उत्तराखंड: बेकाबू होकर खाई में गिरी स्कूटी, एक की मौत, एक घायल

प्रदेश में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं की भरमार लगी हुई हैं। ताज़ा मामला पौड़ी से सामने आई है यहाँ पौड़ी गढ़वाल जिले के विकासखंड पाबौ के अंतर्गत आने वाली पसीणा बैंड के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे के दौरान स्कूटी में सवार दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

 मिली जानकारी के अनुसार, अतुल नेगी और उनके साथ विजय राम धौंडियाल स्कूटी से बिडोली से मरोड़ा जा रहे थे। तभी स्कूटी चला रहे विजय राम धौंडियाल का नियंत्रण बिगड़ा और स्कूटी पसीणा बैंड के समीप गहरी खाई में जा गिरी। जिसके बाद विजय राम धौंडियाल व अतुल नेगी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ उपचार के लिए लाया गया। जहां विजयराम धौंडियाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घायल अतुल नेगी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। पुलिस द्वारा विजय राम के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण