संदेश

अगस्त, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पर्यटन विभाग के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

अल्मोडा - जनपद में पर्यटन विभाग के माध्यम से किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आज जिलाधिकारी वन्दना ने नवीन कलेक्टेट में ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्याही देवी मंदिर क्षेत्र में पर्यटकों के लिए विश्राम गृह के सुधारीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्था आगामी 05 सितंबर तक आगणन बनाकर 15 सितंबर तक टेंडर प्रक्रिया शुरू करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में नगरपालिका एवं पर्यटन विभाग के माध्यम से संचालित होने वाली सिटी बस की सभी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने 15 सितंबर तक रूट प्लान, परिवहन विभाग से परमिशन जैसी सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाय, जिससे जल्द ही सिटी बस की सेवाएं लोगों को मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि रानीखेत में पर्यटन कार्यालय तथा पर्यटक आवास के बनाने संबंधी प्रक्रियाओं को शीघ्र ही पूरा कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग एवं छावनी परिषद के माध्यम से रानीखेत स्थित रानी झील के सौन्दर्यकरण तथा झील के चारों ओर बनने वाले ट्रेक के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। ...

खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा - गांधी पार्क में गुरुवार को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने 1सितंबर 1994 को खटीमा में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी तथा राज्य बनने के 22वर्ष बाद भी शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास की दिशा दशा तय न पाने के लिए राज्य में बारी - बारी सत्ता में आई भाजपा कांग्रेस को जिम्मेदार बताते हुए धरना दिया तथा बिभिन मांगों का ज्ञापन राज्यपाल उत्तराखंड को प्रेषित किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य के विकास की बात तो दूर 22वर्ष में राज्य की स्थाई राजधानी तक तय नहीं हो पाई है राज्य में सत्ता में बैठे लोग विकास के धन बंदरबांट तो कर ही रहे थे अब पता चल रहा है नौकरियां भी अंधे की रेवड़ी की तरह बांट रहे थे राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में राज्य में हुई सभी सरकारी नियुक्तियों की सी बी आई तथा न्यायिक जांच की मांग की गयी है। ज्ञापन में आपातकाल में जेल में बंद रहे लोकतन्त्र सेनानियों की ही भांति राज्य आंदोलनकारियों को भी राज्य सेनानी घोषित करते हुए 17000 सत्रह हजार रूपये मासिक पैंशन देने की मांग की गयी है । शहीदों,राज्य आंदोलनकारियों तथा जनभावनाओं के अनुरूप गैरसैंण भराड़ीसैंण ...

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने लगगड़ा में किया विशाल रैली का आयोजन,कुंजवाल भी रहे शामिल

अल्मोड़ा-आज विकासखंड लमगड़ा में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज रावत के नेतृत्व में महंगाई के खिलाफ विशाल रैली का आयोजन किया गया।जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी शिरकत की।उन्होंने रैली के दौरान सभा का आयोजन भी किया।प्रदर्शन में महिलाओं ने सिर में गैस सिलेंडर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि अग्निपथ योजना का भी कांग्रेस ने विरोध किया जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज रानीखेत में भर्ती के दौरान युवाओं द्वारा जो केंद्र सरकार और मोदी के खिलाफ कहा जा रहा है उसको सब देख और सुन रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार में महंगाई अपने चरम पर है।गरीब एवं मध्यमवर्ग के लोगों के लिए आज अपने परिवार का भरन पोषण करना तक मुश्किल हो रहा है।उन्होंने आगे कसा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई भाजपा सरकार में महंगाई से जनता त्रस्त है।युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की इस सरकार में केवल नाम में ही डबल इंजन है बाकी यह सरकार ना महंगाई कम करने में सक्षम है और ना ही बेरोज...

गंगा को स्वच्छ रखने के संकल्प के साथ हुआ राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

चित्र
अल्मोड़ा - आजादी के अमृत महोत्सव के तहत योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय एवं नमामि गङ्गे के संयुक्त तत्वाधान में "योग साधना पद्धतियों का आध्यात्मिक - वैज्ञानिक आधार एवं चिकित्सकीय महत्व" विषय पर त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आज समापन हो गया है। समापन सत्र का शुभारंभ अल्मोड़ा परिसर के अधिष्ठाता प्रशासन एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 पी0एस0बिष्ट, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो0 मधुलता नयाल (विभागाध्यक्ष एवं संयोजक, मनोविज्ञान विभाग), विशिष्ट अतिथि प्रो0 एस0एस0 पथनी (पूर्व विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान विभाग),विषय विशेषज्ञ डॉ भानू प्रकाश जोशी(विभागाध्यक्ष, योग विभाग, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी) और कार्यक्रम संयोजक एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नवीन चन्द्र भट्ट ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।                                           ...

शनिवार और रविवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन  

अल्मोड़ा - विभिन्न विद्यालयों में शनिवार और रविवार को जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन  किया  गया जिसमें   छात्र - छात्राओं ने प्रतिभाग किया।  जिसमें मिनर्वा रेज चिल्ड्रन एकेडमी की छात्रा दिव्यांशी पंत गोल्ड मेडल और  दक्षिता मश्यूनी तथा आराध्या मठपाल को सिल्वर मेडल और दिव्यांशी मौर्या को ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त हुआ । वेब फ़ास्ट न्यूज़ ब्यूरो

बिना सत्यापन मजदूरो को काम पर रखने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही

                        अल्मोड़ा -  जनपद के थाना क्षेत्रों  में 55 लोगों का किया गया पुलिस सत्यापन  प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मजदूरों/ बाहरी व्यक्तियों/ फड़-फेरी,  रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/ किरायेदारों के शत-प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु सघन अभियान चलाये जाने उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर  बुधवार को थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना दन्या क्षेत्र में सत्यापन अभियान के दौरान 1 ठेकेदार द्वारा बिना पुलिस सत्यापन मजदूरों को काम पर रखा पाये जाने पर, उक्त ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर 5000 रु0 जुर्माना वसूला गया । हिदायत दी कि मजदूरों को काम पर रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन अवश्य करा लें । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा 55 फड़ /फेरी लगाने वाले एवं मजदूरों का सत्यापन कराया गया। क्षेत्रवासियों को जा...

सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस के जवान को एसएसपी अल्मोड़ा ने सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई

अल्मोडा- प्रदीप कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा आज आरक्षी 148 स0प0ु/भू0पू0 सैनिक दलीप सिंह द्वारा पुलिस विभाग में 13 वर्ष, 09 माह, जनपद उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ एवं अल्मोड़ा में अपनी सेवा देने के उपरान्त आज सेवानिवृत्त होने पर पुलिस लाईन के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इनके द्वारा पुलिस विभाग में कर्त्तव्यनिष्ठता, मेहनत व लगन से दी गयी सेवा एवं उनके द्वारा ड्यूटी के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए पुलिस स्मृति चिह्न एवं प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके सपरिवार स्वस्थ्य रहने एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी। विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक संचार श्री राजीव टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन श्री जीतेन्द्र पाठक, उ0नि0 अयूब अली, उ0नि0 हर्ष सिंह नेगी सहित अधि0/कर्म0 मौजूद रहे।

गणेश चतुर्थी के दिन कैसे चलेंगे आपके सितारे जानिए.

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2079, श्री शाके 1944 यह वर्षे नल नाम संवतसर रवि दक्षिणायन वर्षा ऋतु भाद्रपद शुक्ल पक्ष श्री सिद्धिविनायक चतुर्थी व्रत अगस्तोदय बुधवार चित्रा नक्षत्र चंद्रमा दिन में 12.03, से तुला राशि में स्थित रहेंगे आनन्दादि योग मध्ये कालदण्ड नाम योग राहुकाल 12.00 बजे से 1.30 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे मेष राशि दिन अच्छा है आज पदोन्नति एवं मान सम्मान में वृद्धि होगी चल अचल संपत्ति भूमि भवन वाहन का लाभ हो सकता है वृषभ राशि दिन अनुकूल है कार्यक्षेत्र आजीविका में लाभ होगा फरवरी जीवन में सुख शांति बनी रहेगी मन प्रसन्न रहेगा कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है मिथुन राशि दिन 12:00 बजे के बाद से दिन अनुकूल है कार्यक्षेत्र आजीविका में लाभ रहेगा परवरी जीवन में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा मन प्रसन्न रहेगा कर्क राशि दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी किंतु दोपहर बाद परेशानियां बढ़ेंगी मन खिन्न होगा कार्यक्षेत्र अजीब का में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं विरोधी सक्रिय रहेंगे सिंह राशि दिन अच्छा है पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी मान सम्मान बढ़ेगा प्रेम प्रसंग क...

घर बैठे ही वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज करे

देहरादून- मंगलवार को अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने परिक्षेत्र, ने जनपद प्रभारियों एवं सेनानायकों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उत्तराखण्ड पुलिस एप, MDT के प्रयोग, सीसीटीएनएस के कार्यों एवं ईनामी अपराधियों व भू-माफियाओं के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा के सम्बन्ध में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए- अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस एप स्मार्ट पुलिसिंग की ओर एक बड़ा कदम है। आम जन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य यह एप बनाया गया है। सभी जनपद प्रभारी इस एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जिससे अधिक से अधिक लोग इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकें। यह पीपल फ्रेंडली और पारदर्शी पुलिसिंग की ओर एक बड़ा कदम है। एप के माध्यम से घर बैठे ही वाहन चोरी और गुमशुदा वस्तुओं के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा है। इनकी ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करें। इस सम्बन्ध में थाने पर आकर एफआईआर दर्ज कराने आने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने हेतु प्रोत्साहित करें। दोनों प्ररिक्षेत्र प्रभारी इसकी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें। भविष्य में वाहन च...

1 सितम्बर से मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर

वेब फ़ास्ट न्यूज़ अल्मोड़ा - प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि मा0 मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण रेखा आर्या इस जनपद के भ्रमण पर आ रहीं है। उन्होंने बताया कि मा0 मंत्री दिनॉंक 01 सितम्बर, को 1 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से प्रस्थान कर सांय 5 बजे सोमेश्वर पहुॅचकर रात्रि विश्राम सोमेश्वर मं करेंगी । उन्होंने बताया कि दिनॉंक 02 सितम्बर, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे सोमेश्वर से प्रस्थान कर 09ः45 बजे चनौदा पहुॅचकर शहीद दिवस राजकीय मेला के आयोजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। 12ः20 बजे चनौदा से प्रस्थान कर 12ः30 बजे सोमेश्वर पहुॅचकर कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता एवं रात्रि विश्राम सोमेश्वर में करेंगी। उन्होंने बताया कि मा0 मंत्री दिनॉंक 03 सितम्बर, को 11ः15 बजे सोमेश्वर से प्रस्थान कर 12ः30 बजे विकास भवन अल्मोड़ा पहुॅचकर सोमेश्वर विधानसभा अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगी। 1ः45 बजे विकास भवन से सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुॅचेंगी। 3 बजे मॉ नन्दा देवी मेला, 2022 के झोडा प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्...

मल्ला महल तथा जीआईसी पुस्तकालय के कार्यों का किया निरिक्षण

अल्मोड़ा - जिलाधिकारी वंदना द्वारा मल्ला महल तथा जीआईसी पुस्तकालय के कायाकल्प हेतु किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां पर किये जा रहे कार्यों का समय से पूर्ण नहीं होने पर सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था एवं ठेकेदार को निर्देश दिए कि अवशेष कार्यों को 10 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करना सुनिश्चित करें, जिससे संग्राहलय बनाने की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जा सके। साथ ही कार्यदाई संस्था को कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पर्यटन अधिकारी के माध्यम से दिए जाने वाले सुझावों पर कार्य करने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि म्यूजियम बनने से पहले भवन में सीलन आने के कारणों का पता लगाकर उसका निदान करने एवं बाहरी हिस्सों व दीवारों में आने वाली काई के स्थाई समाधान जैसे सभी कार्य जल्द से जल्द पूरे कर लिए जाएं। साथ ही कार्य स्थल पर एक एक्सपर्ट रखने तथा तथा फर्म द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी हेतु विभागीय कार्मिक की तैनाती के भी निर्देश दिए। उन्होंन...

ऑफिस के काम से हरिद्वार आई युवती बॉस और साथी कर्मचारी ने किया दुष्कर्म ..

हरिद्वार - दिल्ली से हरिद्वार ऑफिस के कार्य से आई युवती के साथ उसके कर्मचारियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की एक खबर से लोग हैरान है दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर साथी कर्मचारियों  पर मुकदमा दर्ज करा कर कड़ी कार्रवाई करने की तहरीर दी है अनुसार बता दें कि दिल्ली के नजफगढ़ निवासी एक युवती दिल्ली के कंपनी में कार्यरत है बताया जा रहा है कि 27 अगस्त की शाम वह कम्पनी के काम से अपने बास अनिल ठाकुर उसके पार्टनर आसिफ,फुरकान,मोमिन के साथ हरिद्वार आई थी यहाँ आ कर उन लोगो के साथी कर्मचारियों ने कमरा बुक करा लिया वह अपने बॉस के साथ एक अलग कमरे में ठहरने चली गयी  उसने बताया कि  28 अगस्त की शाम उसके बॉस अनिल उसे अपने फ्लैट पर ले गए दोनों अलग कमरों में रुके थे रात में करीब 11:00 बजे आसिफ फुरकान और मोहम्मद खाना लेकर आए इस दौरान उन्होंने शराब पी ली शराब नहीं पीना चाहती थी लेकिन बहुत द्वारा जिद करने पर उन्होंने एक पैक पी ली इसके बाद उसको चक्कर आ गया ज्योति के अनुसार इन लोगों ने उसके पेट में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया था उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चलेगी लड़की के अनुसार कुछ...

बच्चों को भिक्षा न देकर उनको शिक्षा के लिए करे प्रेरित : प्रदीप कुमार राय

                                                                         अल्मोड़ा - एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय के निर्देशन पर विमल प्रसाद सीओ  अल्मोड़ा के नेतृत्व में आँपरेशन मुक्ति टीम  अल्मोड़ा जनपद के चितई में महिला मंगल दल,खोल्टा,बेस क्षेत्रों मे लोगों को व शहर से लगे स्कूलों में सरस्वती शिशु मंदिर चितई अल्मोड़ा, राजकीय इण्टर कालेज स्यालीधार अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को पम्पलेट बाटकर व बैनर लगाकर छोटे बच्चों को बाल श्रम ना करवाने व भिक्षा ना देने के लिए जागरुक करते हुए अपील कर कहा कि अगर आपको कही भी इस प्रकार से छोटे बच्चें भिक्षा मागते हुए या बाल श्रम करते हुए दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को द...

सावधान : बिना ड्राइविंग लाइसेंस/ बिना हेलमेट/रैश ड्राइविंग करने वाले युवकों की  03 स्कूटी सीज

अल्मोड़ा - प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नशे में वाहन चलाने,बिना ड्राइविंग लाइसेंस/ बिना हेलमेट/रैश ड्राइविंग व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत द्वारा लोअर मॉल रोड एवम धारानौला रोड पर चैकिंग के दौरान बिना ड्राइविंग लाइसेंस/ बिना हेलमेट/रैश ड्राइविंग करने युवकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए वाहन संख्या UK01B5889 स्कूटी, वाहन संख्या UK01C2615 स्कूटी, वाहन संख्या UK01B9185 स्कूटी को सीज किया गया।

विश्वप्रसिद्ध नन्दा देवी का मेला भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा : मनोज वर्मा / मनोज सनवाल

चित्र
अल्मोड़ा - ऐतिहासिक व पौराणिक मां नंदा देवी मेले का शुभारंभ 31 अगस्त से 07 सितंबर, 2022 तकॖ सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों के आगाज के साथ आयोजित होने जा रहा है । इस मेले को भव्यता प्रदान किए जाने हेतु  समिति द्वारा लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। मंदिर परिसर को तोरण द्वारो,बिजली की मालाओं के साथ नंदा देवी मार्ग को भी सजाया गया है।       इस क्रम में नंदा देवी मेला समिति के सदस्यों/ पदाधिकारियों एवं शहर के गणमान्य जनों के साथ मेले को और अधिक भव्य बनाए जाने हेतु ऐक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा व संचालन मुख्य संयोजक मनोज सनवाल द्वारा किया गया। नंदा देवी मेले को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद लोग।       बैठक में मनोज सनवाल द्वारा अ्वगत कराया गया कि आयोजित होने वाले मेले में 31अगस्त को नंदा देवी मंदिर में पूजा अर्चना उपरांत मंदिर प्रांगण में प्रायोजक निपोन रिलायंस इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपरान्ह  12 बजे से ऐपण एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा व 01 सितंबर, 202...

बाड़ेछीना राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन

अल्मोड़ा - मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अनर्तगत जनपद अल्मोड़ा से राकइका बाड़ेछीना की छात्राओं ने उत्तम प्रदर्शन किया।विद्यालय की कुल चार छात्राओं का चयन इस योजना के अनर्तगत हुआ है।हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा में दिनांक 23 अगस्त को आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय से 9-10 आयु वर्ग में कु० राधा आर्या पुत्री रघुवर राम,10-11 आयु वर्ग में कु०ललिता जड़ौत पुत्री पूरन सिंह जड़ौत,12-13 आयु वर्ग में कु०दिव्या बिष्ट पुत्री मनोज कुमार बिष्ट एवं 13-14 आयु वर्ग में कु० संजना सुप्याल पुत्री राजेन्द्र सिंह का चयन हुआ।चयनित छात्राओं को इस योजना के अनर्तगत प्रतिमाह एक हजार पांच सौ रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर विद्यालय में पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति पन्त द्वारा चयनित छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।प्रधानाचार्या ने व्यायाम शिक्षिका श्रीमती किरन पाटनी के मार्गदर्शन एवं प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

UKSSC पेपर लीक मामले में शशिकांत के बाद बलवंत की गिरफ्तारी अब तक 29 लोग गिरफ्तार

देहरादून - उत्तराखंड कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में नकल की पोल खोलते हुए एसटीएफ ने लोहाघाट में तैनात बेसिक शिक्षक बलवंत सिंह रौतेला को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बलवंत पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते-बेचते शिक्षक बन गया । सामुहिक पेपर लीक मामले में कुमांऊं के दो रिजार्टों में एकत्र 50 से 60 स्टूडेंट को नकल कराने वाले शशिकांत के बाद बलवंत की गिरफ्तारी हुई है। बलवंत को शशिकांत का दाहिना हाथ बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार बलवंत के द्वारा करीब 40 छात्रों को इकठ्ठा कर के उत्तर प्रदेश के नकल माफिया शशिकांत के माध्यम से पेपल लीक कराया था। यह भी पता चला है कि एसटीएफ ने इनमें से अधिकांश छात्रों को चिह्नित कर लिया है। परीक्षा से पूर्व दो रिजार्ट्स में रुकने के दस्तावेजी साक्ष्यों में इसकी पुष्टि हुई है।

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और एब्सोल्यूट मल्टीनेशनल कंपनी, गुड़गांव के बीच एमओयू हस्ताक्षर हुए

वेब फास्ट न्यूज .. सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में विश्वविद्यालय और एब्सोल्यूट फ़ूड (ECSO, प्राइवेट लिमिटेड) मल्टीनेशनल कंपनी , गुड़गांव के बीच हुआ कृषि और फ्रूट प्रसंस्करण, जन संसाधनों के आदान प्रदान, कृषि, हिमालय के चिकित्सकीय पौधों पर शोध आदि गतिविधियों को संचालित करने को लेकर कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट और एब्सोल्यूट कम्पनी की तरफ से डॉ शिवम शर्मा (निदेशक, स्ट्रैटिजी एंड पार्टनरशिप) ने एमओयू हस्ताक्षर किये। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने इस अवसर पर कहा कि दोनों ही संस्थानों के बीच आज बहुत महत्वपूर्ण विषय पर एमओयू हस्ताक्षर हो गए हैं। हमारा विश्वविद्यालय शोध कार्यों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नवीन उचाईयां छू रहा है। इसी क्रम में आज हम एक नए संस्थान से जुड़ गए हैं। कृषि, बागवानी, फल प्रसंस्करण, चिकित्सकीय पौंधे, बिच्छु घास, किलमोड़ा आदि में गहन शोध होगा। कृषि से जुड़े हुए लोग नवीन तकनीक से जुड़ेंगे। ड्रोन बेस्ड फार्मिंग से हमारे हिमालयी क्षेत्र को लाभ मिल सकेगा। साथ ह...

बिग ब्रेकिंग...रुद्रपुर में जहरीली गैस से 32 लोग बेहोश.

रुद्रपुर में जहरीली गैस के कारण एसडीएम,सीओ, एसडीआरएफ सहित 32 लोग बेहोश. जिनमें से 10 आईसीयू में भर्ती.उधम सिंह नगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गए जहरीली गैस का रिसाव होने से कई लोग बेहोश हो गए। रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार की सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे। सूचना के बाद एसएसपी, एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 35 लोग बेहोश हो चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। 35 में 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि शेष लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में चारो ओर हड़कंप मचा हुआ है।

अल्मोड़ा विधायक ने क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

वेब फास्ट न्यूज... अल्मोड़ा-विधायक मनोज तिवारी ने सोमवार को ग्रामसभा खासतिलाड़ी,कुन्जरतौड़ा,भवनतिलाड़ी में भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं जानी।इस दौरान विभिन्न जगहों पर विधायक ने लोगों के साथ बैठके कर विस्तार से उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास भी किया।इसके साथ ही विधायक ने लोगों को आश्वस्त भी किया कि यथासंभव उनसे जितना सम्भव हो सकेगा वे समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।इसके साथ ही विधायक तिवारी ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ स्थानीय जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजने का कार्य किया है वे उस विश्वास पर खरा उतरने का भरकस प्रयास करेंगे।विधायक के आगमन पर जगह जगह लोगों ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।खासतिलाड़ी की बैठक में ग्राम प्रधान जगदीश राम,न्याय पंचायत अध्यक्ष प्रताप राम,खड़क राम,जगदीश राम,गिरीश राम,दीपक भट्ट, नरेन्द्र तिलाड़ी,विक्रम सिंह,भगवत राम,मदन राम,मनोज पंत,प्रमुख प्रतिनिधि भुवन पाण्डे,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल,बीटीसी प्रतिनिधि ललित आर्य,पूर्व प्रधान खीमानंद भट्ट, पूर्व प्रधान नरेन्द्र सिंह बा...

कैसी है आपके सितारो की चाल जानिए आज का राशिफल....

*वेब फास्ट न्यूज * ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2079, श्री शाके 1944 यह वर्षे नल नाम संवतसर रवि दक्षिणायन वर्षा ऋतु भाद्रपद शुक्ल पक्ष हरताली सामवेदियों काम उपाकर्म,वराह जयंती भाद्रपद मास दिन 14 गते हस्त नक्षत्र चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेंगे आनन्दादि योग मध्ये सौम्य नाम योग राहुकाल सांय 3.00 बजे से 4.30 तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। मेष राशि दिन अच्छा है कार्यक्षेत्र आजीविका में विशेष लाभ रहेगा मन प्रसन्न रहेगा चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा वृषभ राशि दिन अनुकूल है मनचाही यात्रा संभव है धार्मिक मांगलिक कार्यों में मस्त रहेंगे मनोरंजन के संसाधनों में वृद्धि होगी घर परिवार में सुख शांति रहेगी मिथुन राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा शत्रु पक्ष हावी रहेंगे अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है कर्क राशि दिन अनुकूल है कार्यक्षेत्र राजीव का में विशेष लाभ होगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा मन प्रसन्न रहेगा सिंह राशि दिन अनुकूल है मन प्रसन्न रहेगा भूमि भवन वाहन संबंधी सुख मिलेगा आर...

अब रानीखेत और अल्मोड़ा में बनेंगे भाजपा के जिलाध्यक्ष

अल्मोड़ा -  भारतीय जनता पार्टी ने रानीखेत को नया सांगठनिक सांकेतिक जिला घोषित कर दिया है  सांगठनिक रूप से किए गए इस बदलाव के बाद अब रानीखेत और अल्मोड़ा में भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाऐंगे। 2016 में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रानीखेत और अल्मोड़ा को प्रशासनिक गठन स्वरूप देते हुए संयुक्त किया था। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रानीखेत को नया जिला घोषित कर दिया है। सांगठनिक रूप से किए गए इस बदलाव के बाद अब रानीखेत और अल्मोड़ा में अलग – अलग जिलाध्यक्ष नियुक्त किये जायंगे । सन 2016  में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रानीखेत और अल्मोड़ा को प्रशासनिक गठन स्वरूप देते हुए एका कर दिया था। 6 साल बाद एक बार फिर यह 2016 से पूर्व की स्वरूप में आ गया है। 2016 से पहले रानीखेत सांगठनिक रूप से भाजपा का अलग जिला था। इससे पहले प्रदेश में सांगठनिक जिलों की संख्या 14 थी। 5 नए जिले बनाए जाने से इनकी संख्या 19 हो जाएगी। अल्मोड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के अनुसार इस निर्णय से  संगठन को मजबूती मिलेगी । संगठन को जल्द ही एक नया स्वरुप दिया जाएगा

नगर के युवक ने अज्ञात कारणों के चलते की आत्महत्या

अल्मोड़ा। यहां नगर से एक दुखद घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली ।जानकारी के अनुसार बाजार के गंगोला मोहल्ला निवासी हिमांशु जिसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का खा लिया, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसने दम तोड़ दिया खबर लिखे जाने तक खबर लिखे जाने तक शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नशे के विरुद्ध युद्ध में एसएसपी अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा के युवाओं से मांगा सहयोग

नशे के विरुद्ध युद्ध में एसएसपी अल्मोड़ा ने अल्मोड़ा के युवाओं से मांगा सहयोग, कहा युवा शक्ति को दीपक की तरह जगमगाना है, नशे के अंधकार से समाज को बचाना है अल्मोड़ा पुलिस ने स्थानीय युवाओं को शामिल कर जीआईसी मैदान में आयोजित कुमाँऊ महोत्सव में नुक्कड़    नाटक का प्रदर्शन कर जनता को नशे के दुष्परिणामों से जागरुक किया  पुष्कर सिंह धामी जी मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन 2025 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में जनपद पुलिस/ANTF द्वारा स्कूली छात्र- छात्राओं/समाज के हर वर्ग/ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए वृहद स्तर पर नशे के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक व जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे है ।       अल्मोड़ा नगर के जीआईसी मैदान मे आयोजित "कुमांऊ महोत्सव" में आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार राय व उनकी धर्म पत्नी रितु राय, सीओ आँपरेशन सुश्री ओशीन जोशी, जिला कमाण्डेंट होमगार्डस् श्री नितिन काकेरवाल को स्मृति चिन्ह प...

नन्दा देवी मेले के दृष्टिगत मेला समिति के सदस्यों के साथ एस एस पी अल्मोड़ा ने किया गोष्ठी का आयोजन ..

वेब फ़ास्ट न्यूज़ आगामी नंदा देवी मेले में रहेगी चौकस सुरक्षा व्यवस्था अल्मोड़ा - एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा अल्मोड़ा नगर में माँ नन्दा देवी के प्रांगण में 01 सितंबर से लगने वाले भव्य मेले के दृष्टिगत सुरक्षा, शान्ति व कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में  नन्दा देवी मन्दिर समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया । एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा गोष्ठी के दौरान मंदिर समिति के सदस्यों से मेले के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई  तथा समिति के महत्वपूर्ण सुझावों को लिया गया। मेला समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया कि मेले के दौरान मेला क्षेत्र चौकस सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जायेगी, जिससे मेले में आने वाले जनमानस को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। अवांछनीय तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जायेगी, ऐसा कोई मामला प्रकाश में आता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी । मन्दिर समिति से मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सहयोग प्रदान करने की अपील की गई। एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मेले के दौरान आने वाले जनमानस को ...

बेणीनाग नाग मंदिर में सोमवार से श्रीमदभागवत कथा का आयोजन शुरू

पिथोरागढ़ बेरीनाग - नगर के बेणीनाग नाग मंदिर में सोमवार से श्रीमदभागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है आयोजन के शुभारंभ के मौके पर तपेश्वर महादेव से लेकर बेणीनाग मंदिर तक महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ सजधजकर निकाली। इस मौके पर व्यास आचार्य मनोज कृष्ण पांडे ने बताया की 5 सितम्बर तक श्रीमदभागवत कथा आयोजन किया जा रहा है प्रतिदिन कीर्तन भजन का आयोजन किया जायेगा। श्रीमदभागवत कथा आयोजन पूरे क्षेत्र के लोगों के द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर बेरीनाग क्षेत्र में उत्साह बन हुआ है।

विधायक ने किया जनसम्पर्क,समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन,अतिथि शिक्षकों ने भी किया तिवारी का आभार व्यक्त..

वेब फ़ास्ट न्यूज़ ... अल्मोड़ा-विधायक मनोज तिवारी ने रविवार को दुगालखोला में भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं जानी।इस दौरान विभिन्न जगहों पर विधायक ने लोगों के साथ बैठके कर विस्तार से उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास भी किया।इसके साथ ही विधायक ने लोगों को आश्वस्त भी किया कि यथासंभव उनसे जितना सम्भव हो सकेगा वे समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।इसके साथ ही विधायक तिवारी ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ स्थानीय जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजने का कार्य किया है वे उस विश्वास पर खरा उतरने का भरकस प्रयास करेंगे।विधायक के आगमन पर जगह जगह लोगों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।अतिथि शिक्षकों की समस्याओं के लिये दिये गये सहयोग के लिये अतिथि शिक्षक प्रतिनिधि रेखा बिष्ट ने विधायक मनोज तिवारी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डे,मनोज वर्मा,महेश चन्द्र, रीता दुर्गापाल,विनोद वैष्णव, मदन डांगी,खलील अहमद,चन्दन कनवाल,संजय दु...

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में किया बेडू (Himalayan fig) का जिक्र खुश हुए पहाड़ी ..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। मन की बात कार्यक्रम में पहाड़ी फल बेडू (Himalayan fig) का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने पिथौरागढ़ प्रशासन के द्वारा बेडू के उत्पादन को बढ़ावा देकर रोजगार सृजन व खनिज एवं वनस्पतियों के संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वास्तव में बेडू स्वास्थ्य के लिए संजीवनी है, जिसके माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा अनेक रोगों का खत्म भी किया जाता है।

इंटरसेप्टर ने धारानौला क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाकर नो पार्किंग मे खड़े 13 वाहनों का किया चालान

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनमानस की समस्या का ध्यान रखते हुए यातायात निरीक्षक व इंटरसेप्टर प्रभारी को नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।शनिवार को इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत द्वारा धारानौला क्षेत्र मे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई , अपर्णा होटल के आगे से सिकुड़ा बैंड की ओर लगभग 100 मीटर तक निर्धारित टैक्सी वालों के लिए वन साइड पार्किंग व्यवस्था की गई है, उक्त स्थान पर निर्धारित टैक्सी वाहनों के अतिरिक्त पार्क किए गए सभी चौपहिया एवम दोपहिया वाहनों का नो पार्किंग चालान किया गया। चालानी कार्यवाही मे कुल 13 वाहनों का नो पार्किंग चालान किया गया ।

बिग ब्रेकिंग: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार आधे दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं की मौत, दर्जनों घायल

डेस्क। उधम सिंह नगर के जिले के किच्छा पुलभट्टा थाना अंतर्गत सिरसा चौकी के निकट बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे कंटेनर ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि दर्जनों श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी उत्तराखंड का सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते उत्तराखंड तथा यूपी की पुलिस तथा बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल उत्तर प्रदेश का बहेड़ी कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के शक्तिफार्म क्षेत्र से सैकड़ों श्रद्धालु ग्राम उत्तम नगर स्थित बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे में प्रत्येक रविवार को विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बताया जा रहा है कि बहेड़ी कोतवाली अंतर्गत सिरसा चौकी के निकट पीछे से आ रहे कैंटर ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीच पलट गई और काफी दूर तक घसीसती चली गई। अचा...

बिग ब्रेकिंग .....सिडकुल में स्थापित ब्रिटानिया आग की भेंट चढ़ी

देश की सबसे बड़ी फैक्ट्री और उधम सिंह नगर के पंतनगर सिडकुल में स्थापित ब्रिटानिया आग की भेंट चढ़ी… अरबों रुपए का नुकसान पूरा प्लांट आग से राख। रात 12 बजे से लगी आग

लेह में तैनात उत्तराखंड के जवान की हुई मौत

नैनीताल। लेह में तैनात उत्तराखण्ड निवासी सेना के जवान धर्मेंद्र गंगवार का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया । जवान धर्मेंद्र गंगवार नैनीताल जिले के लालकुआं के निवासी थे। धर्मेंद्र गंगवार के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मृतक जवान का पार्थिव शरीर कल दोपहर एक बजे लालकुआं लाया जाएगा। धर्मेंद्र गंगवार का परिवार लालकुआं के वॉर्ड नबंर-2 गांधीनगर में रहता है। धर्मेंद्र गंगवार भारतीय सेना के एएमई विभाग के पद पर थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी लेह में थी. बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान ही शुक्रवार रात को धर्मेंद्र गंगवार हार्ट अटैक आया । धर्मेंद्र गंगवार के साथियों को उन्हें हॉस्पिटल ले जाने का समय भी नहीं मिला, उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र गंगवार के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार के कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. धर्मेंद्र गंगवार का पार्थिक शरीर कर रविवार को दोपहर बाद पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद पार्थिक शरीर को घर लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। धर्मेंद्र गंगवार के परिवार में उनके पत्नी मीरा गंगवार, बड़ा बेटा ...

एसएसजीना विश्वविद्यालय के कला संकाय की फैकल्टी बोर्ड की बैठक आयोजित

अल्मोड़ा - सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कला संकाय फैकल्टी बोर्ड की बैठक वन विज्ञान विभाग के सभागार में आयोजित हुई। इस बैठक में कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो जगत सिंह बिष्ट, बैठक के सचिव प्रो अरविंद सिंह अधिकारी सहित विभिन्न विषयों के संयोजक उपस्थित रहे। फैकल्टी बोर्ड के सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए कला संकाय के सभी विषयों में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। विषय विशेषज्ञों, संयोजक एवं आमंत्रित सदस्यों की मेहनत के उपरांत पाठ्यक्रमों में आवश्यक परिवर्तन कर पाठ्यक्रम निर्मित किया गया है। जिसको सदन के समस्त सदस्यों ने अनुमोदन कर दिया है। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत तैयार किये गए पाठ्यक्रम के तहत रोजगार दिलाने वाले विषय पढ़कर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी, सभी विषयों के संयोजकों, विशेषज्ञों, सदस्यों का आभार जताया। फैकल्टी बोर्ड (कला) की बैठक में हिंदी, कुमाउनी, पत्रकारिता एवं जनसंचार,समाजशास्त्र, योग, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत...

ब्रेकिंग.... यू के एस एस सी पेपरलीक मामले में हुई है ये 25 वी गिरफ्तारी

यूकेएसएसएससी मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की गयी हैं ,अब तक 25वीं गिरफ़्तारी , पेपरलीक मामले में एसटीएफ की सबसे बड़ी कार्यवाही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामला: आरआईएमएस कंपनी लखनऊ का मालिक राजेश चौहान गिरफ्तार ,एसटीएफ ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर किया गिरफ्तार। RIMS कंपनी के मालिक द्वारा कंप्यूटर से पेनड्राइव के माध्यम से प्रश्रपत्र डाउनलोड कर केन्द्रपाल को उपलब्ध कराया था। यूकेएसएसएससी मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही आरआईएमएस कंपनी लखनऊ का मालिक  राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है इसी कंपनी ने छपवाए थे भर्ती के पेपर और इसी कंपनी से लीक हुए थे पेपर।

पुलिस कर्मी से मारपीट, मुकदमा दर्ज, जानिये कहा

अल्मोड़ा न्यूज। पुलिस कर्मी के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का एक प्रकरण सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला जिले के लमगड़ा थाने का है। जैंती चौकी में तैनात आरक्षी नीरज शाही से 25 अगस्त की रात में वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के सामने आनंद सिंह बोरा निवासी कनरा लमगड़ा, डूंगर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी दाड़िम बिरखम जैंती ने पुलिस द्वारा पूर्व में पकड़ी गई शराब को लेकर गालीगलौच व जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर दी। किसी तरह पुलिस कर्मी ने एचजी हेमलाल आर्य के सहयोग से डूंगर सिंह को मौके पर पकड़ा किया। जबकि आनंद सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। दोनों के खिलाफ थाना लमगड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वेब फास्ट न्यूज ब्यूरो

अल्मोड़ा ब्रेकिंग….. खाई में गिरा वाहन, डीडीहाट के रहने वाले ड्राइवर की मौत, यहां पर हुआ हादसा

अल्मोड़ा न्यूज। अल्मोड़ा आज सुबह पिथौरागढ़ सड़क मार्ग में एक दुखद घटना घटित हो गयी । इस दुर्घटना में डीडीहाट के रहने वाले चालक की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई।ओखलगाड मोड़ के पास हुआ हादसा ।अभी घायलों का उपचार निकटतम सवास्थ केंद्र पर जरी है। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही पिकअप संख्या यूके 04CA/4024 सुबह तडके करीब 6.10 पर संतुलन खो कर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों व थाना पुलिस की मदद से घायल वाहन चालक हरीश सिंह पाल/पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम बगड़िहाट पोस्ट तितरी तहसील डीडीहाट अस्कोट, हेल्पर अशोक कुमार निवासी को 108 की मदद से से सीएचसी धौलादेवी में लाया गया। यहां पर इलाज के दौरान ड्राइवर की मौत हो गई।

ब्रेकिंग ..योगी आदित्यनाथ के ओ. एस. डी मोती लाल का सडक दुर्घटना में निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओ एस डी का सडक दुर्घटना में निधन हो गया जानकारी के अनुसारहादसा गुरुवार रात को गोरखपुर - लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के खजौली चौकी के पास हुआ ओ एस दी मोती लाल सिंह की पत्नी को बाबा राघवदास मेडिकल कोलेज गोरखपुर में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया दुर्घटना की वजह चालक को नीद आना बताई जा रही हैं जिस कारण गाडी अनियंत्रित हो खड्ड में जा गिरी दुर्घटना के बाद पति - पत्नी दोनों को गोरखनाथ चिकित्सालय लाया गया जहा मोतीलाल को डाक्टरो की टीम ने मृत घोषित कर दिया मोती लाल सिंह नगर निगम में अपर नगर निगम अधिकारी पद से सेवनिवृत थे l

नशे रुपी रावण को परास्त करने के लिये एसएसपी अल्मोड़ा की अपील आओ मिलकर अलख जगायें, देवभूमि को नशा मुक्त बनाये

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन 2025 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दृढ़ संकल्पित प्रदीप कुमार राय  एस एस पी अल्मोड़ा के निर्देशन में जनपद पुलिस/ANTF द्वारा स्कूली छात्र- छात्राओं/समाज के हर वर्ग/ युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के लिए वृहद स्तर पर नशे के विरुद्ध जागरुकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं ।       इसी क्रम में अल्मोड़ा नगर के विद्यालय विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज रानीधारा में शुक्रवार को अल्मोड़ा पुलिस ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा विवेकानन्द इण्टर काँलेज रानीधारा अल्मोड़ा के छात्र- छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की बेहद बारीकी से जानकारी  देते हुए कहा कि नशा एक मायावी रावण की तरह है, जो नशे के अनेक रुपों में आकर हमें छल सकता है, इसलिए हम सबको इस नशे रुपी रावण को अपने समाज से दूर करने के लिए कमर कसनी होगी, जिसमें समाज के हर वर्ग को खासकर युवाओं को पुलिस का साथ देना होग...

ब्रेकिंग न्यूज़ ….. हेलीकॉप्टर सेवा का दोपहर २ बजे तक किया इंतजार, देहरादून से चला हेलीकॉप्टर पर अल्मोड़ा नही पंहुच सका , जाने क्यों ..

अल्मोड़ा न्यूज। देहरादून से अल्मोड़ा के लिए हेली सेवा का आज मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। पर हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा नहीं पहुँच सका । लोग सुबह से फल्सिमा टाटीक हेली पेड में हेलीकॉप्टर का इंतजार करते रहे। लेकिन सबके हाथ मायूसी लगी। बताया जाता है मौसम खराबी के चलते हेलीकॉप्टर यहां नही उतर पाया। यहां टाटिक हेलीपेड में शुक्रवार सुबह विधायक मनोज तिवारी, बीजेपी उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा , एडीएम सीएस मर्तोलिया, एसडीएम गोपाल चौहान, मनीष जोशी। तहसीलदार कुलदीप पांडे,गिरीश खोलिया, लोकेश कालाकोटी सहित कई लोग पहुँचे। लेकिन 12:15 मिनट में पता लगा कि मौसम खराबी के चलते हेलीकॉप्टर आने में देर हैं फिर अपराह्न २ बजे सूचना पहुची कि अब नहीं आ रहा । लोगो को इस बार फिर मायूसी हाथ लगी

अल्मोड़ा हेली सेवा ये रहेगा रूट और रेट लिस्ट देखे

देहरादून - अल्मोड़ा हेली सेवा का उद्घाटन आज

चित्र
देहरादून से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रातः 9 बजे किया जाएगा। इस सेवा के तहत देहरादून से अल्मोड़ा के टाटिक (फलसीमा) हेलीपैड पर पहला चौपर 12 बजे पहुंचेगा। यह जानकारी तहसीलदार कुलदीप पांडे द्वारा दी गई।

नर सिंह और टीका सिंह को आज युवाओं ने प्रेरणा लेनी चाहिए : पुष्कर सिंह धामी

अल्मोड़ा जिले के जैंती क्षेत्र में स्थित धामदेव में आज सालम क्रांति दिवस मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह ने अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान दिया था। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में यह दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे। यहाँ पहुँचकर उन्होंने शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत क्षेत्रीय जनता ने सीएम का स्वागत किया। मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नर सिंह और टीका सिंह को आज युवाओं ने प्रेरणा लेनी चाहिए। उनको वह सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के वीर सपूतों को याद करते हुए आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया , जिसके तहत आजादी के ऐसे अनगिनत अमर शहीदों को याद किया गया। वही यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि होनहार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जो भी गड़बड़ी हुई है उसकी जाँच की जा रही है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी, यही नही ...

जैंती क्षेत्र में स्थित धामदेव में आज शहीद दिवस का आयोजन जारी

अल्मोड़ा जिले के जैंती क्षेत्र में स्थित धामदेव में आज शहीद दिवस मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता सेनानी नर सिंह और टीका सिंह अग्रेजो से लड़ते हुए 25 अगस्त 1942 को इस स्थान पर बलिदान हुए थे। उनकी बरसी पर हर साल धामदेव में शहीद दिवस का कार्यक्रम मनाया जाता है। शहीद दिवस कार्यक्रम में पहुँचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सहीदो के स्थल को स्मारक बनाने का काम किया है, लेकिन सरकार को अब शहीदों के इन स्थलों को धाम में विकसित किया जाना चाहिए। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि नर सिंह और टीका सिंह जैसे लोगों के बदौलत ही हमें आजादी मिली है। ऐसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। वेब फास्ट न्यूज ब्यूरो

अग्निवीर भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार ताहिर खान

रानीखेत । बुधवार को सेना के सोमनाथ मैदान में अग्निवीर भर्ती के दौरान एक युवक फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया है। युवक के कब्जे से पुलिस ने जाति प्रमाण पत्र ,स्थाई निवास प्रमाणपत्र, हाईस्कूल सर्टिफिकेट आधार कार्ड बरामद किया। युवक को पकड़ कर पुलिस को सौपा गया है। पुलिस द्वारा इसके विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताते चले कि बुधवार को रानीखेत के सोमनाथ मैदान में जब एक युयक पर फर्जी दस्तावेज होने का संदेह हुआ तो, रानीखेत पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो पाया कि एक युवक जिसका नाम ताहिर खान पुत्र अहसान खान निवासी अलीपुरा थाना ककोड़ तहसील सिकन्दराबाद जिला बुलन्दशहर (उत्तर प्रदेश)का रहने वाला है जिसके द्वारा अपने फर्जी स्थाई निवास, जाति निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड जनपद नैनीताल के हल्द्वानी से बनाये गये हैं । ताहिर खान को जारी एडमिट कार्ड में दर्ज रजिस्ट्रेशन नम्बर किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है। एआरओ भर्ती बोर्ड की तहरीर के आधार पर ताहिर खान को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली रानीखेत में उसके विरुद्ध धारा 420 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर आ...

जांच एजेंसी की निगरानी में प्रतियोगी परीक्षाएं करवाने की जरूरत: किरोला

अल्मोड़ा - बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरोला ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि  थोड़ी गहराई में जाकर देखे तो समझ मे आता है कि राज्य बनने के बाद से ही अवस्थापना के निर्माण से लेकर नियुक्तियो से लेकर बजट वितरण, भारत सरकार की योजनाओं में, प्रदेश की योजनाओं में भ्रष्टाचार के लक्षण आने लग गए थे, दुर्भाग्य है कि सरकारों के ढीले-ढाले,सतही रवैये ने उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में भ्रष्टाचार बढ़ता चला गया। उन्होंने कहा उत्तराखंड जैसे सीमित संसाधनों वाले राज्य में संसाधनों का अधिकतम उपयोग तभी हो सकता है, जब भष्ट्राचार पर नकेल कसी जाए, जहाँ अन्य राज्यो के पास प्रचुरता में संसाधन है मगर उत्तराखंड जैसे सीमित संसाधनों वाले राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कस के ही संसाधनों का प्रचुर इस्तेमाल किया जा सकता है। किरोला ने कहा उत्तराखंड जैसे राज्य जो मूलतः नौकरी-पेशा राज्य है, चूंकि राज्य गठन के बाद से लेकर 21 सालों में राज्य में सरकारी नौकरियों के अलावा युवाओं के लिए रोजगार के दूसरे अवसर पैदा करने में सरकारे नाकामयाब रही है। प्रदेश का युवा लंबे समय तक दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी-परीक्षाओ...

चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण महानिदेशक धौलादेवी स्वास्थ्य केंद्र का किया निरिक्षण

अल्मोड़ा - बुधवार को चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ शैलजा भट्ट ने आज धौलादेवी में पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया उन्होंने वहा पर  मरीजों व मरीजों की देखभाल करने आये लोगों से बात की और उनको अस्पताल में क्या सुविधाएं मिल रही है क्या नहीं मिल रही है उसकी सम्पूर्ण जानकारी ली चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड की महानिदेशक डॉ शेलजा भट्ट आज जनपद अल्मोड़ा के दौरे के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया उन्होंने दी जा रही सुविधाओं से बातचीत की इस दौरान उनके स्वास्थ्य केंद्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास ताकि उनको कोई नहीं परेशानी न झेलनी पड़े इस दौरान उनके समक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने की मांग रखी उन्होंने उन लोगों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है साथ ही निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाए उसमें उन्हें कोई परेशानी न झेलनी पड़े इस दौरान डॉ चंद्रशेखर पूरा...

गरूड़ाबाज में कुंजवाल ने दिया धरना,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित सैकड़ों लोग रहे शामिल

अल्मोड़ा-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने आज गरूड़ाबाज में मुन्शी हरिप्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान का निर्माण कार्य भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा रोके जाने पर उसी स्थल पर एक विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया।जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता ने प्रतिभाग किया।श्री कुंजवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस धरना कार्यक्रम में भाग लेकर जनहित के इस धरने को सफल बनाने के लिए वे सभी का हदृय से आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने कहा कि गहरी नींद में सोई भाजपा सरकार नींद से जागे तथा इस संस्थान का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराए।श्री कुंजवाल ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा कराये गये जनहित के कार्यों को रोकने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।डबल इंजन की इस सरकार में विकास कार्य अवरुद्ध हैं।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में विकास की जो योजनाएं कांग्रेस सरकार ने चलाई...

निष्क्रिय पंजीकृत उद्यम इकाइयों की थर्ड पार्टी से होगी जांच

अल्मोडा-जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में आज नवीन कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। जनपद में पंजीकृत उद्यम इकाइयों एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति तथा विशेष एकीकृत औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत आने वाले उद्यमियों के ब्याज उपादान के दावों, विद्युत उपादान दावों, पूंजी निवेश सहायता दावों एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में आठ लंबित आवेदनों सहित कुल इक्कीस आवेदनों पर चर्चा की गई तथा पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बैठक में लंबित प्रकरणों को भी रखा जाए तथा संबंधित उद्यमी को भी बैठक में बुलाया जाए, जिससे उसकी समस्या को समिति के सामने रखकर विचार किया जा सके। बैठक में आपत्तियों वाले प्रकरणों पर भी चर्चा की गई तथा संबंधित उद्यमी को सभी आवश्यकताएं पूरी करने को कहा गया साथ ही अधिकारियों को इसकी लिखित सूचना संबंधित उद्यमी को प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने निष्क्रिय इकाइयों की भी थर्ड पार्टी से जांच करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि क...

गुम हुए विदेशी पर्यटक को खोज निकाला SDRF ने

उत्तरकाशी DDMO द्वारा  20 अगस्त  को SDRF को सूचना दी गयी की  डोडी ताल मार्ग पर एक विदेशी यात्री लापता है और सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर दिनाँक 20 अगस्त  को  SDRF पोस्ट उजेली से रेस्क्यू टीम आरक्षी शक्ति रमोला के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।मीलों का सफर पैदल चलकर SDRF टीम  पहले मांझी व उसके उपरांत डोडी ताल तक पहुंची। टीम द्वारा लापता की तलाश के लिए गहन “सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन” चलाया गया। चार दिनों तक लगातार चले इस आपरेशन में SDRF टीम द्वारा जंगल, झाड़ी,गदेरों में गहनता से सर्चिंग की गई व  पुनः अपनी कार्यदक्षता को सिद्ध करते हुए मंगलवार 23 अगस्त  को उक्त लापता विदेशी नागरिक को डोडीताल ट्रैक से  ढूंढ निकाला गया। वह रास्ता भटक जाने के कारण विपरीत दिशा में चले गए थे, SDRF टीम  द्वारा उन्हें  भैरव मंदिर से आगे उड़ कोटि गाड़ की चोटी से सकुशल रेस्क्यू किया गया है।  टीम द्वारा उन्हें रेस्क्यू कर उत्तरकाशी लाया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले दिनों गणेशपुर से बासुकी नाग देवता की डोली डोडीताल...

अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात जवान शहीद

उत्तराखंड का एक और बहादुर सपूत आज देश की सुरक्षा में शहीद हो गया । पहलगाम  में हुए  बस हादसे  में बुरी तरह से जख्मी होने वाले आईटीबीपी  के जवान नंदन सिंह की इलाज के दौरान अस्पताल  में मौत हो गई है । नंदन सिंह हादसे के दौरान अमरनाथ यात्रा  की ड्यूटी पर थे । परिजनों से की बात बस कुछ दिन पहले मूल रूप से नंदन सिंह उत्तराखंड के चंपावत के निवासी थे  । नंदन सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं और ये लोग पढ़ाई कर रहे हैं ।   मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने सोमवार रात को एसकेआईएमएस अस्पताल  में दम तोड़ा । उन्होंने कुछ दिन पहले ही वीडियो कॉल में अपने परिजन के माध्यम से बात की । जब उन्हें आज सुबह पता चला की वे दुनिया में नहीं रहे तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अरुणाचल प्रदेश   में आईटीबीपी   की चौथी बटालियन   तैनाथ थे नंदन सिंह   नंदन सिंह आईटीबीपी  की चौथी बटालियन में अरुणाचल प्रदेश  में तैनाथ थे ।  हादसे के पहले उनकी ड्यूटी अमरनाथ यात्रा  पर लगा दी गई थी । ड्यूटी के दौरान पहलगाम जाते समय उनकी ...

20 वर्षीय सुमन पिछले 7 दिनों से लापता.

ये खबर हल्द्वानी से सामने आई है। परिवार की लोगों से की अपील- इस संबंध में परिजनों ने पुलिस में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई है और उसे जल्द ढूंढने की अपील की है। जानकारी के अनुसार नैनीताल जनपद के बेतालघाट विकासखंड के ग्राम कांडा की मूल निवासी एवं हाल निवासी हल्द्वानी की रहने वाली है। वह कॉलेज में पढ़ती है और हल्द्वानी में अपने किसी परिचित के घर पर रहती है। 16 अगस्त को सुमन सीसीटीवी कैमरे में घर की दीवार फांदते हुए नजर आए और उसके बाद लापता हो गई। इस संबंध में अगर आपको गुमशुदा सुमन के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो आप  9412926324  पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना जारी ...

अल्मोड़ा-जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को गांधी पार्क चौहानपाटा अल्मोड़ा में धरना दिया तथा प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस अवसर पर धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि बिना पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति को समझे प्रदेश की भाजपा सरकार ने नवम्बर २०१७ को तुगलकी फरमान से समूचे पर्वतीय क्षेत्रों में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया था जिसका स्थानीय जनता एवं सर्वदलीय संघर्ष समिति लगातार विरोध कर रही है।परन्तु प्रदेश सरकार ने कुछ माह पूर्व प्राधिकरण स्थगन की घोषणा मात्र कर इतिश्री कर ली।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता की भावनाओं को समझना चाहिए एवं स्पष्ट आदेश के तहत जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धित समस्त अधिकार पूर्व की भांति नगरपालिकाओं को देने चाहिए।समिति के चन्द्रमणि भट्ट ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है इसी कारण पिछले पांच वर्षों से जनता के आन्दोलन के बाबजूद भी प्राधिकरण को समाप्त नहीं कर रही है।उन्हो...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नई टीम गठित, देखिए कौन कौन हुए शामिल.....

चित्र
देहरादून। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकरणी में उन्होंने 80 फीसदी नए चेहरों को शामिल किया गया। अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा को एक बार फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। भट्ट की इस नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। देखें भाजपा संगठन की नई कार्यकारिणी-

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई मासूम रहे सावधान

अल्मोड़ाः जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर मौत हो गई। हादसे के दौरान मृतका का भाई भी उसके साथ था। दोनों साथ ही स्कूल जा रहे थे। इस हादसे में भाई बाल बाल बच गया। लेकिन बच्ची की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। वही, आरोपी ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी 2021 जो हल्द्वानी से पाटी की ओर जा रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास सड़क में आमने सामने वाहन आ गए। लोडेड ट्रक काफी रफ्तार में था। इस दौरान सड़क किनारे चल रही सोनी 7 वर्ष पुत्री राजन बजेठा, निवासी, क्वेटा, मचानखान शहरफाटक ट्रक की चपेट में आ गई। सोनी ने साथ में चल रहे अपने छोटे भाई को पीछे की ओर धक्का मार दिया। जिससे वह ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। जबकि सोनी खुद ट्रक के टाॅयर व सड़क किनारे लगे पैराफिट में फंस गई और उसका सिर पुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। बताया जा रहा है कि मृतका एक प्राइवेट स्कूल में ...

अल्मोडा शहर कूड़ा निस्तारण हेतु आवश्यक योजना बनाने के निर्देश

अल्मोड़ा सोमवार को जिलाधिकारी वंदना ने जनपद की समस्त नगरपालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों के साथ कूड़ा निस्तारण हेतु विभिन्न प्रकरणों पर बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी पंद्रह दिनों तक विशेष अभियान चलाकर सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों जिसमे होटल, रेस्टोरेंट को इन होम कूड़ा निस्तारण के लिए निर्देशित किया जाए। इसके लिए उन्होंने आम नागरिकों से भी इन होम वेस्ट मैनेजमेंट के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कि खुले में कूड़ा डालने वाले प्रतिष्ठान के खिलाफ प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिन प्राइवेट फर्मों के साथ वेस्ट मैनेजमेंट हेतु अनुबंध किया गया है, संबंधित संस्था को नियमानुसार कूड़ा निस्तारण हेतु निर्देश दिए जाएं। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाली फर्मों को नोटिस भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बैठक में डस्टबिन फ्री, डोर टू डोर कूड़ा उठाने, इन हाउस निस्तारण करने की कार्यवाही जिसमे कमर्शियल प्रतिष्ठानों में सौ प्रतिशत तथ...

विधायक मनोज तिवारी ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए निधि से दिया धन,समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

अल्मोड़ा-विधायक मनोज तिवारी ने रविवार को ग्रामसभा तलाड़बाड़ी, रैखोली एवं सरकार की आली का भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं जानी।इस दौरान विभिन्न जगहों पर विधायक ने लोगों के साथ बैठके कर विस्तार से उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास भी किया।इसके साथ ही विधायक ने लोगों को आश्वस्त भी किया कि यथासंभव उनसे जितना सम्भव हो सकेगा वे समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे।इसके साथ ही विधायक तिवारी ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ स्थानीय जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा भेजने का कार्य किया है वे उस विश्वास पर खरा उतरने का भरकस प्रयास करेंगे।विधायक के आगमन पर जगह जगह लोगों ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।जनता की मांग पर विधायक मनोज तिवारी ने विकास कार्यों के लिए रैखोली में ढाई लाख रूपये एवं तलाड़बाड़ी में तीन लाख रूपये विधायक निधि से दिए।सरकार की आली में हुई बैठक में लोगों ने विधायक तिवारी को अवगत कराया कि पूर्व वर्ती कांग्रेस सरकार में स्वीकृत जल निगम कालोनी से सिद्धदेश्वर मन्दिर तक मोटर निर्माण कार्य अभी तक नहीं हो पाया है।लोगों ...

गरूड़ाबाज में कुंजवाल देंगे धरना,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी रहेंगे उपस्थित

अल्मोड़ा-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने आज प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि आगामी 24 अगस्त को प्रात:10:30 बजे से गरूड़ाबाज में मुन्शी हरिप्रसाद टम्टा पारम्परिक शिल्प उन्नयन संस्थान का निर्माण कार्य भारतीय जनता पार्टी सरकार के द्वारा रोके जाने पर उसी स्थल पर एक विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा प्रतिभाग करेंगे। कुंजवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित आम जनता का आह्वाहन करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में इस धरना कार्यक्रम में भाग लेकर जनहित के इस धरने को सफल बनाएं ताकि गहरी नींद में सोई भाजपा सरकार नींद से जागे तथा इस संस्थान का निर्माण कार्य प्रारम्भ कराए।श्री कुंजवाल ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के द्वारा कराये गये जनहित के कार्यों को रोकने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।डबल इंजन की इस सरकार में जहां विकास कार्य अवरुद्ध हैं।वहीं दूसरी ओर जनता महंगाई से त्रस्त है।आज दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तु के दाम आसमान छू रहे हैं।जिससे गरीब एवं मध्यमवर्ग के सामने अपने परिवार के प...

आज का राशीफल जानिए अपने सितारों की चाल ...

ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2079, श्री शाके 1944,यह वर्षे नल नाम संवतसर रवि दक्षिणायन वर्षा ऋतु सिंहार्क भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि सोमवार भाद्रपद मास दिन 6 गते सोमवार आनन्दादि योग मध्ये आनन्द नाम योग चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहेंगे राहुकाल प्रातः 7.30 से 9.00 बजे तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। मेष राशि आपका दिल अनुकूल है कार्यक्षेत्र आजीविका में विशेष लाभ रहेगा फरवरी जीवन में सुख शांति बनी रहेगी विरोधी परास्त होंगे वृषभ राशि दिन अच्छा है पदोन्नति होगी मान सम्मान बढ़ेगा आर्थिक लाभ रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा मिथुन राशि दिन अनुकूल है स्वास्थ्य अच्छा रहेगा संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा भूमि भवन वाहन संबंधी लाभ रहेंगे पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी कर्क राशि दिन मध्यम है स्वास्थ्य नरम रहेगा मन अशांत रहेगा दौड़ भाग बनी रहे अनावश्यक यात्रा ना करें शत्रु पक्ष हावी रहेगा सिंह राशि दिन अनुकूल है आर्थिक लाभ रहेगा पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी शत्रु परास्त होंगे आय के नए स्रोत बनेंगे मन प्रसन्न रहेगा कन्या र...

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रविवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

देहरादून। देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में विगत दिनों बारिश ने जमकर कहर बरपाया। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रविवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजधानी से 5 किलोमीटर दूर आपदा के बाद आपदा प्रबंधन के ये हाल हैं तो राज्य के दूरस्थ इलाकों की कल्पना करना मुश्किल है। वह देहरादून के रायपुर और टिहरी सकलाना पट्टी के आपदाग्रस्त गॉवों का भ्रमण पर थे। यशपाल आर्य ने देहरादून के रायपुर विकासखंड के सरखेत ग्राम सभा के तिमली , भैंसवाढ गाँव , घंटु का सेरा सेरखी का भ्रमण किया। सरखेत ग्राम सभा के इन गांवों में 5 लोग और उसके सामने टिहरी के ग्वाड़ गांव में 12 लोग गायब हैं। ग्वाड़ में 2 लोगों के मृत शरीर मिल गए हैं। इस इलाके में सैकड़ों बीघा जमीनें , सैकड़ों घर और पशु मलबे से समाप्त हो गए हैं । बेघर लोगों को माल देवता स्कूल में रखा गया है। नेता प्रतिपक्ष से आपदा में बेघर लोगों ने मांग रखी कि , सरकार राशन और तत्काल राहत राशि देने के अलावा हमारा सुरक्षित स्थानों में पुनर्वास करें। यशपाल आर्य ने आश्वासन दिया कि वे बेघर पीड़ितो का पूरा साथ देंगे । नेता प्रति...