उत्तराखंड: दिल्ली से आए दो दोस्तों की कार खाई में गिरी, मौत

प्रदेश में आए दिन दुर्घटना की खबरें सामने आ रही हैं। ताज़ा मामले में दिल्ली से रुद्रप्रयाग आये दो दोस्तों की कार खाई में गिरी और उनकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से बाहर निकाला। परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त की। दोनों शवों का पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया। 

सूचना के अनुसार बीते 18 जून को दिल्ली से वाहन संख्या डीएल14 सी 5070 होंडा अमेज से जतिन डागर पुत्र तेज सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम गंगोल पुर कलां रोहिणी दिल्ली और उसका मित्र विशाल उम्र 26 वर्ष पुत्र रमेश निवासी दिल्ली से रुद्रप्रयाग को आये थे। इसके बाद दोनों ने फोन नहीं उठाया तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते बुधवार को इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो दोनों के मोबाइलों की लोकेशन खांकरा के पास की मिली। ऐसे में पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर खांकरा के पास नदी किनारे सर्च अभियान चलाकर दोनों युवकों की छानबीन शुरू की और दोनों के शव श्रीनगर की ओर सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे अलकनंदा नदी किनारे मिले। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को क्रेन की सहायता से रेस्क्यू किया गया।

पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी और परिजनों ने शवों को शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेजा गया है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण