अल्मोड़ा: स्टेशन से अचानक गायब हो गए बुजुर्ग, पुलिस ने तलाश कर परिवार में लौटाई खुशी

अल्मोड़ा पुलिस ने मानसिक रुप से कमजोर गुमशुदा बुजुर्ग व्यक्ति को तलाश कर किया परिजनों के सुपुर्द, गुमशुदा पिता को सकुशल पाकर पुत्र व परिजनों ने ली राहत की सांस, अल्मोड़ा पुलिस का आभार जताया

बीते बुधवार 7 जून को गणेश चन्द्र निवासी खरई लोब बागेश्वर द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में सूचना दी कि हम बस से परिवार सहित हल्दवानी से बागेश्वर जा रहे थे। मेरे पिता मान लाल जो मानसिक रुप से कमजोर है, *केमू स्टेशन अल्मोड़ा पर अचानक बस से उतरकर कही चले गये। जिनकी हमने बस स्टेशन के आस-पास काफी तलाश कर ली है लेकिन उनका कुछ पता नही चल पा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोडा संजय पाठक द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति के गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेकर तलाश हेतु *तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति मान लाल की तलाश हेतु बस स्टेशन, टैक्सी स्टेण्ड, आस-पास के पार्को आदि में सघन चेकिंग करते हुए वाहन चालकों व राहगीरों से पूछताछ की गयी तथा सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये। पुलिस टीम द्वारा ढूढ़ खोज जारी रखते हुए अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा बुजुर्ग व्यक्ति मान लाल को रात्रि समय करीब 9.30 बजे लोअर माल रोड, बेस अल्मोड़ा से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

अपने पिता जी को सकुशल वापस पाकर उनके पुत्र गणेश चन्द्र व परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया

पुलिस टीम में कोतवाली अल्मोड़ा के एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी,, -हे0कानि0 कैलाश चन्द्र, हे0कानि0 मनोज कुमार शामिल रहें।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण