उत्तराखंड: रविवार को हुई बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा रद्द, अब इस रविवार को होगी परीक्षा

प्रदेश में बीते दिनों आयोजित परीक्षा को रद्द करने का एक नया कारण सामने आया हैं। उत्तराखंड में 11 जून को कराई गई बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा को रद्द कर दी गई है। अब यह परीक्षा अगले रविवार यानी 18 जून को दोबारा कराई जाएगी। परीक्षा के पेपर में हुई गड़बड़ी के चलते पेपर रद्द का फैसला लिया गया है। बता दे कि यह प्रवेश परीक्षा उत्तराखंड के 70 सरकारी–प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों के लिए कराई जा रही थी।
विवि के कुलसचिव डॉ एमके पंत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा 18 जून को दोबारा कराई जाएगी। इसके लिए मंगलवार से प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पेपर मामले की जांच भी कराई जा रही है।

 गौरतलब हो कि H.N.B मेडिकल विश्वविद्यालय ने गत रविवार को प्रवेश परीक्षा कराई थी। जिसके बाद ख़बर आई कि इस परीक्षा में पेपर इंडियन नर्सिंग काउंसिल के तय मानकों के अनुरूप नहीं था। इस संबंध में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों ने इसकी शिकायत की थी।

शिकायत देते हुए उन्होंने बताया कि 80 अंक के प्रश्नपत्र में बायोलॉजी, कैमिस्टी और फिजिक्स के बीस-बीस नंबर के प्रश्न आने थे। लेकिन इन तीनों की जगह केवल बायोलॉजी के ही प्रश्न आ गए। परीक्षा के बाद विवि प्रशासन को इस खामी की जानकारी मिल गई थी, जिसके बाद उच्च स्तर से निर्देश मिलने पर परीक्षा फिर से आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण