अल्मोड़ा: बरेली के दो स्मैक तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगभग 6 लाख की स्मैक बरामद

कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बाईक से स्मैक तस्करी कर रहे बरेली के 02 तस्करों को किया गिरफ्तार, बाईक सीज

तस्करों के कब्जे से 5 लाख 92 हजार की 59.20 ग्राम स्मैक बरामद

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के संकल्प ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा दृढ संकल्पित है।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ, थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं एवं स्कूली छात्रों को नशे के जाल से बचाने हेतु जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये है।

सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद व सीओ ऑपरेशन ओशीन जोशी के पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा 20 जून की रात्रि में चेकिंग के दौरान सिकुड़ा बैण्ड एनटीडी तिराहे के पास मो0सा0 संख्या- UP 25 DQ-2085 में सवार अभियुक्त सुरेश पाल के कब्जे से 13.20 ग्राम व अभियुक्त भूपेन्द्र कुमार के कब्जे से 46 ग्राम स्मैक बरामद करते हुए अभियुक्तगण को गिरफ्तार व स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटर साईकिल को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि उनका उद्देश्य बरेली, उ0प्र0 से स्मैक लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अल्मोड़ा में युवाओं को बेचकर उनको नशे का आदी बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित करना था।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-सुरेश पाल, उम्र- 36 वर्ष पुत्र पूरन लाल, निवासी ग्राम गुडवारा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उ0प्रदेश
2-भूपेन्द्र कुमार, उम्र- 38 वर्ष पुत्र पूरन लाल, निवासी ग्राम कैथोला बेनीराम, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली, उ0प्रदेश
बरामदगी
59.20 ग्राम स्मैक
कीमत
5,92,000/-( पाँच लाख, बानवे हजार)

पुलिस टीम

  1. उ0नि0 दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानोला, कोतवाली अल्मोड़ा
  2. कानि0 भूपेन्द्र पाल, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा
  3. कानि0 मनमोहन सिंह, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा
  4. विरेन्द्र सिंह बिष्ट, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा
  5. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी/एएनटीएफ अल्मोड़ा

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण