हल्द्वानी: शादी से ठीक पहले बॉयफ्रेंड ने होने वाले पति को भेजी युवती की अश्लील फोटो, टूटा रिश्ता, केस दर्ज

हल्द्वानी से एक हैरान करने वाली ख़बर आयी हैं। यहाँ लड़की के पूर्व बॉयफ्रेंड ने शादी  से ठीक पहले लड़की की प्राइवेट तस्वीरों को होने वाले पति को भेज दिया। युवती की अप्रैल में सगाई के बाद घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। सोमवार को यानी आज  बारात आनी थी लेकिन बायफ्रेंड की छोटी और अनैतिक मानसिकता के कारण युवती ही नहीं दोनों परिवारों को शर्मसार होना पड़ा हैं।

वहीँ लड़की के होने वाले पति ने अश्लील फोटो देखकर शादी से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।

हल्द्वानी में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2019 में वह रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में कोटद्वार का अखिलेश देवरानी भी नौकरी करता था। इस बीच दोनों की दोस्ती हो गई। आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसकी प्राइवेट फोटो व वीडियो बनायी थी। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। उसके घर वालों ने रिश्ता रानीखेत में रहने वाले युवक से करा दिया।

16 अप्रैल को सगाई हो गई। अखिलेश उसके होने वाले पति को गलत मैसेज भेजने लगा। तब अखिलेश ने अपनी गलती मानते हुए माफीनामा दिया था। युवती का कहना है कि 12 जून यानी आज शादी होनी थी। छह जून को अभिषेक ने उसके होने वाले पति व जेठ को फेसबुक में अभिषेक शर्मा नाम की आइडी बनाकर उसकी प्राइवेट फोटो भेज दिये।जिसके बाद होने वाले पति ने यही फोटो उसे वाट्सएप में भेजकर शादी से मना कर दिया। वहीं अखिलेश से कारण पूछा तो उसने गालीगलौज कर फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। उसका रिश्ता टूटने के साथ ही स्वजन की बदनामी हुई है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण