दर्दनाक हादसा! पड़ोसी के अंतिम संस्कार में जा रहे दो स्कूटी सवार को तेज रफ़्तार बस ने रौंद डाला

शुक्रवार को प्रदेश में एक बड़ा दुखद हादसा हुआ। आज रामनगर में अनियंत्रित बस ने दो स्कूटी सवारों को रौंद दिया। दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। मृतकों के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटने के साथ ही पुलिस प्रशासन के यातायात को लेकर बनाए गए सिस्टम पर कई सवाल खड़े करते हुए हंगामा भी किया।


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की सुबह मोहल्ला भरतपुरी निवासी ४० वर्षीय गिरीश चंद्र पांडे  और ४२ वर्षीय विक्रम सिंह नेगी दोनों ही स्कूटी से रामनगर स्थित श्मशान घाट में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे, इसी बीच रानीखेत रोड रोडवेज बस स्टेशन के सामने लखनपुर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस की भिड़ंत स्कूटी से हो गई जिसके बाद स्कूटी और स्कूटी में सवार उक्त दोनों लोग बस के नीचे दब गए। इसके बाद यह बस समीप में खड़ी एक कार से टकराकर रुक गई।

आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के नीचे दबे दोनों स्कूटी सवार लोगों को कड़ी मेहनत के बाद बाहर निकाला और उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिस कार से यह बस टकराई थी एक  बालिका के भी चोट लगी है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है नायब तहसीलदार दयाल चंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, लेकिन फिर भी जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दोनों स्कूटी सवारों की मौत हो गई है बताया यह भी जा रहा है कि मृतक विक्रम सिंह नेगी सेना में तैनात है। आजकल छुट्टी में अपने घर आए थे। शनिवार को ड्यूटी पर वापस जाना था।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण