एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l




राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा में नवीन विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया जिसमें की सर्वसम्मति से नीलम देवी को अध्यक्ष और श्रीमती प्रमिला देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट जी ने सर्वप्रथम विगत तीन वर्षों से एस एम सी अध्यक्षा रही श्रीमती सरिता बिष्ट जी के विद्यालय विकास के कार्यों में किए गए सहयोग की सराहना की गई और भविष्य में भी उनके सहयोग की अपेक्षा की गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जी द्वारा नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत और अभिनन्दन करते हुए उनसे भी विद्यालय हित में निरंतर सहयोग के लिए कहा गया।  बैठक में अध्यापक श्री अनिल लिंगवाल, श्री नीरज प्रेमी, श्री विक्रम भारती,अध्यापिका श्रीमती दीप्ति आर्य के अलावा श्रीमती रश्मि रावत ग्राम प्रधान मलेथा एवं अन्य सभी अभिभावक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण