मौसम अपडेट: प्रदेश में 24 जून से 26 जून तक रेड अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 जून से 26 जून तक रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, भारी बारिश के साथ ही तेज़ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।


उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़के अवरुद्ध होने की भी संभावना है। नालों और नदियों का जलस्तर भी बढ़ सकता है।


वहीं अगले दो दिन राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह का कहना है कि 27 जून तक यही स्थिति बनी रहेगी।
उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं राजधानी देहरादून में कल सुबह से बादल छाए है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण