई तो एक व्यक्ति दिनेश सिंह अपनी परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब बिक्री करता हुआ मिला तथा दुकान से 40 पव्वे देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में थाना भतरौजखान के निरीक्षक हेम चन्द्र पंत, एसआईवी जगत सिंह, हे0कानि0 विरेन्द्र सिंह, और एच0जी0 चन्दन सिंह शामिल रहें।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी सहित तीन पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के तीन जाने-माने लोगों के खिलाफ जेनिफर मिस्त्री की शिकायत ने सभी को हैरान किया है और टेलीविजन सेट पर अभिनेताओं और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।  तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी के नाम से मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने इसके प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस 15 साल से शो का हिस्सा हैं और अब उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया है। मिस्त्री ने एक मीडिया आउटलेट से कहा था कि उन्होंने सेट छोड़ दिया क्योंकि उन्हें "श्री सोहिल रमानी और अन्य कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के हाथों अपमान और शोषण का शिकार होना पड़ा।" एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर ने मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज के खिलाफ कार्यस्थल पर यौन दुराचार की शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले, शो में मेहता जी का किरदार निभाने वाले अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने बकाया भुगतान न करने के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा किया गया है कि जेनिफर ने दो मह...

अर्थपूर्ण बनी शैक्षणिक यात्रा

एसएसजे के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने किया रानीखेत से लेकर द्वाराहाट के प्राकृतिक, सांस्कृतिक व धार्मिक जगहों का अवलोकन बीते मंगलवार 9 मई को को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के भूगोल विभाग का शैक्षणिक भ्रमण कोसी बैराज होते हुए शीतला खेत में स्याही देवी मन्दिर गया। कोसी नदी पर बना बाँध अल्मोड़ा को जलापूर्ति करता है। यहाँ पर कोसी नदी एक विसर्प(River Meander) का निर्माण करती है। कहीं - कहीं कोसी के द्वारा बाढ़ के मैदानों का निर्माण भी किया गया है। नदी के द्वारा बनाई गई ये स्थलाकृतियाँ मनुष्य के लिये अति महत्वपूर्ण हैं। सभ्यता के निर्माण में इन स्थलाकृतियों का अहम योगदान है। प्राकृतिक सौंदर्य ने सभी का मन मोह लिया स्याही देवी स्वामी विवेकानंद जी की तप स्थली है। स्वामी जी ने अपने अल्मोड़ा प्रवास के दौरान यहाँ दो दिन ध्यान किया था । अल्मोड़ा जिन तीन चोटियों, कसार देवी, बानड़ी देवी, स्याही देवी, से घिरा है, उनमें स्याही देवी प्रमुख है। यहाँ की शीतल जलवायु, फलों के बगीचे, बाँज, बुरांश और देवदार के वन सहज ही मन को मोह लेते हैं। पर्यावरण पर मानव के प्रभावों से यह क्षेत्र...

मात्र दो घंटे में पूर्व दर्जामंत्री ने बदलवाया छाना गांव का खराब ट्रांसफार्मर, विवाहों के समय लोगो ने ली राहत की सांस

पूर्व दर्जामंत्री का किया आभार व्यक्त अल्मोडा। क्षेत्र पंचायत शैल के ग्राम सभा छाना में विगत दिवस बिजली के ट्रांसफार्मर में दोपहर के वक्त आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि भारत भूषण कुंडू को इसकी जानकारी दी। क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि भारत भूषण ने तत्काल पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक को क्षेत्र की समस्या के बारे में बताया एवम सूचित किया कि शादियो के सीजन में ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीणों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।त्वरित कार्यवाही करते हुए कर्नाटक ने अधिशासी अभियंता श्री मिश्रा व अवर अभियंता डालाकोटी से बात कर दो घंटे के भीतर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर परिवर्तित करवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करवाई एवम लोगों को बिजली जाने से हो रही दिक्कतों से निजात दिलाई। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि भारत भूषण द्वारा कर्नाटक का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके द्वारा लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता के साथ किया जाता रहा है। और आज ट्रांसफार्मर फुकने की जानकारी जब उन्हें क्षेत्रवासियों द्वारा दी गई तो उन्होंने तत्काल प्रभाव ...

उत्तराखंड: पशु क्रूरता इस बार भी थमी नही

तीन घोड़े-खच्चर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 16 घोड़े-खच्चरों की मौत चारधाम यात्रा के समय पिछले सालों को तरह इस वर्ष भी पशु क्रूरता दिखने को मिल रही हैं। केदारनाथ धाम की यात्रा में प्रथम चरण में रुद्रप्रयाग जनपद के घोड़े-खच्चर संचालकों को ही अनुमति मिली थी, लेकिन विरोध के बाद अब चमोली और टिहरी जनपद के जिलों के घोड़े-खच्चर संचालकों को भी धाम तक जाने की स्वीकृति मिल गई है। अब तक पैदल यात्रा मार्ग पर नियमों की अनदेखी करने वाले 123 से अधिक घोड़े-खच्चर संचालकों के चालान किये गये हैं, जबकि पशु क्रूरता करने वाले तीन घोड़े-खच्चर संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 25 अप्रैल से अभी तक पैदल मार्ग पर संचालित होने वाले 16 घोड़े-खच्चरों की मौतें हुई हैं। घोड़े-खच्चरों की मौत का यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में बेहद कम बताया जा रहा है। इस बार घोड़े-खच्चरों पर निगरानी रखने के लिये 30 सदस्यीय म्यूल टास्क फोर्स, सात पशु चिकित्सक और सात पैरावेट (सहायक) की तैनाती की गई है। इसके अलावा पैदल मार्ग के 18 स्थानों पर घोड़े-खच्चरों के लिये गर्म पानी की व्यवस्था की गई है। अभी तक 8,320 घोड़े-खच्चरों का उपचा...

अल्मोड़ा: रामकृष्ण मिशन की 125 वीं वर्षगांठ पर रामकृष्ण कुटीर में होंगे आध्यात्मिक कार्यक्रम

अल्मोड़ा। रामकृष्ण मिशन की 125 वीं वर्षगांठ पर रामकृष्ण कुटीर में आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगें। स्वामी विवेकानंद की शिकागो से वापसी और रामकृष्ण मिशन के 125 वें स्थापना दिवस पर रामकृष्ण कुटीर में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का अल्मोड़ा से विशेष लगाव रहा था। बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि रामकृष्ण मिशन के स्थापना दिवस के मौके पर उनके दिए उपदेशों और भाषणों को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनका चरित्र निर्माण हो सके। विवेकानंद ने कई बार अल्मोड़ा का भ्रमण कर लोगों को अपने उपदेश से नई प्रेरणा दी। बताया कि पांच मई से तीन जून तक विभिन्न स्कूलों और कॉलेज में स्वामी विवेकानंद से जुड़े विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं, सेमिनार, शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान अल्मोड़ा, काकड़ीघाट, कसारदेवी, मोरनौला, मायावती आश्रम से लेकर देहरादून तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहां रामकृष्ण मिशन आश्रम कानपुर के सचिव स्वामी आत्मश्रद्धानं...

सुबह सवेरे: देश दुनिया की बड़ी हलचल

✳️ जापान के काकमिगहारा में 2 जून से शुरू होने वाले महिला जूनियर एशिया कप टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। ✳️ पीएम नरेंद्र मोदी ने आज ब्रह्म कुमारीज़ के शांतिवन परिसर में सुपर स्पेशलिटी चैरिटेबल ग्लोबल अस्पताल की आधारशिला रखी। ✳️ भारत अगले पांच साल में दुनिया का सबसे बडा ऑटोमोबाइल बाजार बन जायेगा : केन्‍द्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी। ✳️ नेपाल में पुलिस ने फर्जी भूटानी शरणार्थी घोटाले के सिलसिले में नेपाल के पूर्व गृह मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता बाल कृष्ण खंड को गिरफ्तार किया है। उन पर कई नेपालियों को भूटानी शरणार्थियों के रूप में अमरीका भेजने के बदले में लाखों रुपये की ठगी का आरोप है।  ✳️ दीपक भोरिया, मोहम्मद हसमुद्दीन और निशांत देव ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के तीन पदक पक्के कर दिए हैं।  ✳️ अमृतसर: स्वर्ण मंदिर के पास धमाके जैसी तेज़ आवाज़ सुनाई देने के बाद श्री गुरु रामदास जी निवास भवन के बाहर पुलिस ने संदिग्धों को घेरा। पुलिस के अनुसार यह आवाज़ विस्फोट हो सकती है । ✳️ पाकिस्तान के पूर्व प्...

अल्मोड़ा: यहाँ 108 नाली जमीन सरकार के पक्ष में जब्त की गई, उपपा ने आदेश का किया स्वागत

चित्र
क्रय की गई भूमि से अधिक भूमि को तार बाड़ कर घेरने के आदेश के चलते यह कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने ग्राम मनोली चितई में सरकारी अनुमति का दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति की 108 नाली 11 मुट्ठी भूमि सरकार के पक्ष में जब्त करने के असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी के आदेश का स्वागत किया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पी. सी. तिवारी ने कहा कि सरकार के कुछ भ्रष्ट अधिकारी भू माफियाओं को निजी स्वार्थों के चलते बड़ी मात्रा में उत्तराखंड की जमीनें लुटा रहे हैं पार्टी चाहती है कि ऐसे सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच कर जमीनें सरकार के पक्ष में जब्त की जाएं। ज्ञातव्य है कि ग्राम पंचायत चितई निवासी व ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी अल्मोड़ा के आदेश पर हुई जांच में बागवानी के लिए दी गई जमीनों के साथ प्रतिवादी द्वारा पैमायसी रास्ते में कंटीली तार बाड़ घेराव कर बंद करने, ग्रामीणों के तमाम रास्तों पर रुकावट पैदा करने, क्रय की गई भूमि से अधिक भूमि को तार बाड़ कर घेरने के आदेश के चलते यह कार्रवाई की गई है। For more swipe left न्यायालय असिस्टेंट कलेक्टर प्रथम श्रेणी सदर अल्मोड़...

महावारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को लेकर ग्राफिक एरा में चर्चा

साइकल ऑफ स्ट्रेंथ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित सोच संस्था ने ग्राफिक एरा में साइकल ऑफ स्ट्रेंथ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया नैनीताल (10 मई)- आज सोच संस्था एवं ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वाधान में साइकल ऑफ स्ट्रेंथ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में माहवारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को प्रदान की गई। वर्कशॉप में माहवारी को लेकर फैली सामाजिक भ्रांतियों, मिथकों पर सोच संस्था के सचिव मयंक द्वारा विस्तृत चर्चा की गई। सोच संस्था की सदस्य हिमांशी द्वारा कार्यशाला में पीरियड्स से जुड़ी सभी वैज्ञानिक जानकारी, आधुनिक सेनिटरी केयर प्रोडक्ट्स, सर्वाइकल कैंसर, पीसीओडी, पीसीओस सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेजेन्टेशन दिया गया। कार्यशाला में पीरियड्स सिमुलेशन मशीन की सहायता से छात्रों को माहवारी के समय होने वाले क्रैम्प्स को महसूस कराया गया। संस्था के अध्यक्ष आशीष पंत ने महावारी से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को लेकर छात्रों को संबोधित किया। इस...