अल्मोड़ा: पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का कांग्रेसियों ने जलाया पुतला

कहा राष्ट्रपिता के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बोलना सिर्फ राष्ट्रपिता का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान

आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस जागेश्वर ललित सतवाल के नेतृत्व मैं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला जलाया

उन्होंने कहा भाजपा का असली चेहरा फिर बेनकाब, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान ।
राष्ट्रपिता के हत्यारे को राष्ट्रभक्त बोलना सिर्फ राष्ट्रपिता का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का अपमान है ।

लेकिन यह पहला मौका नहीं है,इससे पहले भी कई बार भाजपा के नेता महात्मा गांधी का अपमान कर चुके हैं,और सबसे शर्मनाक बात यह है कि जो प्रधानमंत्री देश और विदेश में गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रवचन देते हैं, वो भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे गांधी जी के अपमान पर खामोश रहते हैं ।

कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की, रुचि कुटोला,बाल विक्रम सिंह रावत,पवन खेड़ा,धीरज गैलाकोटी,सुनील सिंह,लोकेश सुपयाल ,नितिन रावत,निर्मल रावत हर्षित दुर्गापाल,अमित बिष्ट,रक्षित शाह, मनोज बिष्ट, अमित नेगी,विपुल कार्की, प्रबल रौतेला,तारु जोशी, पुरन रौतेला, दिनेश पिल्कवाल,दीपेश कांडपाल आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण