अल्मोड़ा: सीने की दर्द की शिकायत पर पहुंचे व्यक्ति की जांच से पहले ही मौत

अल्मोड़ा। यहाँ से एक दुखद घटना सामने आई हैं। जिला अस्पताल में सीने की दर्द की शिकायत पर पहुंचे व्यक्ति की जांच से पहले ही मौत हो गई। यदि जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ होते तो शायद व्यक्ति की जान बच सकती थी।

गुरुवार को नगर के दुगालखोला निवासी 60 वर्षीय हरीश राम सीने में दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पर्ची कटवाई और फिजिशियन को दिखाया। फिजिशियन ने उन्हें कुछ जांच की सलाह दी। वह जांच के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच वह अस्पताल परिसर में लगी बेंच पर बैठ गए। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा तो वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन स्वास्थ्य कर्मी उन्हें इमरजेंसी कक्ष में ले गए।

फिजिशियन हरीश आर्या और उनकी टीम ने उनकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। इमरजेंसी में पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

इस घटना ने स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतरी के सभी दावों को फेल किया है। जिला अस्पताल में वर्षों से दिल के डॉक्टर का पद रिक्त है। फिजिशियन के भरोसे ऐसे मरीजों का इलाज हो रहा है। यदि अस्पताल में दिल के डॉक्टर तैनात होते तो हरीश को बेहतर इलाज मिल सकता था और उनकी जान बचाई जा सकती थी।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण