उत्तराखंड: ट्रेनिंग के लिये आये एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

ट्रेनिंग के लिये आये एसडीएम की संदिग्ध अवस्था में मौत  की खबर सामने आई है।मसूरी में बांग्लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिये आये एसडीएम की संदिग्ध परिस्थितियां में मौत हो गई।

बांग्लादेश से मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग के लिए आए 45 अधिकारियों में से एक अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बताया जा रहा है कि बांग्लादेश से आए 45 अधिकारियों के दल रविवार को मसूरी के लाल टिब्बा और धनोल्टी घूमने के लिए गया था जिसमें से 36 वर्षीय एमडी अलामेन की धनोल्टी से वापस आते हुए अचानक से रास्ते में तबीयत खराब हुई । जिसका उनके सहयोगियों के द्वारा मसूरी के उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस और प्रशासन जांच में जुटा हुआ है।

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय एमडी अलामेन बांग्लादेश में एसडीएम की पद पर तैनात था और अपने सहयोगियों के साथ मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित होने वाली ट्रेनिंग के लिए आए हुए थे। एमडी अलामेन की अचानक से मौत की खबर के बाद सभी अधिकारियों में शोक दौड़ गया और सभी लोग हैरान हो गए। मसूरी पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वहीं सभी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। उप जिला चिकित्सालय के डॉ संतोष नेगी ने बताया कि मुतक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था और पोस्टमार्टम के उपरांत ही मौत के स्पष्ठ कारणों का पता लग पाएगा। उन्होंने का प्रथम दृष्टा हार्ट अटैक मृत्यु का कारण बताया है। फिलहाल जांच चल रही हैं।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण