हल्द्वानी: मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर लगी रोक, पालन न करने पर होगी कार्रवाई

नैनीताल। हल्द्वानी शहर में मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दी गई है। ये जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा अब गलियों में ही चलेंगे। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि टैक्सी, टेंपो, ऑटो निर्धारित मार्ग पर ही चलेंगे। इसके अलावा जीरो जोन में ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा अन्य वाहन हो या फिर ट्रक, अगर प्रेशर हार्न मिला तो चालक के खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही, साथ ही प्रबंधक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कोतवाली की पीसी-1, थाना बनभूलपुरा की पीसी-2 चीता मोबाइल और थाना हल्द्वानी, बनभूलपुरा के रात्रि अधिकारी सुबह 4 बजे से बस स्टेशन और केएमओयू स्टेशन में यातायात के नियमों का पालन कराया जाएगा।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण