अल्मोड़ा: शराब पीकर वाहन चलाने पर चालक को किया गिरफ्तार, मोटर साइकिल सीज

रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उ0नि0 यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग,ओवरसवारी, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग करने एवं रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर स्टंट बाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

17 जून को चौखुटिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल संख्या-UK-04AJ-8639 के चालक कैलाश चंद्र जोशी, निवासी ग्राम दुधलिया महर, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन मोटर साइकिल को सीज किया गया।

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चालानी कार्यवाही के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के उल्लंघन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कानूनी प्रावधानों, जुर्माना आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण