अल्मोड़ा: दो साल से फ़रार लीसा तस्कर आखिरकार पकड़ा गया, भेजा सलाखों के पीछे

लीसा तस्करी के मामले में 02 साल से फरार वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे, कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने अथक प्रयासों से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ, थाना प्रभारियों को फरार, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाकर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये है।

कोतवाली अल्मोड़ा के FIR No-73/2021, धारा 26 वन अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त धन सिंह उर्फ धनेश लगातार फरार चल रहा था। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत वांछित अभियुक्त धन सिंह उपरोक्त को जागेश्वर क्षेत्र से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त धन सिंह उर्फ धनेश पुत्र तेज सिंह , वेडचुला, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल का रहने वाला है।
पुलिस टीम में उ0नि0/विवेचक दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला, कानि0 हिमांशु, चौकी धारानौला, कोतवाली अल्मोड़ा, कानि0 बलवंत प्रसाद, साईबर सेल अल्मोड़ा, कानि0 इंदर कुमार, साईबर सेल अल्मोड़ा शामिल रहें।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण