अल्मोड़ा: नौ मकान मालिकों को पड़ा जुर्माना, 750 बाहरी लोगों का एक महीने में किया सत्यापन

अल्मोड़ा पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान

एक माह में 750 बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन

बिना सत्यापन किरायेदार, मजदूर रखने पर 09 मकान मालिकों, ठेकेदारों पर चालानी कार्यवाही कर 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।



अल्मोड़ा पुलिस ने जानकारी दी कि उनके द्वारा विगत एक माह में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों के सत्यापन हेतु वृहद सत्यापन अभियान चलाकर 750 बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों का पुलिस सत्यापन किया गया है तथा बगैर सत्यापन के बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार, मजदूर रखने पर कुल 09 भवन स्वामियों, ठेकेदारों पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 55 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है।

जागरुकता
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन, चालानी कार्यवाही के अतिरिक्त लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पूर्व उसका पुलिस सत्यापन अनिवार्य रुप से कराने अन्यथा विधिक कार्यवाही के बारे में अवगत कराया जा रहा है।
पुलिस ने बताया अभियान जारी है

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण