अल्मोड़ा: पचपन किरायदारों का सत्यापन, दो मकानमालिकों का नगद तो चार का कटा कोर्ट चालान

अल्मोड़ा पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान जारी

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर होगी चालानी कार्यवाही

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 02 मकान मालिकों के पुलिस एक्ट में 5-5 हजार के नगद चालान व 04 मकान मालिकों के 10-10 हजार के कोर्ट चालान

रामचन्द्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों, मजदूरों, फड़ फेरी व रेड़ी, ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने वाले मकान मालिकों व ठेकेदारों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

14 जून को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा नगर क्षेत्र व चौकी प्रभारी बेस कृष्ण कुमार के नेतृत्व में चौकी पुलिस द्वारा चौकी बेस क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन के निवासरत बाहरी व्यक्तियों/मजदूरो/किरायेदारों व फड़े फेरी, रेड़ी ठेला लगाने वाले व्यक्तियों के सत्यापन हेतु वृहद सत्यापन अभियान चलाकर 55 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस सत्यापन कराये बिना बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार रखने पर 06 मकान मालिकों पर धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 02 मकान मालिकों के 5-5 हजार के नगद चालान तथा 04 मकान मालिकों के 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान किये गये।

सत्यापन अभियान के दौरान अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लोगों को किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए अपने किरायेदारों का अनिवार्य रुप से पुलिस सत्यापन कराने अन्यथा विधिक कार्यवाही की हिदायत दी गयी।
अभियान जारी है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण