अल्मोड़ा: कल से नगर की वन वे यातायात व्यवस्था में होगा आंशिक समय बदलाव, जानें

अल्मोड़ा। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ग्रीष्मकालीन व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत कल 19 जून सोमवार से नगर अल्मोड़ा के वन-वे यातायात व्यवस्था में आंशिक समय परिवर्तन किया गया है जो निम्नवत है।

1.माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः समय 07.00 बजे से सांय 07.30 बजे तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। उक्त अवधि में कोई भी चारपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा।

2.एल0आर0 शाह रोड पर शिखर से एन0टी0डी0 की तरफ कोई भी चारपहिया वाहन प्रवेश नही करेगा, पूर्व की भाँति वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे से सांय 08.30 बजे तक लागू रहेगी।


3-लिंक रोड या टैक्सी स्टैण्ड तिराहे से चौघानपाटा, करबला की तरफ कोई भी चारपहिया वाहन प्रवेश नही करेगा, वन-वे व्यवस्था प्रातः 07.00 बजे से सांय 07.30 बजे तक लागू रहेगी।


4- रविवार के दिन माल रोड पर वन वे यातायात व्यवस्था लागू नही रहेगी।

पुलिस ने समस्त जनमानस से अनुरोध किया है कि ग्रीष्मकालीन व पर्यटन सीजन के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा में लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण