बिग ब्रेकिंग फालसिमा के पास कार खाई में गिरी, अपडेट एक की मौत ...

अल्मोड़ा, में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। धारानौला को आ रही एक कार फलसीमा डंपिंग जोन के पास अनियंत्रित होकर ७०० मीटर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को खाई से रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उडियारी हवालबाग निवासी व्यक्ति सुनील आर्या धारानौला में पीएम कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में मेनेजर पद पर कार्यरत था। वह आज सुबह अपने घर से मारूति कार से अपने धारानौला स्थित ऑफिस की ओर आ रहा था। फलसीमा के पास टॉटिक हैलीपैड को जा रही रोड के पास यह कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। इस हादसे में यह शख्स बुरी तरह घायल हो गया।

जिसे इलाज के लिए बेस अस्पताल भेजा गया डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया .

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण