संदेश

2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की प्रेस वार्ता , गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां

चित्र
सर्किट हाउस अल्मोड़ा में कैबिनेट मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ.  धन सिंह रावत ने की प्रेस वार्ता , गिनाईं मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां सर्किट हाउस अल्मोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जनपद अल्मोड़ा के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रभारी मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह यात्रा केवल शासन परिवर्तन की नहीं, बल्कि विकास, सुशासन, सेवा और जनविश्वास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित करने की यात्रा रही है। इन 12 वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करते हुए वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी यो...

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्र पहुंचे।

चित्र
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा 14 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा के दृष्टिगत अभ्यर्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार मौसम विभाग द्वारा राज्य के विभिन्न जनपदों में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की गई है। इसके अतिरिक्त नैनीताल जनपद में नीम करौली बाबा वार्षिकोत्सव, चारधाम यात्रा तथा 13 एवं 14 जून के अवकाश के दौरान पर्यटकों की बढ़ी हुई आवाजाही के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है। आयोग ने दूरस्थ क्षेत्रों से परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा तिथि से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केंद्र वाले नगर में पहुंचकर परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लें, जिससे परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी जनपदों के पुलिस कंट्रोल रूम एवं जिला आपदा प्रबंधन कार्यालयों के दूरभाष नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सके। अल्मोड़ा जनपद के लिए पुलिस कंट्...

विवेकानन्द इण्टर कॉलेज, रानीधारा के कैडेटों ने एनसीसी शिविर में दिखाई उत्कृष्ट प्रतिभा

चित्र
  बीटीकेआईटी द्वाराहाट में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का चतुर्थ दिवस संपन्न कमान अधिकारी कर्नल जितेन्द्र शर्मा के कुशल नेतृत्व में बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी), द्वाराहाट में 77 यूके वाहिनी एनसीसी, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) एवं नैनीताल ग्रुप एनसीसी के टीएससी कैडेट्स प्रशिक्षण शिविर का आज चतुर्थ दिवस उत्साह, अनुशासन एवं समर्पण के साथ संपन्न हुआ। शिविर का शुभारम्भ 9 जून 2026 को हुआ था, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 500 एनसीसी कैडेट भाग लेकर सैन्य एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। चौथे दिन क्षेत्र में भारी वर्षा होने के बावजूद कैडेटों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। प्रतिकूल मौसम के बीच भी सभी कैडेटों ने पूर्ण निष्ठा एवं जोश के साथ निर्धारित प्रशिक्षण गतिविधियों में सहभागिता की। विशेष रूप से विवेकानन्द इण्टर कॉलेज, रानीधारा के एनसीसी कैडेटों ने शिविर की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। विद्यालय क...

कैंची धाम मेले के दौरान जनपद अल्मोड़ा का यातायात डायवर्जन प्लान।

चित्र
          📢 विशेष सूचना: कैंची धाम मेला - यातायात डायवर्जन प्लान कैंची धाम मंदिर में आयोजित होने वाले मेले के मद्देनजर, 13 जून से 16 जून 2026 तक अल्मोड़ा से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यात्रा को सुगम बनाने के लिए कृपया निम्नलिखित मार्गों का पालन करें: 🚗 रूट डायवर्जन विवरण बागेश्वर/सोमेश्वर/अल्मोड़ा से हल्द्वानी: सभी वाहन सिकुड़ा बैंड से लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी की ओर जाएंगे। पिथौरागढ़/बेरीनाग/दन्या से हल्द्वानी: सभी वाहन बाडीछीना-सुवाखान तिराहा से लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी की ओर जाएंगे। रानीखेत/द्वाराहाट/चौखुटिया से हल्द्वानी: सभी वाहन भतरौजखान से रामनगर होते हुए हल्द्वानी की ओर जाएंगे। 👮 अल्मोड़ा पुलिस की अपील: आप सभी से निवेदन है कि मेले के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

"पेट्रोल पंप पर मचा हड़कंप! सरकार का आया कड़ा आदेश, अब नहीं मिलेगी मनमानी?"

चित्र
  पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर केंद्र सरकार ने 12 जून 2026 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। यहाँ इस फैसले की मुख्य बातें दी गई हैं जो आपके लिए जानना जरूरी हैं: ​ सरकार का नया आदेश: मुख्य बिंदु ​ थोक खरीद पर रोक: औद्योगिक, वाणिज्यिक (Commercial) और संस्थागत ग्राहकों के लिए पेट्रोल पंपों से पेट्रोल और डीजल की खरीद पर रोक लगा दी गई है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को केवल अपने अधिकृत 'कंज्यूमर पंपों' या थोक बिक्री केंद्रों से ही ईंधन लेना होगा। ​ 200 लीटर की सीमा: किसी भी आम ग्राहक या वाहन को एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल से अधिक नहीं दिया जाएगा। ​ उद्देश्य: थोक और खुदरा (Retail) कीमतों में बड़े अंतर (दिल्ली में रिटेल डीजल ~95 रुपये बनाम थोक डीजल ~134 रुपये) के कारण कुछ बड़ी कंपनियां थोक केंद्रों के बजाय पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीद रही थीं। इससे पंपों पर मांग अचानक बढ़ गई थी। इस जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि आम जनता के लिए ईंधन की उपलब्धता बनी रहे। ​ कब तक लागू रहेगा: यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और फिलहाल 90 दिनों तक प्रभ...

दिग्गज भारतीय शूटर और जाने-माने कोच जसपाल राणा का निधन।

चित्र
भारतीय खेल जगत से बेहद दुखद खबर है। दिग्गज भारतीय शूटर और जाने-माने कोच जसपाल राणा का कल रात (11 जून 2026) दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। वह 49 वर्ष के थे। निधन की वजह जसपाल राणा को हाल ही में जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित हुए 'ISSF वर्ल्ड कप' के दौरान सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई थी। शुरुआत में उन्होंने इसे एसिडिटी समझ लिया था, लेकिन भारत लौटते वक्त फ्लाइट में उनकी तकलीफ बढ़ गई। दिल्ली लैंड करते ही उन्हें तुरंत दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में कार्डियक ब्लॉकेज हटाने के लिए उनकी एक स्टेंट सर्जरी भी हुई थी और डॉक्टर कुछ दिनों बाद दूसरा स्टेंट डालने वाले थे। शुरुआती तौर पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन बाद में दिल से जुड़ी जटिलताओं (complications related to heart) के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका शानदार करियर और विरासत जसपाल राणा भारतीय शूटिंग इतिहास के सबसे चमकदार सितारों में से एक थे। मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले राणा ने महज 12 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा ...

पिथौरागढ़ हादसा: पर्यटकों की बोलेरो पर गिरी विशाल चट्टान, चालक समेत दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

चित्र
  पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ धारचूला क्षेत्र में पर्यटकों से भरी एक बोलेरो कार पर अचानक एक विशाल चट्टान गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में पीछे बैठे तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धारचूला से 42 किमी दूर हुआ हादसा मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा धारचूला से लगभग 42 किलोमीटर दूर पंपाबे नामक स्थान पर हुआ। पहाड़ी से गिरे भारी पत्थर की चपेट में आने से बोलेरो कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे। कार में सवार गंभीर रूप से घायल तीनों यात्रियों को मलबे से निकालकर तुरंत इलाज के लिए धारचूला लाया जा रहा है। फिलहाल, मृतकों और घायलों की शिनाख्त (पहचान) करने का प्रयास किया जा रहा है, अभी तक उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।

एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओ की एक आपातकालीन मीटिंग आयोजित।

चित्र
एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओ की एक आपातकालीन मीटिंग आज घनशाली के गैस गोदाम में संपन्न हुई। और टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला जी और समस्त एस एस बी गुरिल्लाओं द्वारा घनसाली में ज्ञापन भी दिया गया। एस डी एम को और बैठक को संबोधित करते हुए। टिहरी के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने और अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है कि एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं  का बहुत लंबे समय से आंदोलन चल रहा है। लेकिन सरकार उस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री ने 20 दिसंबर 2024 को 18 सचिवों के साथ एवं एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं के पदाधिकारीयों के साथ एवं खुद मुख्यमंत्री उस मीटिंग में मौजूद थे। माननीय मुख्यमंत्री ने एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को विभिन्न विभागों में सामायोजित करने का आदेश विभिन्न विभागों के सचिवों को दिया था। लेकिन 2 वर्ष बीतने पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उत्तराखंड के एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने मन बना लिया है कि समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला 29 जून को देहरादून कूच करेंगे। और 30 ज...

छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं कानूनों की दी विस्तृत जानकारी

चित्र
  महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर अल्मोड़ा पुलिस का विशेष अभियान आपात स्थिति में 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत सूचना देने की अपील चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्र हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा  बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक श्रीमती बीना दोसाद तथा महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी द्वारा विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, एनटीडी अल्मोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्परिणाम, साइबर फ्रॉड, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पोक्सो एक्ट एवं महिलाओं के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के शोषण एवं अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।       पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को बताया गया कि विद्यालय आते-जाते समय अथवा घर पर क...

पर्वतीय कृषि रक्षा समिति की बैठक संपन्न

चित्र
अल्मोड़ा 11 जून आज यहां जिला मुख्यालय से 35किलोमीटर दूर नगरखान नामक स्थान में पर्वतीय कृषि रक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में खेत बचाओ अभियान का स्वागत करते हुए योजना के अंतर्गत समिति द्वारा पूर्व में भेजे गये प्रस्तावों के अनुसार खेती योग्य भूमि में तारबाड़ हेतु धन आवंटित किए जाने की मांग की। बैठक में समिति सदस्यों ने खेत बचाओ अभियान में, गांवों और खेतों के बीच उग आई कुरी एवं अन्य झाड़ियों को हटाने के लिए भी धन आवंटन की मांग की।  समिति की बैठक में पर्वतीय क्षेत्र में बाहरी लोगों द्वारा कृषि भूमि की अंधाधुंध खरीद तथा लीज पर लिये जाने पर भी चिंता प्रकट करते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गयी। बैठक में राजकीय इंटर कालेज नगरखान के भवन निर्माण की मांग करते हुए कहा गया कि यह एक मात्र ऐसा विद्यालय है जो स्थापना के चालीस वर्ष बाद भी भवनहीन है। मनिआगर नगरखान सड़क की खस्ताहालत पर बैठक में चर्चा की गई तथा मांग की गयी कि सड़क का शीघ्र जीर्णोद्धार किया जाय।  बैठक में क्षेत्र में पेयजल की समस्या के तात्कालिक समाधान हेतु हेंडपंप लगाने,वर्षा जल संग्रहण के उपाय किए जाने की भी मां...

चितई गोलू देवता मंदिर में विशाल भंडारा 13 जून को

चित्र
  चितई गोलू देवता मंदिर में विशाल भंडारा 13 जून को सभी देवतुल्य जनता एवं क्षेत्रवासियों से अनुरोध हैं कि सपरिवार पधारकर प्रसाद ग्रहण करे एवं अपना सहयोग प्रदान कर इस आयोजन को सफल बनाने का पुण्य लाभ प्राप्त करे (आयोजक) 

बीटीकेआईटी द्वाराहाट में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन सम्पन्न

चित्र
  बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी), द्वाराहाट में 77 यूके वाहिनी एनसीसी, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) एवं थल सेना कैंप (TSC) का आज तीसरा दिन उत्साह एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। शिविर का शुभारम्भ 9 जून को हुआ था, जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 500 एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आज शिविर के तीसरे दिन क्षेत्र में भारी वर्षा होने के बावजूद कैडेटों का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रतिकूल मौसम के बीच भी कैडेटों ने पूरे जोश और समर्पण के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। प्रशिक्षण के अंतर्गत ड्रिल, .22 रायफल प्रशिक्षण, ड्रोन संचालन एवं उपयोग, आपदा प्रबंधन, योग, शारीरिक व्यायाम तथा सैन्य विषयों से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। शिविर के उद्घाटन अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा ने कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी के उद्देश्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेटों को एनसीसी के सामान्य विषयों एवं सेना से संबंधित महत्वपूर्...

मलेथा ग्राम पंचायत में गुलदार का आतंक, रात 12 बजे मवेशी को उठा ले गया

चित्र
वन विभाग से पिंजरा लगाने व गश्त बढ़ाने की मांग मलेथा, टिहरी गढ़वाल। ग्राम पंचायत मलेथा में कल 10 जून की रात करीब 12 बजे गुलदार ने हमला कर एक मवेशी को अपना निवाला बना लिया। घटना मोहन सिंह रावत जी के घर की है। गुलदार मवेशी को मारकर लगभग 15 फीट ऊंची छत पर ले गया। हमले के समय मोहन सिंह रावत जी अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से गुलदार मलेथा क्षेत्र में बार-बार दिखाई दे रहा है। रात को मवेशियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में भय का माहौल है। ग्राम पंचायत मलेथा के लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।

परमा एकादशी विशेष: तन, मन और आत्मा की शुद्धि का महापर्व

चित्र
  ​ आज अत्यंत दुर्लभ और फलदायी 'परमा एकादशी' का पावन पर्व है। यह एकादशी बहुत ही विशेष मानी जाती है क्योंकि यह केवल अधिक मास (मलमास या पुरुषोत्तम मास) के कृष्ण पक्ष में ही आती है, जो लगभग तीन साल में एक बार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 'परमा' एकादशी का व्रत रखने से जीवन से हर प्रकार की दरिद्रता और आर्थिक संकट दूर होते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने पर अपार सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और मनुष्य सभी पापों से मुक्त होकर परम धाम को प्राप्त करता है। ​हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने में दो एकादशी आती हैं—एक शुक्ल पक्ष में और दूसरी कृष्ण पक्ष में। इस प्रकार पूरे वर्ष में कुल 24 एकादशी होती हैं, लेकिन मलमास जुड़ने पर इनकी संख्या 26 हो जाती है, जिनमें से एक यह दुर्लभ 'परमा एकादशी' है। सनातन संस्कृति में एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है। एकादशी का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी का व्रत रखने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। 'पद्म पुराण...

बीटीकेआईटी द्वाराहाट में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

चित्र
  द्वाराहाट। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) द्वाराहाट में 77 यूके वाहिनी एनसीसी, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC) और थल सेना कैंप ( TSC )का शुभारम्भ 9 जून से हो गया है। शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कुल 500 एनसीसी कैडेट उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शिविर के उद्घाटन अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल जितेंद्र शर्मा ने कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी के उद्देश्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेटों को एनसीसी के सभी सामान्य विषयों एवं सेना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेटों को आधुनिक सैन्य तकनीकों से परिचित कराने के लिए ड्रोन संचालन एवं उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त .22 रायफल फायरिंग, सिम्युलेटर फायरिंग, ड्रिल, योग एवं शारीरिक व्यायाम तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एव...

उत्तराखंड की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति को मिली स्वीकृति, वैज्ञानिक विकास को मिलेगा नया आयाम

चित्र
  देहरादून। उत्तराखंड राज्य के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि राज्य की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार (Science, Technology & Innovation - STI) Policy को शासन द्वारा औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह नीति राज्य में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान, नवाचार, उद्यमिता तथा तकनीकी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है। यह नीति प्रदेश के युवाओं, शोधकर्ताओं, शिक्षण संस्थानों, उद्योगों तथा नवाचार आधारित स्टार्टअप्स के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी। साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को समाज और विकास के विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक Prof. Durgesh Pant को उनकी दूरदर्शी सोच, सतत मार्गदर्शन, अथक प्रयासों एवं प्रभावी नेतृत्व के लिए व्यापक रूप से सराहा जा रहा है। उनके नेतृत्व में तैयार की गई यह महत्वाकांक्षी नीति आने वाले वर्षों में उत्तराखंड को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी। विज्ञान ...

लंबित मांगों की अनदेखी से आयुर्वेदिक चिकित्सकों में भारी रोष, तीसरे दिन भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन

चित्र
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सकों की वर्षों पुरानी लंबित मांगों की लगातार उपेक्षा किए जाने के विरोध में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों का आंदोलन आज तीसरे दिन भी पूरे जोश और एकजुटता के साथ जारी रहा। आयुष प्रदेश के रूप में पहचान रखने वाले उत्तराखंड में आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ हो रहे असंवेदनशील एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार को लेकर चिकित्सकों में गहरा असंतोष व्याप्त है। एक ओर प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में कार्यरत चिकित्सकों पर आधार आधारित एवं मोबाइल एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने की अनिवार्यता थोपी जा रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी वर्षों पुरानी न्यायोचित मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है।चिकित्सकों की प्रमुख मांगों में एसीपी (ACP), डीएसपी (DSP), संवर्ग निदेशक की नियुक्ति, विभागीय ढांचे का पुनर्गठन तथा वर्ष 2024 बैच के चिकित्सा अधिकारियों का स्थायीकरण शामिल है। इन महत्वपूर्ण विषयों पर लंबे समय से कोई कार्यवाही न होने के कारण प्रदेशभर के आयुर्वेदिक चिकित्सकों में निराशा और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में आयुर्वेदिक एवं यूनानी चि...

E20 पेट्रोल के अनिवार्य होने के बाद देश में गाड़ियों के खराब होने और माइलेज कम होने को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस ।

चित्र
सरकार द्वारा 1 अप्रैल से सभी पेट्रोल पंपों पर 20% एथेनॉल मिश्रण वाले ( E20) पेट्रोल को पूरी तरह लागू कर दिया गया है। इसके बाद से ही कई पुराने वाहन मालिक शिकायत कर रहे हैं कि उनके इंजन और माइलेज पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। आइए जानते हैं इस नई नीति के फायदे , नुकसान और क्या वाकई इससे गाड़ियां खराब हो रही हैं। क्या वाकई खराब हो रही हैं गाड़ियां ? सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि E20 ईंधन से गाड़ियों के इंजन जाम हो रहे हैं और स्पार्क प्लग बार-बार खराब हो रहे हैं। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ( ARAI) और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ( SIAM) के विशेषज्ञों ने इस विषय पर स्थिति स्पष्ट की है: ·          2023 के बाद की गाड़ियां पूरी तरह सुरक्षित:   साल 2023 के बाद बनी गाड़ियां ( OBD-2 कंप्लाइंट) तकनीकी रूप से E20 के अनुकूल हैं , उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। ·          पुराने वाहनों में रिस्क:  2023 से पहले के पुराने मॉडल की गाड़ियों में लगे रबर पाइप , गैस्केट और प्लास्टिक ...

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ₹1.67 लाख से भरा बैग सकुशल बरामद

चित्र
सीसीटीवी फुटेज और सघन चेकिंग के आधार पर कुछ ही समय में खोज निकाला गया बैग =================== बैग बदलने की हुई थी गलती, पुलिस ने रुपये गिनवाकर स्वामी को किया सुपुर्द =================== चन्दन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम तनवानी, भैंसोली, पोस्ट मजखाली, तहसील रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली रानीखेत में सूचना दी गई कि वह अपने ₹1,67,000/- (एक लाख सड़सठ हजार रुपये) स्टेट बैंक शाखा मजखाली में जमा करने के लिए आए थे। बैंक जाने से पूर्व वह रानीखेत बाजार में खरीददारी हेतु रुके, जहां उनका रुपयों से भरा बैग कहीं गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद बैग का कोई पता नहीं चल पाया।      सूचना प्राप्त होने पर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री भुवन चन्द्र जोशी* के नेतृत्व में तत्काल प्रभाव से त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक फिरोज खान एवं कांस्टेबल कमल गोस्वामी द्वारा बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया।      पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप उक्त बैग चौकुनी मौना क्षेत्र में रहने...

हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के प्रयास से हिंसरियाखाल में लगा आधार शिविर

चित्र
पहले श्रीनगर जाना पड़ता था, अब गांव में ही हुआ काम हिंसरियाखाल, टिहरी गढ़वाल। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई। हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के बैनर तले आज हिंसरियाखाल में आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन जन अधिकार मोर्चा के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट, देवप्रयागव हिंसरियाखाल पट्टी युवा संघ के सामाजिक कार्यकर्ता नरेश उमरियाल* के संयुक्त प्रयासों से हुआ। शिविर में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने अपने बच्चों के नए आधार कार्ड बनवाए और मोबाइल नंबर अपडेट करवाए। ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि *पहले आधार बनवाने या अपडेट कराने के लिए 40-50 किमी दूर श्रीनगर जाना पड़ता था*। किराया, समय और मजदूरी तीनों खराब होते थे। *आज शिविर नजदीक लगने से गांव में ही सारा काम हो गया*, जिससे सैकड़ों परिवारों को राहत मिली है। शिविर में सुबह से ही अभिभावकों की भीड़ लगी रही। स्कूल एडमिशन, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड व अन्य सरकारी योजनाओं के लिए बच्चों के आधार बनवाए गए। कई लोगों ने पुराने मोबाइल नंबर हटाकर नए नंबर लिंक कराए ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ व OTP समय पर मिल सके। ग्रामीणों ने गणे...

दयारा बुग्याल मिस्ट्री: खूबसूरत वादियों के बीच कहाँ ओझल हो गई ट्रैकर बबीता पांडे?

चित्र
 दयारा बुग्याल मिस्ट्री:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित दयारा बुग्याल अपनी मखमली घास और खूबसूरत नज़ारों के लिए देश-विदेश के पर्यटकों और ट्रेकर्स के बीच बेहद लोकप्रिय है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस शांत और खूबसूरत जगह से एक ऐसी परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है, जिसने हर किसी को हैरान और चिंतित कर दिया है। रामनगर (नैनीताल) की रहने वाली 24 साल की एमबीए छात्रा बबीता पांडे इस ट्रैक से रहस्यमयी तरीके से लापता हो चुकी हैं। घटना को करीब 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बबीता का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।  क्या है पूरी घटना? बबीता पांडे 29 मई 2026 को अपने दो दोस्तों (हरमनपाल और हरमनप्रीत) के साथ दयारा बुग्याल घूमने आई थीं। ट्रेक के दौरान वे सभी 'गोई' बेस कैंप पर रुके हुए थे। 29 मई की रात को ही बबीता अचानक टेंट या कैंप के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गईं। जब सुबह तक उसका कुछ पता नहीं चला, तो प्रशासन को सूचित किया गया और खोजबीन शुरू हुई। 🚁 आसमान से जमीन तक महा-सर्च ऑपरेशन बबीता की सुरक्षित वापसी के लिए उत्तराखंड का अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरे...