कोश्या कुटोली अब से श्री कैंची धाम से जाना जाएगा, मुख्यमंत्री ने की दो बड़ीं घोषणाएं

नैनीताल। कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

उन्होंने पहली घोषणा की है कि तहसील कोश्या कुटोली, जनपद नैनीताल का नाम बाबा नीब करौरी के धाम के नाम से तहसील ‘‘श्री कैंची धाम’’ होगा।

दूसरी घोषणा में उन्होंने कहा कि, “पूरे सालभर में श्री कैची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा बेहतर हो, इस हेतु भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा भवाली सैनिटोरियम से नैनी बैण्ड के बाईपास सड़क का निर्माण तेजी से करते हुए अगले वर्ष श्री कैंची धाम के स्थापना दिवस से पहले पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा”।
मुख्यमंत्री ने कहा "श्री कैंची धाम में आने वाले श्रृद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए भवाली सैनिटोरियम से रातीघाट तथा नैनी बैण्ड के बाईपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि एक वर्ष के भीतर इन रास्तों का निर्माण पूरा कर लिया जाए।"

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी देश वासियों को श्री नीम करोली बाबा द्वारा स्थापित कैंची धाम की शुभकामनाएं और बधाई दी है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण