उत्तराखंड: कट्टे में मिला युवती का शव, फैली सनसनी

युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष


बहादराबाद में पतंजलि के पास हाईवे पर पुल के नीचे एक लड़की का कट्टे में पैक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवती के हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। युवती के गले पर निशान है। उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष है। नीले रंग की सलवार और ऑफ व्हाइट रंग का सूट पहना है। गले में काले धागे में राधा कृष्ण का लोकेट है।

युवती की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष हैं।


सुबह जब एक ग्रामीण नदी में रेत लेने के लिए गया तो उसे कट्टे में एक लाश दिखी। जिसके बाद ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
सीओ ज्वालापुर भी मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंचकर पड़ताल की। जिसके बाद उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की शिनाख्त शुरू कर दी है। इसके साथ ही हत्या के कारण और हत्यारे के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं हाईवे पर अन्य जगह लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं, ताकि लड़की की शिनाख्त की जा सके।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण