अल्मोड़ा: किरायदारों का सत्यापन न करने पर जेब हुई ढीली, मकान मालिकों पर पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

अल्मोड़ा पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान जारी

बिना सत्यापन किरायेदार रखना मकान मालिकों को पड़ रहा है भारी, द्वाराहाट पुलिस ने 02 भवन स्वामियों पर की 10-10 हजार कोर्ट चालान की कार्यवाही

सत्यापन अभियान में 48 व्यक्तियों का सत्यापन



रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाकर लगातार बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है तथा बिना सत्यापन किरायेदार, मजदूर रखने वाले मकान मालिकों व ठेकेदारों के विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जा रही है।

अभियान के क्रम में 24 जून को अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाकर 48 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।


इस दौरान द्वाराहाट पुलिस द्वारा बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर दो मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत 10-10 हजार के कोर्ट चालान की कार्यवाही की गयी।

सत्यापन अभियान के दौरान अल्मोड़ा पुलिस ने लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी।

पुलिस ने बताया कि आभियान जारी है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण