बागेश्वर: गहरी खाई में गिरी पिकअप, तीन की मौत, तीन घायल

बेरीनाग में आयोजित होने वाले मेले में शामिल होने जा रहे थे

बागेश्वर से एक दुःखद घटना सामने आई है। यहाँ कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग स्थित नैलगाड़ के समीप एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि पिकअप संख्या यूके-018- सीए-6994 बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग स्थित नैलगाड़ के पास गहरी खाई में गिर गई। चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन असंतुलित हो गया और वाहन हादसे का शिकार हो गया। हादसे में इरशाद अहमद, असलम व साजिद की मौत हो गई, जबकि जेहरान खान, आकाश, सुलेमान घायल हो गए।घटना की सूचना के बाद पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि सभी लोग रामपुर जिले के स्वार निवासी हैं। वह बेरीनाग में आयोजित होने वाले मेले में शामिल होने जा रहे थे। चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है, फिलहाल घटना की जांच की जा रही हैं।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण