उत्तराखंड: आंगनवाड़ी बहनों ने यहाँ वर्तमान कार्यकारिणी को भंग व नई कार्यकारणी का चुनाव करने पर सर्वसम्मति जताई

कल शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लॉक स्तरीय बैठक हरिद्वार जिले के भगवानपुर, रूड़की में आयोजित की गई।

जिसमे सैकड़ों आंगनवाड़ी बहनों ने भाग लिया,सभी ने विचार विमर्श करने के बाद संघ की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया जाए एवं नई कार्यकारणी का चुनाव किया जाए।

सबकी सहमति से ,सभी सेक्टरों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को चुना गया और प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री वा प्रदेश महामंत्री ममता बादल की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक का संचालन उमेश धीमान जी द्वारा किया गया, उमेश जी माने सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया कि 2024 की तैयारियां हम सभी बहनों को मिलकर करनी है, और केंद्र सरकार से मानदेय वृद्धि करानी है। नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा भी सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया गया कि अपने-अपने ब्लॉकों में बैठक का आयोजन करें एवं दिल्ली महारैली की तैयारी शुरू करें।


सुशीला खत्री द्वारा बताया गया है कि जल्द ही आगामी माह में केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे भारत वर्ष की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों दिल्ली में महारैली करेंगी ।
सभी बहनों ने बैठक में अपनी समस्याओं से अवगत कराया एवं आगे की रणनीति तैयार की सभी को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया गया।

 सुशीला खत्री प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ, मो०7251882445

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण