फिर नाबालिग हुई वहशीपन का शिकार, दरिंदगी करने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

हल्द्वानी: फिर प्रदेश में एक मासूम नाबालिग हुई वहशीपन का शिकार, मामला लालकुआं के बिन्दुखत्ता के शास्त्रीनगर क्षेत्र का है यहाँ युवक ने नाबालिक बालिका को दुष्कर्म का शिकार बना डाला, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
शास्त्रीनगर निवासी ग्रामीण ने लालकुआं कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिक बेटी को गत रात्रि पड़ोस में रहने वाला युवक खीम सिंह रावत जबरन घर से उठाकर बगल के सुनसान स्थान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया, बेटी ने घर आकर रोते हुए परिजनों को युवक द्वारा की गई दुष्कर्म की वारदात से अवगत कराया।

जिसके बाद परिजनों ने लालकुआं कोतवाली आकर मामले की तहरीर पुलिस को दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो तथा बलात्कार की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक खीम सिंह रावत को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर और कांस्टेबल कमल बिष्ट शामिल थे। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। और आगे की कार्रवाई ज़ारी हैं।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण