पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने खूंट धामस सहित कई ग्रामसभाओं में किया जनसम्पर्क

लोगों की समस्याएं जान उनके समाधान के लिए की सम्बन्धित से वार्ता


अल्मोड़ा-अपने विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत पंद्रहवें दिन पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने सोमवार को धामस,खूंट, धारी,चाण,लटवाल गांव,टानी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय लोगों से जन सम्पर्क किया एवं उनकी समस्याएं जानी।

खूंट रुद्रेश्वर मोटर मार्ग के बनने में बलशा ग्राम के लोगों को अभी तक उनकी भूमि का मुआवजा नहीं मिलने पर श्री कर्नाटक ने सम्बंधित से बात कर ग्राम वासियो को अविलम्ब मुआवजा देने के निर्देश दिए।धारी ग्रामसभा में हो रही पेयजल की भारी किल्लत को देखते हुए कर्नाटक ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से तत्काल दूरभाष पर वार्ता कर धारी गांव का निरीक्षण कर पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की।इसके साथ ही श्री कर्नाटक ने प्रत्येक ग्राम सभाओ में युवाओं से खेलों को लेकर भी चर्चा की।

जन सम्पर्क के दौरान श्री कर्नाटक को अपने बीच पाकर युवा खासा उत्साहित नजर आये। विदित हो कि श्री कर्नाटक लगातार विधानसभा में जनसंपर्क कर रहे हैं एवं इस दौरान विधानसभा के लोगों की परेशानियों को जानकर उनके त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है। विगत 15 दिनों से उनके द्वारा विधानसभा का भ्रमण किया जा रहा है ।

नशे से दूर रहने की करी अपील

इस दौरान लोगों के द्वारा बताई जा रही समस्याओं के समाधान के लिए वे तुरंत मौके पर से ही संबंधित से बात कर समस्याओं के समाधान कराने की यथासंभव कोशिश कर रहे हैं।। इस दौरान कर्नाटक युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी कर रहे हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए कर्नाटक के द्वारा युवावों से लगातार वार्ता भी की जा रही है जिस के क्रम में युवाओं द्वारा खेलों की संबंध में की गई मांगों को भी अपने निजी संसाधनों से वे पूरा करने का पूर्ण प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर कर्नाटक ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि 6 माह के भीतर वे विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे एवं उनकी समस्याएं जानकर यथासंभव समाधान की कोशिश करें।उन्होंने बताया कि वह नगर से लेकर विधानसभा के दूरस्थ गांवों तक प्रत्येक जगह पहुंचेंगे एवं स्थानीय लोगों से मिलकर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे।भ्रमण कार्यक्रम के दौरान श्री कर्नाटक के साथ देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,गौरव अवस्थी,रोहित शैली आदि रहे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण