संदेश

जनवरी, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नशा नहीं रोजगार दो की 39वीं वर्षगांठ कल: आंदोलन की जन्मस्थली बसभीड़ा चौखुटिया में नुक्कड़ नाटक, जनगीतों के साथ सभा का होगा आयोजन

नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की 39वीं वर्षगांठ पर आंदोलन की जन्मस्थली बसभीड़ा चौखुटिया में आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समिति ने सभी साथियों से शामिल होने की अपील की है। हर रोज ज्यादा प्रासंगिक होकर हमारे समाज का मार्गदर्शन कर रहा       यह प्रखर ऐतिहासिक जन आंदोलन अपने सटीक नारों के कारण 39 वर्षों के अंतराल के बावजूद हर रोज ज्यादा प्रासंगिक होकर हमारे समाज का मार्गदर्शन कर रहा है। आंदोलन के जन्म से लेकर आज तक हम निरंतर इस आंदोलन की चेतना से एक बेहतर समाज के लिए लड़ रहे हैं। जिसे जारी रखना समय की मांग है। नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन के साथीगणौ की ओर से पी सी तिवारी ने बताया कि इस वर्ष भी हम 2 फरवरी 2023 बृहस्पतिवार को दोपहर 2:00 बजे से बसभीड़ा में एकजुट होकर नुक्कड़ नाटकों, जनगीतों के साथ सभा का आयोजन करेंगे। 3 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से चौखुटिया में निर्मल दर्शन नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र हल्द्वानी के साथियों के नुक्कड़ नाटकों के साथ नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से नशे के जंजाल, बेरोजगारी एवं उत्तराखंडी अस्मिता के ज्वलंत सवालों पर खुली चर्चा ...

अल्मोड़ा: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का फूंका पुतला, मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की काँग्रेसियों ने उठाई प्रबल माँग

चित्र
मंत्री गणेश जोशी का पुतला दहन कर काँग्रेसियों ने लगाये मुर्दाबाद के नारे अल्मोड़ा- प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी द्वारा विगत दिवस काँग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं एंव पूर्व प्रधानमंत्रियों की शहादत पर अपनी तुच्छ मानसिकता क परिचय देते हुए पत्रकारों के समक्ष अभ्रद टिप्पणी करने के खिलाफ काँग्रेसियों ने आज जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू के नेतृत्व में चौघानपाटा में एकत्रित होकर मंत्री गणेश जोशी के पुतले को आग के हवाले कर मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाये। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी मानसिक दिवालियापन के शिकार हो गये है। जनहित की समस्याओं को दूर करने में विफल मंत्री काँग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं और देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देकर अपनी शॆक्षिक योग्यता का परिचय दे रहे हैं, ऎसे मानसिक रोगी मंत्री को मुख्यमंत्री को तत्काल मंत्रीमंडल से बाहर करना चाहिए। पूर्व प्रांतीय सचिव एंव नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी ने कहा कि प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संविधान द्वारा प्रदत्त राज्य नि...

अल्मोड़ा से निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पहुँची नाटाडोल ग्राम

अल्मोड़ा से निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज ग्राम नाटाडोल ग्राम पंचायत भांगा देवली पहुंची, ब्लॉक प्रभारी गोपाल सिंह चौहान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी एवं वर्तमान सरकार और कांग्रेस सरकार के कार्यक्रमों की तुलना करने की जरूरत बताई, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने महंगाई बेरोजगारी विकास को ठप करने वाली भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया। कार्यक्रम में भाग लिया आज भाजपा सरकार में जनकल्याण योजनाएं प्रभावित हो गई है ,बैठक में शिवराम आर्य ,रमेश बिष्ट, रमेश मेलकानी ग्राम पंचायत नाटा डोल ग्राम प्रधान श्री जीवन चंद्र एवं ग्राम प्रधान भांगा देवली नरेंद्र आर्य, त्रिलोक सिंह, एवं सैकड़ों महिलाएं व पुरुषों ने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में भाग लिया।

इस आम बजट को देश की जनता मोदी सरकार की अंतिम विदाई के तौर पर देख रही-भूपेन्द्र सिंह भोज 'गुड्डू'

अल्मोड़ा। आज बुधवार को जारी हुए नए बजट 2023 को लेकर  कांग्रेस कमेटी  के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुड्डू  ने कहा कि  केंद्र की मोदी सरकार लगातार देश की जनता को गुमराह कर रही है देश के जिस प्रधानमंत्री ने देश को प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने की बात की थी वो आज भी सपना बन कर रह गया है। मध्यम वर्ग के विकास के लिए कोई उल्लेख नहीं देश के वित मंत्री ने जो आज  आम बजट पेश किया है। इसमें देश की आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा मध्यम वर्ग के विकास के लिए कोई उल्लेख नहीं किया गया है इस आम बजट को देश की जनता मोदी सरकार का अंतिम विदाई के तौर पर देख रही है सरकार पूजीपति के दबाव मैं बजट पेश कर रही है आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं होने वाला है जनता महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा का कुशासन झेल रही है।   

बॉलीवुड के कई बड़े दिग्गज डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ 'द रोमांटिक्स' में आये एक साथ, 14 फरवरी को होगी रिलीज

मेगास्टार अमिताभ बच्चन से लेकर सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान तक,  बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा को नेटफ्लिक्स की डॉक्यू सीरीज़ 'द रोमांटिक्स' के माध्यम से श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ आए।यशराज फिल्म्स पर इस विशेष प्रस्तुति के बारे में घोषणा मंगलवार को हुई और 'द रोमैंटिक्स' का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च किया गया।नेटफ्लिक्स बॉलीवुड के सबसे पुराने प्रोडक्शन हाउस में से एक यशराज फिल्म्स पर चार एपिसोड की एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज करेगा। 35 प्रमुख हस्तियां हैं स्मृति मुंद्रा द्वारा निर्देशित 'द रोमेंटिक्स' में हिंदी भाषा के फिल्म उद्योग की 35 प्रमुख हस्तियां हैं और यशराज फिल्म्स के लेंस के माध्यम से बॉलीवुड के इतिहास में गोता लगाती है, जिसने बॉलीवुड को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध बनाने में पिछले 50 वर्षों में प्रभाव डाला। ट्रेलर में रानी मुखर्जी, रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन, भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह, जूही चावला और स्वर्गीय ऋषि कपूर भी दिखाई दे रहे है जहां उन्होंने पथ चोपड़ा की विरासत के बारे में बात की। दर्शकों को ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, काजोल, अभ...

बजट 2023: आयकर छूट की सीमा अब 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आयकर छूट की सीमा को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये करने की घोषणा करते हुए कहा कि नई कर व्यवस्था अब डिफ़ॉल्ट कर व्यवस्था होगी। वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब की संख्या को घटाकर 5 और टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये करके इस व्यवस्था में टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव का भी प्रस्ताव रखा। व्यक्तिगत आयकर पर वित्तमंत्री ने घोषणा की कि "O-3 लाख रुपये की आय पर कर शून्य है, 3 लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये तक की आय पर 5 प्रतिशत की दर से कर लगेगा, 6 लाख रुपये से अधिक और 9 लाख रुपये तक की आय पर 10 फीसदी कर लगेगा । 12 लाख रुपये से ऊपर और 15 लाख रुपये तक की आय पर 20 फीसदी और 15 लाख से ऊपर की आय पर 30 फीसदी की दर से कर लगाया जाएगा।" पेंशनभोगियों के लिए , वित्त मंत्री ने नई कर व्यवस्था के लिए मानक कटौती के लाभ का विस्तार करने की घोषणा की। केंद्रीय बजट पेश करते हुए सीतारमण संसद में आज कहा, "सालाना 9 लाख रुपये कमाने वाला व्यक्ति अब 60,000 रुपये के बजाय सिर्फ 45,000 रुपये का भुगतान करेगा। इसी तरह, 15 लाख रुपये कमाने वाला व्यक्ति अब ...

अल्मोड़ा: पोक्सो एक्ट के दो आरोपियों को भतरौजखान पुलिस ने 48 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 02 आरोपियों को 48 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार 30 जनवरी को भतरौजखान निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बहिन के साथ आरोपी हसराम व सदराम द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना भतरौजखान में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भतरौजखान में भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।           प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नाबालिग बालिका से सम्बन्धित अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा को सुपुर्द करते हुए सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष भतरौजखान को टीम गठित कर नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।        सीओ रानीखेत  तिलक राम वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।  पुलिस टीम द्वारा दोनों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु...

उत्तराखंड: फर्जी रोजगार केंद्र का पुलिस ने किया भंडाफोड़, सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने युवाओं से करते थे लाखों रुपये की ठगी

उत्तराखंड पुलिस ने हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में एक फर्जी रोजगार केंद्र का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के बहाने युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिल्मी अंदाज मे करते थे ठगी ये गिरोह द्वारा बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार के लिए लखनऊ के नामी होटल दर्ज किए गए थे। फिल्मी अंदाज में चल रहा था फर्जी ज्वाइनिंग के साथी साथियों का गोरखधंधा ,सरकारी नौकरी का लालच देकर  ऐंठते थे लाखों की रकम, थमाते थे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर। आरोपियों से 60,000 की नगदी, मोबाइल फोन, कंप्यूटर, प्रिंटर, फाइल से अधिक चेक बुक सहित कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुईं हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी ,हरिद्वार) अजय सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने जांच के लिए केंद्र से कंप्यूटर भी जब्त किए हैं। "लक्सर में एक फर्जी रोजगार केंद्र चलाए जाने की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान, यह पाया गया कि आरोपी सरकारी नौकरी के बदले युवाओं से 5-6 लाख रुपये की ठगी कर रहे थे चार आरोपी गिरफ्तार किए गए कंप्यूटर सहित साक्ष्य जब्त किए गए, उन...

भाजपा नेता द्वारा कांग्रेस के शहीद नेताओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित एवं शर्मनाक-कर्नाटक

अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भाजपा नेता गणेश जोशी के द्वारा देश के लिए शहीद हुई पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत पर की गई अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय एवं शर्मनाक है। आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता एक सभ्य समाज में मर्यादित पद पर बैठे नेता द्वारा इस प्रकार की भाषा शैली उनके मानसिक संतुलन और संस्कारों को परिलक्षित करती है।ऐसे बयान देने से पहले भाजपा के लोगों को आत्म अवलोकन करने की आवश्यकता है। श्री कर्नाटक ने कहा कि बेहतर होता कि तथाकथित नेता अपने प्रश्नों और शब्दों में मर्यादा के तहत देश की जनता को यह बताते कि स्वतंत्रता संग्राम संग्राम से लेकर वर्तमान समय 2023 तक कितने भाजपा,जनसंघ और आरएसएस के लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी और देश के लिए अपनी शहादत दी। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि जब देश स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहा था तब इन्हीं के लोग अंग्रेजों के साथ मिलकर देश को बांटने का कार्य कर रहे थे और पेंशन पाकर अंग्रेजी सरकार...

नेपाल से भेजे गए दो शालिग्राम लाए जा रहे अयोध्या मंदिर

चित्र
अयोध्या में राम मंदिर के लिए नेपाल से भेजे गए दो शालिग्राम पत्थर बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। यह शिला दो फरवरी को अयोध्या पहुंचेगी जिसे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।  श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आध्यात्मिक महत्व रखने वाले और सदियों पुराने माने जाने वाले शिलाखंड राम कथा कुज पहुंचेंगे जहां उन्हें भक्तों द्वारा पूजा के लिए खोला जाएगा।उन्होंने बताया कि दोनों शिलाखंडों को 31 जनवरी की शाम या रात तक पहुंचना था, जिसके बाद विराम और कुछ कर्मकांड के बाद अयोध्या की ओर प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा , "शिलाखंडों को आखिरकार 2 फरवरी को अयोध्या मंदिर को सौंप दिया जाएगा। जिस स्थान पर पत्थर रखे जाएंगे उसकी सफाई की जा रही है। रामसेवक पुरम में राम कथा कुंज राम मंदिर का एक पुराना कार्यस्थल है जहां शालिग्राम पत्थर के शिलाखंड पहुंचेंगे। दावा है कि ये शिलाएं करीब छह करोड़ साल पुरानी हैं। दोनों शिलाएं 40 टन की हैं। एक शिला का वजन 26 टन जबकि दूसरे का 14 टन है।

अल्मोड़ा के कैलाश होटल में लगी आग, फायर सर्विस यूनिट ने किया काबू

कल रात मंगलवार को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कैलाश होटल निकट पोस्ट ऑफिस अल्मोड़ा में आग लगी है। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी उमेेश चंद परगाई द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए  फायर सर्विस यूनिट अल्मोड़ा के साथ दो फायर टेण्डर सहित मौके पर पहुंचे। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं आग  सावन शाह पुत्र  जवाहर शाह के पुराने कैलाश होटल  में लगी थी। अग्निशमन वाहन से पंपिंग कर  आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया। अग्नि कांड में घर का सामान टीवी, बेड, पंखे, फर्नीचर, कपड़े इत्यादि जल गए थे तथा उक्त अग्निकांड में कोई भी जनहानि नहीं हुई हैं।

अल्मोड़ा: जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ग्राम सिमल्टी में किया गया एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम

चित्र
कल 31 जनवरी को ग्राम पंचायत सिमल्टी उरेडी  (दाड़िम उडयारी) विकास खंड लमगड़ा में ग्राम प्रधान श्रीमती कमला खोलिया की अध्यक्षता में संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति के प्रतिनिधि  अरविन्द बिष्ट एव श्री विजय फर्त्याल द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम सिमल्टी में किया गया। कई जानकारियां व सुझाव दिए गए जल जीवन मिशन के तहत बनी ग्राम जल स्वच्छता समिति , ग्राम जल गुणवत्ता समिति ,व ग्राम जल निगरानी समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने वह दूषित पानी से होने वाले रोगों की जानकारी दी साथ में पानी को आप कैसे सुरक्षित व स्वच्छ रख सकते हैं तथा धूसर जल जिसमें किचन बाथरूम के पानी से किचन गार्डनिंग करने या फिर रिचार्ज पिट बनाकर उस पानी को जमीन के अंदर कैसे कर सकते हैं जिससे जमीन में नमी भी रहेगी, आसपास पेड़ पौधों को संरक्षित करेगी और पर्यावरण को सुलभ बनाएगी साथ में ग्रामीणों को स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई।  हाथ सही तरीके से साफ करें ।कोविड से बचें शौचालय का प्रयोग करें । साफ सफाई का ध्यान रखें। जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभि...

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने किया पर्वतीय महापरिषद भवन लखनऊ का लोकार्पण

चित्र
लखनऊ - मंगलवार को पर्वतीय महापरिषद भवन गोमती नगर में पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा गोमती नगर विस्तार स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन में बहुउद्देश्यीय हाॅल का लोकार्पण किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखण्ड कपकोट विधानसभा के विधायक सुरेश गड़िया, विधान परिषद सदस्य एवं नगर अध्यक्ष बीजेपी, लखनऊ मुकेश शर्मा एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पर्वतीय महापरिषद भवन के जीर्णोद्धार व महापरिषद द्वारा आयोजित दस दिवसीय उत्तरायणी कौथिग(मेला) को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रतिवर्ष पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक टी0एस0 मनराल, संयोजक के0एन0 चंदोला, महासचिव महेन्द्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट मोना, संरक्षक लाबीर सिंह बिष्ट, त्रिलोक अधिकारी नगर महामंत्री बीजेपी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बहुउद्देश्यीय हाॅल लोकार्पण के अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ...

हल्द्वानी: शिष्ट मंडल के आशा फैसिलिटेटरो ने आज अपनी जटिल समस्यायों व छै सूत्री मांगों को लेकर एक महासभा आयोजित की

चित्र
नैनीताल -हलद्धानी भारतीय मजदूर के कार्यलय के तले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत नैनीताल शिष्ट मंडल के आशा फैसिलिटेटरो ने आज अपनी जटिल समस्यायों व छै सूत्री मांगों के लिए  रेनू नेगी आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/आशा फैसिलिटेटर प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में एक महासभा आयोजित की इस महासभा में नैनीताल की आशा फैसिलेटर शिष्ट मंडल के आशा फैसिलिटेटर पदाधिकारियों व आशा फैसिलेटटरो ने अपनी उपस्थिति का योगदान दिया। फैसिलिटेटरो को दिया जा भत्ता शून्य के बराबर है रेनू नेगी आशा कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने शासन प्रशासन से नाराज़गी जताते हुए अपनी आशा फैसिलिटेटरो को संबोधित करते कहा हम आशा से आशा फैसिलिटेटर हमको सन् 2010मे प्रमोट करके बनाया गया  लेकिन सरकार आई और गई । सन् 2010से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत आशा फैसिलिटेटरो को आज तक 20दिन की मबोलिटी  मिलती है और काम 30दिन का कराया जाता। एक आशा फैसिलेटर के अंतर्गत कही कही जिलो में 30से 40आशाए है ।इन आशा कार्यकर्ताओ के काम की पुष्टि के लिए एक आशा फैसिलेटटर को 30 से 40आशाओ के साथ उतराखड के दु...

अल्मोड़ा: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुंसधान संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न उन्नत बीजों का अब जम्मू में उत्पादन होगा

निदेशक विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान लक्ष्मीकान्त ने बताया कि उन्नत एवं प्रगतिशील कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में स्थित विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुंसधान संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न उन्नत बीजों का अब जम्मू में उत्पादन होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संस्थान तथा कश्मीर कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीच अनुबन्ध हो गया है। इस अनुबन्ध से जम्मू-कश्मीर के काश्तकारों को भी लाभ मिलेगा। उत्साहजनक परिणाम आने के बाद शेर ए कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू ने इन प्रजातियों का बीज अपने क्षेत्र में उगाने में रूचि दिखाई। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों के दौरान जनजातीय उप योजना के तहत विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने विभिन्न प्रजातियों के गेहूॅ, मक्का, धान, सोयाबीन आदि फसलों का शेर-ए- कश्मीर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जम्मू में इन फसलों का उत्पादन परीक्षण के तौर पर किया गया जिससे इन फसलों की 25 से 38 प्रतिशत अधिक उपज वहाॅ प्रचलित प्रजातियों की तुलना में अधिक प्राप्त हुई। उत्साहजनक परिणाम आने के बाद शेर -ए -कश्मी...

सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई विश्व कप चैंपियन भारत अंडर-19 महिला टीम को कल करेंगे सम्मानित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने  घोषणा की कि महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई विश्व कप चैंपियन भारत अंडर-19 महिला टीम को 1 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सम्मानित करेंगे। जय शाह ने ट्विटर पर लिखा , "यह बहुत खुशी के साथ है कि भारत रत्न श्री @sachin_rt और @BCCI के पदाधिकारी विजयी भारत U19 टीम को 1 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 6:30 PM IST पर सम्मानित करेंगे। युवा क्रिकेटरों ने भारत को गौरवान्वित किया है और हम करेंगे उनकी उपलब्धियों का सम्मान करें"। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले भारत के महान खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर महिला टीम का सम्मान करेंगे। टूर्नामेंट जीतने पर BCCI ने विमेंस क्रिकेट टीम और सपोर्टिंग स्टाफ को 5 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी। इंडिया विमेंस टीम किसी भी लेवल पर पहली ही बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है।

लखनऊ: मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड महा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मोहन सिंह बिष्ट सभागार का उद्घाटन किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम लखनऊ में उत्तराखंड महा परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मोहन सिंह बिष्ट सभागार का उद्घाटन किया। सीएम धामी ने इस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि देश और विदेश में रहने वाले प्रवासी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और सरकार द्वारा उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। धामी ने सोमवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की और दोनों राज्यों के आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। धामी ने ट्वीट किया , "आज लखनऊ पहुंचकर शेषावतार प्रभु श्री लक्ष्मण जी की नगरी देवभूमि के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से मुलाकात की।" उन्होंने कहा, "इस अवसर पर सतत विकास और जनकल्याण की दृष्टि से दोनों राज्यों के आपसी सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।"

अल्मोड़ा: साईबर ठगों के ईरादो को किया नाकाम, दो पीड़ितों की सवा लाख की धनराशि वापस कराकर पुलिस ने लौटाई मुस्कान

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व साईबर सेल को साईबर ठगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जनवरी माह में साइबर सेल की कार्यवाही       जनवरी,2023 में अज्ञात साईबर ठगों द्वारा अलग-अलग तरीकों से आनलाईन ठगी कर जनपद अल्मोड़ा निवासी 02 व्यक्तियों के खातों से 1 लाख 15 हजार रूपए निकाल लिये गये थे, जिसकी सूचना पीड़ित व्यक्तियों द्वारा तत्काल अल्मोड़ा पुलिस को दी गयी।               साईबर सेल अल्मोड़ा द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर पीड़ितों के खाते से निकाली गई धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त कर संबंधित को आवश्यक पत्राचार/मेल किया गया। साइबर सेल की तत्काल कार्यवाही का परिणाम दोनों पीड़ितों के बैंक खातों में वापस कराई पूर्ण धनराशि            साईबर सेल द्वारा की गयी तत्काल कार्यवाही के परिणामस्वरुप साईबर ठगी के शिकार दोनो व्...

शिथिलीकरण का शासनादेश निर्गत नहीं होने से हजारों पदोन्नतियां प्रभावित :कर्नाटक

सरकारी कार्मिकों के लंबित मामलों का निस्तारण करे सरकार-कर्नाटक अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सरकार कार्मिकों की समस्याओं व लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करे।यहां अल्मोड़ा में जारी एक बयान में पूर्व दर्जामंत्री श्री कर्नाटक ने कहा कि सरकार द्वारा शिथिलीकरण का शासनादेश निर्गत नहीं किया जा रहा है इससे हजारों पदोन्नतियां प्रभावित हो रही है।शिथिलीकरण में सम्पूर्ण सेवाकाल में एक बार अर्हकारी सेवा में छूट देने का प्राविधान है।इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा खुद बनाये गये स्थानांतरण एक्ट का पालन नहीं किया जा रहा है। कार्मिकों को उनके विकल्प के आधार पर स्थान आबंटित नहीं किए गए हैं और मृत आश्रितों को भी शिक्षा विभाग में उनके विकल्प के आधार पर तैनाती नहीं दी जा रही है।सुगम स्थानों पर नई तैनाती नहीं होने से वहां कार्यरत कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ रहा है।सूचना का अधिकार, सेवा के अधिकार का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है किन्तु राज्य सरकार ने केवल आयोग बनाने के अतिरिक्त एक पद का भी किसी भी जिले में सृजन नहीं किया है।इससे विभाग के दैन...

अल्मोड़ा:लमगड़ा पुलिस की चेकिंग में 02 पेटी अवैध शराब के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशा मुक्त अभियान के तहत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/ बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी कर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।        कल 30 जनवरी को चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मोरनौला वन विभाग बैरियर के पास अभियुक्त रविन्द्र कुमार के कब्जे से 02 पेटी अवैध देशी शराब बरामद होने पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त       रविन्द्र कुमार उम्र- 25 वर्ष पुत्र नारायण राम ग्राम सूनी, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल से 02 पेटी अवैध देशी शराब (24 बोतल देशी शराब) बरामद हुई है जिसकी कीमत 8,000/-(आठ हजार रूपए लगभग) आंकी गयी हैं।   पुलिस टीम 1- उ0नि0 संजय जोशी, प्रभारी चौकी मोरनौला 2- हेड का0 ललित मोहन, चौकी मोरनौला,थाना लमगड़ा 3- का0 गिरीश प्रसाद, चौकी मोरनौला,...

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तराखण्ड की झांकी “मानसखंड“ को देश में प्रथम स्थान

गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित उत्तराखण्ड की झांकी “मानसखंड“ को देश में प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्यवासियों के लिए गौरवशाली पल है। 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तराखंड की झांकी को सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लेने वाले 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उत्तराखंड की झांकी को सर्वश्रेष्ठ झांकी चुना गया है। इसमें विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कॉर्बेट नेशनल पार्क और प्रसिद्ध छोलिया नृत्य का प्रदर्शन किया गया था। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र की झांकी और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की झांकी रही। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झाांकियों और मार्चिंग टुकड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तीन पैनल नियुक्त किए गए थे। इन्हें भी किया गया पुरुस्कृत पंजाब रेजीमेंट सेंटर की टुकड़ी को तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी का पुरस्कार दिया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल के रू...

रुद्रप्रयाग की दिव्या ने केदार कांठा चोटी पर की फतह, फहराया तिरंगा

रुद्रप्रयाग की दिव्या अग्रवाल ने उत्तरकाशी के सांकरी-केदार कांठा की चोटी पर तिरंगा फहराने में कामयाबी हासिल की है। इस चोटी को फतह के लिए दिव्या ने 12 किलोमीटर पैदल ट्रैक को पार करके 12500 फीट की दूरी तय की। दिव्या का कहना है कि किसी भी मंजिल को पाने के लिए अदम्य साहस और प्रकृति के प्रति अगाध लगाव होने जरूरी है। उनका कहना है कि यदि मनुष्य में कुछ करने का साहस हो तो सफलता अपने आप हासिल हो जाती है। गौरतलब है कि उत्तरकाशी सांकरी के ट्रिप माई शांल एजेन्सी ने गत दिनों तीन दिवसीय सांकरी-केदारकांठा 12 किमी पैदल ट्रैक शुरू किया था।

सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में एक जैसा शैक्षणिक कैलेंडर लागू किया जायेगा- उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा है कि बेहतर शैक्षिक वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से सभी राजकीय विश्वविद्यालयों में एक जैसा शैक्षणिक कैलेंडर लागू किया जायेगा। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रों के लिये एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम, एक चुनाव और एक दीक्षांत समारोह की थीम पर कार्य करते हुए एकरूपता लाई जायेगी। डॉ रावत ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को नैक मूल्यांकन कराना अनिवार्य होगा। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को अपने संबद्ध महाविद्यालयों में 180 दिवस अनिवार्य रूप से कक्षाएं संचालित करनी होगी। छात्र-छात्राओं को पुस्तकालयों में बैठकर अध्ययन करने के लिये प्रेरित करना होगा तथा परीक्षा में बैठने के लिये पूर्व से निर्धारित 75 फीसदी उपस्थित को अनिवार्य रूप से लागू किया जायेगा।

विचारों में थी ऐसी ताकत, विरोधी भी करते थे तारीफ , महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि आज

देश ने आज महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को याद किया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बापु की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस संबंध में राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट भी किया गया है। 1948 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की हुई थी हत्या ज्ञात हो, प्रतिवर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि 30 जनवरी को कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 1948 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। भारत में आजादी के ठीक एक साल बाद इसी तारीख को महात्मा गांधी की हत्या की खबर से समूची दुनिया स्तब्ध रह गई थी और समूचा राष्ट्र रो पड़ा था। गांधी जी की प्रेरणा से देश आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ओर अग्रसर उनकी प्रेरणा से ही देश आज एक नए, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों की प्रेरणा हमारे इस संकल्प को सदा मजबूत करते रहेंगे। इसी उपलक्ष ...

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान सफलता हेतु कांग्रेसजनो की बैठक आयोजित

अल्मोड़ा - जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त लोकसभा प्रभारी प्रदीप टम्टा के नेतृत्व में जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों कि बैठक आयोजित की गई.. बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज महिला जिला अध्यक्ष लता तिवारी पूर्व विधायक प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी एससी विभाग के जिला अध्यक्ष किशन लाल पूर्व लोक सेवा आयोग सदस्य दीवान सिंह भैंसोड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता हेतु महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से परामर्श भी किया अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी को कार्यक्रम के लिए जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए एकजुटता जाहिर की कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री केवल सती, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिला महामंत्री गीता मेहरा, राधा बिष्ट, सरस्वती रोडिया, पूर्व डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैं...

अल्मोड़ा: परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ने ताडीखेत ब्लॉक में ग्राम पंचायत पीपली में बैठक का किया आयोजन

चित्र
बीते शनिवार (28 जनवरी) को परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण अल्मोडा  चन्दा फर्त्याल  द्वारा ब्लॉक ताडीखेत में ग्राम पंचायत पीपली में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें परियोजना निदेशक ने गाँव का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी व तत्काल प्रभाव से समस्याओं का समाधान कियाए जिससे ग्रामीणों में उत्साह दिखा। इसके अतिरिक्त चन्दा फर्त्याल ने ग्राम्य विकास विभागान्तर्गत चल रही अन्य योजना जैसे एन0आर0एल0एम0 , मनरेगा , स्वजल , स्वास्थ्य , सर्व शिक्षा , पेशन एवं उद्यमों की स्थापना विषयक जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद विभागान्तर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरिक्षण किया ।

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी वंदना ने राजकीय पुस्तकालय तथा मल्ला महल में चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा।  जिलाधिकारी वंदना ने आज माल रोड स्थित राजकीय पुस्तकालय तथा मल्ला महल में चल रहे  कार्यों का निरीक्षण किया। https://youtu.be/GF6rICv9Y4w पुस्तकालय के संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय पहुंचकर पुस्तकालय के संचालन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में कंप्यूटर कक्ष बनाने तथा पुस्तकालय में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पाठकों के लिए नई किताबों की भी व्यवस्था जल्द की जाए। उन्होंने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि पुस्तकालय में जो भी अवशेष कार्य हैं, उन्हें पूरा कर लिया जाए।   प्रति शुक्रवार  समस्त टीम  कार्यों की समीक्षा करें   इसके बाद जिलाधिकारी ने मल्ला महल पहुंचकर वहां  चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को आपसी समन्वय बनाकर संपादित किया जाए। यहां उन्होंने मल्ला महल के रानी महल में बन...

गौला नदी अमृत धारा बनाम बिषधार - जिम्मेदार हम सब
हल्द्वानी से भुवन चंद्र पाण्डेय का लेख

देवभूमि की हिमालय की चरणों से इन्सान के जीवन जीने के लिए भेजी गई अमृत धारा हमारे शहर  हल्द्वानी रानीबाग तक सीसे की तरह साफ सुथरी जलधारा हमारे हाथ लगते ही आज बिषधारा बन चुकी है। जैसे हम सम्पन्नता की ओर अग्रसर होते गये अमृत धारा पर अत्याचार अपने परम तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। https://youtu.be/S1t0HcK7S0Q चूंकि यह हमारी विडम्बना बन चुकी है कि मैं ही सही, मैं क्यों, मैंने नहीं, मैरा आंगन सिर्फ साफ, जिस बिडम्बना के कारण, अमृत दायिनी, बिष दायिनी बन चुकी है। खाश कर ये अमृत दायिनी को हमारे हर तरह के मैले को धारण करने की जिम्मेदारी दे दी है।  यो तो संबन्धित सरकारी महकमों का भी उतना ही दायित्व है जितना हम इन्सान का, पर चूंकि महकमों में भी तो हम  ही काबीज हैं जो अपने रोज मर्रे के कचरे को अमृत दायिनी के हवाले करके आते हैं और दूसरी विडम्बना की हम जिस महकमे की खाते हैं उसी को कोसते भी है और भ्रष्टाचार को अपनी रंगों में घोल चुके हैं। आज से क़रीब एक दशक पहले रानीबाग से चलने वाली अमृत दायिनी जो गौला के नाम से जानी जाती है हमारे व पशु पक्षियों के पीने से लेकर खेत खलिहानों की ...

अल्मोड़ा: पुलिस ने शहीद दिवस पर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

चित्र
आज  30 जनवरी  2023 को  प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा व पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।        इस दौरान जनपद के पुलिस लाइन और थाना/चौकियों में भी  2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

उत्तराखंड: वृद्ध महिला पहाड़ी से गिरी ,हायर सेंटर किया रेफर

चम्पावत। चम्पावत जिले के दूरस्थ क्षेत्र भिंगराड़ा में मवेशियों को चराने के लिए गई एक महिला पहाड़ी से गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। शरीर के तमाम हिस्सों में चोट आई जानकारी के मुताबिक भिंगराड़ा निवासी सरस्वती देवी पत्नी जगदीश सिंह शनिवार सुबह मवेशियों को चराने जंगल गई थी। इसी बीच महिला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिस कारण महिला के शरीर के तमाम हिस्सों में चोट आ गई। आसपास के लोग घटना के बाद बुजुर्ग महिला को चम्पावत जिला अस्पताल लाए। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के बाद सीटी स्कैन के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

कपिल शर्मा ने अपना पहला गाना 'अलोन' का पोस्टर किया लॉन्च,गुरु रंधावा के साथ आएंगे नज़र

चित्र
कपिल शर्मा अपने पहले गाने के लिए गुरु रंधावा के साथ कॉलेब्रेशन करने के लिए पूरी तरह तैयार और उत्साहित हैं। रविवार को उनके आने वाले गाने के पोस्टर का सोशल मीडिया पर अनावरण किया गया। इंस्टाग्राम पर गुरु रंधावा ने प्रशंसकों के साथ एक नई घोषणा की और कपिल के साथ वाला एक पोस्टर साझा किया। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हम आप सभी के साथ 'अलोन' शेयर करने के लिए उत्साहित हैं। इंस्टाग्राम पर लांच पोस्टर पोस्टर में कपिल ब्लैक टी-शर्ट टॉप-अप ब्राउन कोट में नजर आ रहे हैं। गुरु रंधावा ऑल-ब्लैक ड्रेस में नजर आए।दोनों का आगामी गाना 'अलोन' 9 फरवरी को रिलीज होगा। जिसका उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।

उत्तराखंड: उत्तराखंड में भर्ती घोटाले के आरोपियों पर ईडी कसेगा शिकंजा

प्रवर्तन निदेशालय अब उत्तराखंड में कई भर्ती घोटालों पर कार्रवाई करेगा, विशेष कार्य बल ने रविवार को कहा। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने कहा, "प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उत्तराखंड में भर्ती घोटाले के आरोपियों पर शिकंजा कसने जा रहा है।" मनी लॉन्ड्रिंग का मामला उन्होंने आगे कहा कि ईडी इसे मनी लॉन्ड्रिंग मान रहा है क्योंकि बड़ी मात्रा में पैसों का लेन-देन हुआ था। "संघीय एजेंसी ने पुलिस से भर्ती घोटाले से संबंधित मामलों की प्रतियां ली हैं। उत्तराखंड में विभिन्न भर्ती घोटालों के संबंध में अब तक सात मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल एसटीएफ संयुक्त स्नातक स्तर, सचिवालय गार्ड, वन निरीक्षक और वीपीडीओ भर्ती घोटाले की जांच कर रही है। भर्ती परीक्षाओं के लिए एक नया कानून इनमें से ज्यादातर मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। हाल ही में, यूकेपीएससी पेपर लीक के बाद लगभग 1.4 लाख उम्मीदवारों के लिए पटवारी लेखपाल परीक्षा रद्द कर दी गई, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सरकार जल्द ही सरकारी नौकरियों के लिए राज्य में आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए एक नया कानून लाएगी।इस ...

ओडिसा: स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास की इलाज के दौरान मृत्यु ,पुलिसकर्मी ने मारी थी गोली

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास एक पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मारी थी।अधिकारियों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान, यह पाया गया कि एक गोली शरीर में घुसकर बाहर निकल गई थी, जिससे दिल और बाएं फेफड़े में चोट लगी थी और बड़े पैमाने पर आंतरिक रक्तस्राव और चोट लगी थी । उन्होंने आगे कहा कि हृदय पंपिंग में सुधार के लिए कदम उठाए गए। उन्हें तत्काल आईसीयू देखभाल दी गई। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और अंत में उसने दम तोड़ दिया। शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री नाबा दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास के निधन पर शोक व्यक्त किया। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को राजकीय सम्मान दिया जाएगा। मृत्यु के दिन और अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। पूरे राज्य में 29 जनवरी से 31 जनवरी तक 3 दिनों तक कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं...

भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर विश्व कप का ख़िताब किया अपने नाम

भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया। भारत पहला आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप बनापोचेफस्ट्रूम में इंग्लैंड पर सात विकेट की व्यापक जीत के बाद रविवार को विजेता एक शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन और एक प्रभावशाली क्षेत्ररक्षण प्रदर्शन के नेतृत्व में, भारत ने फाइनल में पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुनने के बाद से ही इंग्लैंड को बैक फुट पर खड़ा कर दिया था। इंग्लैंड को 68 रनों पर आउट कर, भारत ने सात विकेट और छह ओवर शेष रहते लक्ष्य का पीछा किया। और जीत अपने नाम की। अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2023 जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी।BCCI सचिव जय शाह ने महिला U19 क्रिकेट टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए 5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की। अंडर 19 विश्व कप में भारत की जीत पर भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा की मां प्रवीण बाला ने कहा शेफाली ने बहुत संघर्ष किया है, शुरू से ही शेफाली लड़कों के साथ खेलती थी। आज उसकी जीत पर हम सब बहुत खुश हैं। अंडर 19 विश्व कप में भारत की जीत पर क्रिकेटर सौम्या तिवारी के पिता ने कहा मेरी बे...

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में बच्चों के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

चित्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। संस्थान के बच्चों के साथ ही राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अधोईवाला के बच्चे भी इसमें शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में गोवा में 06 से 08 जनवरी 2023 को आयोजित पर्पल फेस्ट का जिक्र किया जिसमें 50 हजार से अधिक लोग शामिल हुए। जिसमें दिव्यांगजनों के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा ई-कचरे के लिए रूड़की की एटेरो री-साइकिलिंग की ई-बेस टेक्नोलॉजी का जिक्र किया गया। उन्होंने रूड़की की एटेरो री-साइकिलिंग की ई-बेस टेक्नोलॉजी द्वारा ई-कचरे के लिए विकसित की गई तकनीक की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अधोईवा...

अल्मोड़ा: सिटोली स्थित प्राचीन गोलूदेव मन्दिर में उमडा़ आस्था का सेलाब, भक्तों ने चखा माघी खिचड़ी का प्रसाद

चित्र
अल्मोड़ा- अल्मोड़ा नगर के धार की तूनी से दो किमी आगे सिटोली जंगल के सुरम्य स्थान में स्थित  प्राचीन श्री गोलूदेव मन्दिर में आज गोलज्यू को माघी खिचड़ी का भोग लगाकर भक्तों ने चखा माघी खिचड़ी का प्रसाद। श्री गोलूदेव के दर्शन के बाद महिलाओं ने मन्दिर परिसर में कर्णप्रिय भजनों से माहोल को भक्तिरस में रंग दिया।   नन्दादेवी स्थित नवीन ज्वॆलर्स के स्वामी ऒर मन्दिर समिति के सदस्य नवीन वर्मा ने माघी खिचड़ी का आयोजन अपनी ओर से किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एंव नगर ऒर ग्रामीण लोगों ने माघी खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में जुटे माघी खिचड़ी के आयोजन में मन्दिर समिति के हरीश चन्द्र जोशी, नवीन डालाकोटी, जीवन सिंह किरॊला, डा. राजेन्द्र भोज, नवीन वर्मा, सुन्दर सिंह बिष्ट, मोहन चन्द्र जोशी, सोम जोशी, भारतभूषण पाण्डेय, एल एम जोशी, एल डी जोशी, भूपेन्द्र जोशी, मनोज वर्मा, आई डी तिवारी, दिनेश पाण्डेय, गोपाल मेहता, महेन्द्र भण्डारी, मुन्ना पाण्डेय, हरीश चन्द्र लोहनी, बी डी पाण्डेय, दीवान बिष्ट, दयाल जोशी, स्नेहलता जोशी आदि व्यवस्था में जुटे रहे। मन्दिर में संयोजक जन अधि...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, घायल

झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। एडवोकेट राम मोहन राव, चश्मदीद ने बताया "वे जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिगं की है। गोली सीने में लगी है"। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा "मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।

जोशीमठ: दरार वाले भवनों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है- एसडीएमए

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने शनिवार को सूचित किया कि दरार वाले भवनों की संख्या में वृद्धि नहीं हुई है और अब तक 863 इमारतों में भूमि धंसने के कारण दरारें देखी गई हैं। उत्तराखंड के जोशीमठ नगर क्षेत्र में भूस्खलन उत्तराखंड आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने जोशीमठ नगर क्षेत्र में भूसाव और भूस्खलन के बाद राज्य सरकार द्वारा राहत, बचाव और स्थायी एवं अस्थायी पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। अंतरिम राहत के रूप में 3.50 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई सिन्हा ने कहा, " जोशीमठ में 233 प्रभावित भूस्वामियों को अंतरिम राहत के रूप में 3.50 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। 105 प्रभावित काश्तकारों को तत्काल राहत के रूप में 52.50 लाख रुपये की राशि वितरित की गई है।" सचिव आपदा प्रबंधन ने कहा कि जोशीमठ में पानी का शुरुआती डिस्चार्ज जो 6 जनवरी, 2023 को 540 एलपीएम था, वर्तमान में घटकर 170 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) हो गया है। उन्होंने कहा कि अस्थायी रूप से चिह्नित राहत शिविरों में जोशीमठ में 2957 लोगों की क्षमता वाले कुल 661 कमरे और पीपलकोटी में 2205 लोगों ...

रोजगार उपलब्ध कराने में असफल राज्य सरकार तत्काल प्रभाव से युवाओं को उपलब्ध कराये बेरोजगारी भत्ता-कर्नाटक

अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल साबित हुई है।राज्य सरकार की नाकामियों का खामियाजा आज  प्रदेश का युवा भुगत रहा है। रिक्त पड़े पदों के सापेक्ष पारदर्शिता से भर्तियां निकाली जाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद भी वर्तमान सरकार ने शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं की है जो प्रदेश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था कि लगातार विभागों में रिक्त पड़े पदों के सापेक्ष पारदर्शिता से भर्तियां निकाली जाएं। जिससे कि लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके।परन्तु इसके विपरीत इस सरकार में पहले तो रिक्तियां ही नहीं निकल रही हैं।विभिन्न विभागों की सीमित संख्या में जो रिक्तियां निकल भी रही हैं तो उनकी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र पहले ही सार्वजनिक हो जाने के कारण परीक्षाएं निरस्त कर दी जा रही हैं।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा कराई गई परीक्षाओं में तमाम घोटाले और गड़बड़ियां सामने आई हैं।इससे ...

अल्मोड़ा:थानाध्यक्ष दन्या ने नव सृजित चौकी जागेश्वर में मीटिंग कर किया जन जागरूक, नई पुलिस चौकी स्थापित होने पर क्षेत्रीय जनता ने जताई खुशी

चित्र
दिनाँक 28 जनवरी को थाना दन्या के नव नियुक्त थानाध्यक्ष  जसविंदर सिंह द्वारा थाने पर नियुक्त स्टॉफ की मीटिंग ली गई। इसके उपरांत नव सृजित चौकी जागेश्वर क्षेत्रातर्गत 02  गावों में भ्रमण कर जनमानस के साथ मीटिंग आयोजित कर कानून व्यवस्था व यातायात संचालन के संबंध में चर्चा कर विचार विमर्श किया गया तथा सहयोग की अपील की गई। क्षेत्रीय जनता ने जताई खुशी उपस्थिति लोगों द्वारा नई पुलिस चौकी स्थापित होने पर खुशी जताते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।  उपस्थित जनों को उत्तराखंड पुलिस एप,गौराशक्ति ,साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया गया और  उत्तराखंड पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई साथ ही सभी को अपने मकान में किराएदार रखने से पूर्व  किराएदार का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने हेतु कहा गया। किसी भी प्रकार की  शिकायत/समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने पुलिस द्वारा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।  इसके अतिरिक्त थानाध्यक्ष दन्या ने चौकी क्षेत्र पनुवानौला में टैक्सी यूनियन व व्यापार मंडल के साथ मीटिंग कर यातायात के संबंध में आने वाली समस्याओं के नि...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: आरोपी पुलकित का पॉलीग्राफ टेस्ट एक से तीन फरवरी तक होगा

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता एडीजी वी मुरुगेसन ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) से निष्कासित नेता के बेटे पुलकित आर्य (मुक्ति आरोपी) के पॉलीग्राफ और नाकों टेस्ट की तारीख की घोषणा की। अंकिता भंडारी हत्याकांड पॉलीग्राफ टेस्ट एक फरवरी से तीन फरवरी तक होना है।  आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट एक फरवरी से तीन फरवरी तक दिल्ली स्थित सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) में होगा। आरोपी पुलकित आर्य को सीएफएसएल में पेश किया जाएगा। 30 से अधिक प्रश्न तैयार एडीजी मुरुगेसन ने आगे कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आरोपी के लिए 30 से अधिक प्रश्न तैयार किए हैं और जांच अधिकारी परीक्षण के समय मौजूद रहेंगे। उत्तराखंड में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट कोटद्वार ने 11 जनवरी को आरोपियों के नाकों और पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी दी थी। न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पुलकित आर्य से सहमति ली गई थी, जिसके बाद फैसला सुनाया गया। पूरा मामला मामला 19 वर्षीय अंकिता का है, जिसका शव 24 सितंबर को ऋषिकेश में चिल्ला नहर से बरामद किया गया था। अधिकारियों को उसका शव मिलने से पहले कम ...

उत्तराखंड: प्रदेश में 'विद्युत समस्या समाधान शिविर आपके द्वार' में अबतक 278 शिविर आयोजित

चित्र
प्रदेशभर में विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए शिविर आपके द्वार के तहत अब तक 278 कैम्पों का आयोजन किया गया है: UPCL यूपीसीएल के प्रबंधन निदेशक अनिल यादव ने बताया कि शिविरों में बिजली के बिल, संयोजन, ट्रांसफार्मर आदि से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर विद्युत विभाग की ओर से प्रदेश में विद्युत समस्या समाधान शिविर आपके द्वार कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इन शिविरों में बिजली के बिल, विद्युत संयोजन, ट्रांसफार्मर से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। 15 दिनों का विशेष ड्राइव अभियान  जारी अब तक 278 शिविर आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से 23 जनवरी से 15 दिनों का विशेष ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समस्या का समाधान किया जा रहा है।

भारत का पहला केबल सस्पेंशन ब्रिज बजरंग सेतु जुलाई 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा

टिहरी जिले के मुनिकीरेती में निर्माणाधीन बजरंग सेतु जुलाई 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। पुल का निर्माण युद्ध स्तर जारी है। गौरतलब है कि लगभग 90 साल पहले बनाए गए लक्ष्मण झूला पुल की स्थिति जीर्ण शीर्ण होने के कारण प्रशासन ने इस पर आवागमन बंद कर दिया था।हालांकि  इसे हटाया नहीं जाएगा और एक विरासत के तौर पर संरक्षित रखा जाएगा। भारत का पहला और एशिया का दूसरा ब्रिज राज्य सरकार ने 1 वर्ष पूर्व लक्ष्मण झूला के पास ही बजरंग सेतु का निर्माण शुरू करवाया है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एनपीएस सिंह ने बताया कि ₹67 करोड़ की लागत से बनने वाला यह केबल सस्पेंशन ब्रिज भारत का पहला और एशिया का दूसरा होगा।

मुगल गार्डन को अब कहा जाएगा  'अमृत उद्यान' , मुगल गार्डन के नाम वाला बोर्ड बुलडोजर से हटाया गया

दिल्ली: मुगल गार्डन का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' किया गया। मुग़ल गार्डन का नाम बदले जाने के फैसले के बाद एनडीएमसी के कर्मचारियों ने ‘मुग़ल गार्डन’ का बोर्ड हटाने के लिए बुलडोजर से पहुंचे। मुगल गार्डन का नाम बदल कर वहां अमृत उद्यान नाम वाला बोर्ड लगा दिया गया। इतना ही नहीं, मुग़ल गार्डन के अंदर लगे बोर्ड पर लिखे नाम को भी बदलकर अमृत उद्यान कर दिया गया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय सिंह ने बताया, "राष्ट्रपति जी ने निर्णय लिया है कि यहां(राष्ट्रपति भवन) जो गार्डन हैं, उनकी पहचान अब अमृत उद्यान के रूप में होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने कहा, "आजादी के अमृत महोत्सव के 75 साल पूरे होने के समारोह के अवसर पर, भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन उद्यान को अमृत उद्यान के रूप में एक सामान्य नाम देकर प्रसन्न हैं।" अमृत उद्यान को 31 जनवरी से आम लोगों के लिए खोला जाएगा।यह 26 मार्च तक खुला रहेगा।प्रत्येक वर्ष वसंत के दौरान सीमित अवधि के लिए उद्यानों को जनता के लिए खोल दिया जाता है।  मुगल गार्डन मुगल गार्डन अपनी सुंदरता के लिए काफी चर्चित है। इसे देखने के लिए हर साल ...

उत्तराखंड: स्पेशल टास्क फोर्स ने हाथी के दांत के साथ वन्य जीव तस्करी के मामले में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स ने हाथी के दांत के साथ वन्य जीव तस्करी के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लगभग 9 किलोग्राम (लंबाई 107 सेमी,गोलाई 33 सेमी) का 1 हाथी का दांत मिला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ  आयुष अग्रवाल द्वारा वन्य जीव जंतुओं की तस्करता को रोकने के लिए एस रणनीति में एक विशेष टीम को अलग से मुस्तैद कर दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिसका परिणाम है कि एक माह के अंदर दो अलग-अलग जगहों से हाथी दांत की बरामदगी करते हुए अब तक 4 वन्य जीव जंतु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जीव जंतु से भरपूर उत्तराखंड में तस्करों की दावेदारियां हर समय लगी रहती हैं, जिसके कारण उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से वन्य जीव जंतुओं का शिकारियों द्वारा शिकार कर उनके अंगों की तस्करी की जाती है।  अबतक 4 वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार गौरतलब है कि एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने वन्य जीव जंतुओं की तस्करी रोकने के लिए एसटीएफ में स्पेशल टीम को अलग से मुस्तैद करने के निर्देश दिए हैं। जिसके कारण एक माह के अंदर दो अलग-अलग जगहों से हाथी दांत की बरामदगी करते हुए 4 वन्य जी...

सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष द्वाराहाट को किया गया सम्मानित

चित्र
द्वाराहाट क्षेत्र के प्यापार मण्डल, छात्रसंघ व गणमान्य व्यक्तियों ने सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के लिए थानाध्यक्ष द्वाराहाट को किया सम्मानित राजेन्द्र सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष द्वाराहाट के 31 जनवरी, 2023 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्ति होने के दृष्टिगत आज 28 जनवरी 2023 शनिवार को स्थानीय व्यापार मण्डल एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियो द्वारा थानाध्यक्ष बिष्ट को अपने कार्यकाल के दौरान द्वाराहाट क्षेत्र में सुदृढ कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु शानदार कार्यकाल के लिए बधाई देते हुए उनके कार्यो की सराहना कर शाँल ओढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मौजूद रहे         इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष  मुकुल साह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष  आशीष वर्मा एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति  उमेश चन्द्र भट्ट,  धीरेन्द्र मठपाल,  भूपेश काण्डपाल, शैलू साह एवं राज्य आन्दोलनकारी  सुरेश लाल साह तथा मीडिया के  विमल साह तथा  मनोज भट्ट,  राजू गुसाई, पंकज कुमार व जिला पंयाचत सदस्य  नवीन मैनाली आदि मौजूद रहे। शानदार कार्यकाल की सराहना कर दी बधाई       इसके अतिरिक्त स्नात...

अल्मोड़ा: नए साल में अबतक दो हज़ार से अधिक लोगों पर हुई चालानी कार्यवाही, अल्मोड़ा पुलिस का औचक चेकिंग अभियान जारी

चित्र
जनवरी में अब तक  औचक चैकिंग की चपेट में आए 2059 लोगों पर चालानी कार्यवाही। यातायात नियमों का उल्लघंन करने/सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर उत्पात मचाने/अराजकता फैलाने व धूम्रपान करने वालो पर हुई चालानी कार्यवाही, 15 वाहन हुए सीज प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा  प्रभावी पुलिसिंग, सुदृढ़ शांति/कानून व सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु समस्त जनपद के समस्त सीओ व थाना प्रभारियों/निरीक्षक  यातायात/प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पिलाने वालों, अराजकता फैलाने वालों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालो के विरुद्ध  कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये है ।      जनपद पुलिस द्वारा औचक चैकिंग अभियान के दौरान जनवरी,2023 में अब तक मोटर वाहन अधिनियम, उत्तराखंड पुलिस अधिनियम व कोटपा एक्ट के तहत 2059 लोगों पर कार्यवाही की गई है कार्यवाही का विवरण 1.यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर मोटर वाहन अधिनियम में 1727 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही व 15 वाहन सीज। 2.सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान...

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोट वैली योजना के क्रियान्वयन के लिए जनपद स्तरीय गठित समिति बैठक का हुआ आयोजन

चित्र
उत्तराखंड में बकरी पालन जीविका उपार्जन का एक महत्वपूर्ण साधन है। राज्य में पलायन की समस्या के निराकरण एवं रोजगार के सुलभ अवसर प्रदान करने में बकरी पालन एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है। उत्तराखंड राज्य के समस्त घाटी व मैदानी क्षेत्रों में बकरी पालन का मूल्य श्रंखला आधारित व्यवसायिक मॉडल स्थापित कर ग्रामीण आर्थिकी के उत्थान में समुचित अवसर उपलब्ध कराने, बकरी पालन गतिविधि को सहयोग तथा सशक्तिकरण करने हेतु पशुपालन विभाग उत्तराखंड एवं उत्तराखंड राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना "भेड़ बकरी सेक्टर" के माध्यम से उत्तराखंड के समस्त जिलों के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों  की स्थापना की गई है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए     इस योजना के क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक आज कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने योजना के क्रियान्वयन हेतु तथा योजना का लाभ जरूरत मंद एवं इच्छुक किसानों को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लाभार्थियों के चयन में योजना महज औपचारिक न...

बीजेपी ने विशेष आमंत्रित्र सदस्यों की घोषणा। इनको ये मिली जिम्मेदारी, लिस्ट देखे...

चित्र

अल्मोड़ा: डाॅ अमित सुकोटी से जिला अस्पताल की सुविधाओं व अन्य संबंध में हुई खास बातचीत, देंखे पूरी ख़बर

अल्मोड़ा के सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने डाॅ अमित सुकोटी से जिला अस्पताल की सुविधाओं व अन्य संबंध में एक खास बातचीत करी। संजय पांडे - डॉ आप जिला अस्पताल में जबसे तैनात हुए हैं यहां क्या सुविधाएं उपलब्ध हैं और आप मरीजों को कौन कौन सी सुविधाएं दे रहे हैं https://youtu.be/ohgyo4aHA28 डॉक्टर अमित सुकोटी - मैं अस्पताल में अक्टूबर 2021 में तैनात हुआ। तब से मैं यहां पर बहुत सर्जरी कर चुका हूं। इसमें सात तरीके की सर्जरी होती है, गर्दन से नीचे की। जिसमें हम स्पाइनल में सर्जरी करते हैं। जिसमें हर्नियां, अपेंडिक्स‌ व अन्य सभी सर्जरी की जाती है। इससे मरीजों को एक सुविधा यह मिल जाती है कि उनका आयुष्मान कार्ड से निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। साथ ही अब मरीजों को दूर शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ती है, अब यह सब सुविधाएं यहां उपलब्ध हो जाती है। जब मरीज यहां आते हैं और लगता है वह आगे जाएं तब ही उन्हें भेजा जाता है। वैसे 90% सर्जरी यहां की जाती है। संजय पांडे – जो सुविधाएं हल्द्वानी में मरीजों को मिलती थी और अब जिला अस्पताल में आपके आने के बाद मिल रही है, वो क्या क्या है? डॉ अमित स...

धॊलछीना आई टी आई परिसर में थाना खोलना दुर्भाग्यपूर्ण : मनोज तिवारी

धॊलछीना में शैक्षिक संस्थान में पुलिस थाना खोलने पर विधायक मनोज तिवारी ने करी तीखी प्रतिक्रिया अल्मोड़ा- प्रदेश सरकार द्वारा विकासखंड भॆसियाछाना के धॊलछीना में थाना खोलने का विधायक मनोज तिवारी ने स्वागत किया। लेकिन , वर्तमान में जिला एंव पुलिस प्रशासन द्वारा जिस प्रकार से जल्दबाजी में थाने को धोळछीना स्थित आई टी आई परिसर में ग्रामीण जनता के विरोध के बाद भी वहाँ पर खोला जा रहा हैं। वह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। तिवारी ने कहा कि पूर्व की काँग्रेस सरकार ने ग्रामीण युवाओं- युवतियों को रोजगारपरक व्यवसाय से जोड़ने के लिए दीर्घकालीन सोच के अन्तर्गत आई टी आई भवन की स्थापना की थी। वर्तमान में भी युवतियाँ कटिंग एंव टेलरिंग ट्रेड में प्रशिक्षण ले रही हैं। उसी परिसर में थाना खोलने से शॆक्षणिक कार्य प्रभावित होगा, जिसका क्षेत्र के ग्रामीण काफी विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार बेरोजगारों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने में विफल हैं। अगर भाजपा सरकार तनिक भी ग्रामीण युवाओं एंव युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने में गम्भीर होती तो उक्त आई टी आई में अन्य व्यवसायिक ट्रेडो की स्थापना करती लेकिन उस...

जोशीमठ: भूमि धंसने से प्रभावित पशुओं के लिए तैयार की गयी पूर्वनिर्मित गौशाला

उत्तराखंड के चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को कहा कि जोशीमठ शहर में भूमि धंसने से प्रभावित पशुओं के लिए एक पूर्वनिर्मित गौशाला तैयार की गई है। डीएम खुराना ने कहा कि जोशीमठ नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सुनील क्षेत्र में शेड(सायबान) तैयार कर यहां पशुओं के रहने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, "जिन पशुपालकों के गौशाला क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उन्हें इस सुरक्षित गोशाला में रखा जाएगा। पशुपालन विभाग आपदा प्रभावित पशुपालकों को पशुओं के चारे के लिए कॉम्पैक्ट फीड ब्लॉक और साइलेज का लगातार वितरण कर रहा है।"

शाहरुख खान का क्रेज़ लोगों के सर चढ़ कर बोला,पठान ने पहले तीन दिन में पार किया 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा

चार साल के बाद सिनेमा घरों में आई सुपरस्टार शाहरुख खान की फ़िल्म पठान का लोगों को बेशब्री से इंतजार था। इससे पहले शाहरुख जीरो में लीड रोल में नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत फिर से कायम करते हुए अभिनेता शाहरुख खान ने हिंदी सिनेमा का परचम एक बार फिर से भारतीय सिनेमा में सबसे ऊंचा कर दिया है।साथ ही दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा अभिनीत, यह फिल्म वाईआरएफ के जासूसी दुनिया का एक हिस्सा है। शाहरुख की बुधवार को रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने न सिर्फ पहले ही दिन हिंदी में अब तक रिलीज हुई सारी फिल्मों से सबसे ज्यादा कमाई करते हुए 'केजीएफ 2', 'वॉर' और 'बाहुबली 2' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया, बल्कि फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन में 150 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है। फिल्म 'पठान' ने रिलीज के पहले दिन 57 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। बेशरम रंग की गायिका शिपा राव ने शाहरुख खान का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने 27 जनवरी कल ट्वीट कर खुशी जाहिर की। केआरके ने कहा पठान पर शक करना गलत था उन्होंने कहा ,“मैं जोर...

उत्तराखंड: केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने की तिथि तय

देवभूमि उत्तराखंड के चार धामों के कपाट खुलने की तैयारी शुरू हो गई है। केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को खुलेंगे और गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट शीतकालीन अवकाश के बाद 22 अप्रैल को खुलेंगे, शुक्रवार को मंदिर समिति ने इसकी जानकारी दी। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही चार धाम यात्रा' की तैयारियां भी शुरू हो गईं।श्री बदरीनाथ धाम के कपाट अगले दिन 27 अप्रैल को खुलेंगे। बर्फीले इलाके में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के कपाट वर्तमान में शीतकालीन अवकाश के लिए बंद हैं। गुरुवार को राजदरबार नरेंद्र नगर में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह के दौरान पंचांग गणना की गई। धार्मिक रीति-रिवाजों से मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। यह निर्णय लिया गया कि मंदिर 27 अप्रैल को सुबह 7.10 बजे खुलेगा।

भारत ने पाकिस्तान को दिया नोटिस, 90 दिनों के भीतर अंतर- सरकारी वार्ता में भाग लेने का आह्वान किया, जाने पूरा मामला

भारत ने पाकिस्तान की हठधर्मिता की वजह से सितंबर 1960 की सिंधु जल संधि में संशोधन के लिए पाकिस्तान को नोटिस जारी किया है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की गलत कार्रवाइयों ने सिंधु जल संधि के प्रावधानों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इस वजह से केंद्र को संशोधन के लिए उचित नोटिस जारी करने पर विवश होना पड़ा। इस लेख में हम किशनगंगा और रातले परियोजना, सिंधु जल संधि पर एक नजर डालेंगे। 90 दिनों के भीतर अंतर- सरकारी वार्ता में भाग लेने का आह्वान किया भारत ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को अक्षरश: लागू करने का दृढ़ समर्थक और जिम्मेदार साझेदार रहा है। पारस्परिक और सहमत तरीके से आगे बढ़ने के लिए भारत के बार-बार प्रयास करने के बावजूद, पाकिस्तान ने 2017 से 2022 तक स्थायी सिंधु आयोग की पांच बैठकों के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। इस वजह से पाकिस्तान को नोटिस जारी किया गया है। भारत ने पाकिस्तान से संधि का भौतिक उल्लंघन सुधारने के लिए 90 दिनों के भीतर अंतर- सरकारी वार्ता में भाग लेने का आह्वान किया है। पाकिस्तान ने किया जल संधि का उल्लंघन भारत और पाकिस्तान ...