जागरूकता पाठशाला: चौकी प्रभारी जैंती ने राजकीय इंटर कॉलेज पीपली में विद्यार्थियों को इन विषयों पर किया जागरूक
छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा सत्याग्रह, महिला सुरक्षा, गौरा शक्ति व साईबर अपराध के प्रति जागरूक कर की नशे से दूर रहने की अपील , जागरूकता कार्यक्रम की विद्यालय स्टॉफ ने की प्रशंसा प्रदीप कुमार राय,एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में दिनांक 14.02.2023 को उ0नि0 सुनील कुमार, प्रभारी चौकी जैंती, थाना लमगड़ा द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज पीपली जैंती में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टॉफ को सड़क सुरक्षा के प्रति अल्मोड़ा पुलिस की मुहिम सड़क सुरक्षा सत्याग्रह के बारे में जानकारी देकर अपने अभिभावकों,परिचितों व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने एवं बालिग होने तक वाहन न चलाने की उचित हिदायत दी गयी। चौकी प्रभारी जैंती द्वारा इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरुक करते हुए नशे से दूर रहने व गांव या आसपास के क्षेत्र में नशे से सम्बन्धित सामान बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। छात्र-छात्राओं व विद्या...