कलयुगी सौतेले पिता ने किया शर्मसार, नाबालिग बेटी के साथ किया दुराचार, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। कलयुगी पिता ने रिश्तों को तार-तार करते हुए सौतेली पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, थाना गंगोलीहाट पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे।
पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार 8 जून 2023 को गंगोलीहाट निवासी एक नाबालिग किशोरी द्वारा थाना गंगोलीहाट में तहरीर दी गई कि जब वह 12, 13 साल की थी, उसके सौतेले पिता ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे तथा आजकल भी शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए जबरदस्ती करते हैं तथा उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना गंगोलीहाट में अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 354/376 आई0पी0सी0 व 5/6/9/10 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए मुकदमे में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई, जिस पर उ0नि0 हरीश सिंह एवं हमराही कर्म0 गणों द्वारा उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सुरागरसी- पतारसी करते हुए 9 जून 2023 को अभियुक्त को पी0डब्लू0डी0 गैस्ट हाउस गंगोलीहाट के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। टीम में शामिल उ0नि0 हरीश सिंह, चौकी प्रभारी पनार, अपर उ0नि0 पुष्कर सिंह, हेड का0 सुन्दर सिंह शामिल रहे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण