राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला


अल्मोड़ा-7वीं राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अल्मोड़ा के खिलाड़ियों को पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री कर्नाटक ने कहा कि गोलापार स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, हल्द्वानी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा से 16 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इनमें से 8 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता में गर्विता बिष्ट ने स्वर्ण पदक, साक्षी बिष्ट एवं माही बिष्ट ने रजत पदक प्राप्त किया। वहीं अंकिता बिष्ट, उज्ज्वल रावत, तनुश्री लटवाल, रजनी नेगी तथा प्रियांशी गिनवाल ने कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

इसके अलावा हर्षित, मन्नत, कनिका सिजवाली, सिमरन सिजवाली, योगेश सिंह, नितिश कुमार, प्रखर सिजवाली और तनुज लोहनी ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का प्रतिनिधित्व किया।

सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अल्मोड़ा के युवा राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके प्रयासों और उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी । खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों ने भी इस सम्मान के लिए श्री कर्नाटक का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण