दर्जा मंत्री बनने के बाद प्रथम बार गृह जनपद पहुंचे कुंदन लटवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 


अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में दर्जा मंत्री का दायित्व प्राप्त करने के उपरांत कुंदन लटवाल के गृह जनपद अल्मोड़ा में प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। लोधिया स्थित बर्फवाल स्वीट्स से पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं वाहन काफिले के साथ उनका स्वागत जुलूस निकाला गया, जो विभिन्न स्थानों से होते हुए अल्मोड़ा नगर पहुंचा। तत्पश्चात स्थानीय होटल सुनीता सनसिटी में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मंचासीन भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, नीमा आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष ललित लटवाल, जागेश्वर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष पांडे रहे।


कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर  लटवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। 

मेयर अजय वर्मा, मंडल अध्यक्षों , युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा , किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एवं अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा कुंदन लटवाल का स्वागत सत्कार किया गया।


भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव युवा सोच और युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है। कुंदन लटवाल को मिला यह दायित्व युवाओं के प्रति पार्टी के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व के माध्यम से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी विधानसभा चुनावों में इसका सकारात्मक लाभ भाजपा को मिलेगा।

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि कुंदन लटवाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। युवा सोच और ऊर्जा के साथ वे सरकार की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


पूर्व विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सोच के अनुरूप युवा नेतृत्व को आगे लाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को एक युवा नेतृत्व के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व मिला है, जिसका लाभ निश्चित रूप से आने वाले विधानसभा चुनावों में मिलेगा।


अपने संबोधन में दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल ने सर्वप्रथम अपने वरिष्ठ नेताओं, पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। 

अपने संबोधन में दर्जा मंत्री कुंदन लटवाल ने सर्वप्रथम अपने वरिष्ठ नेताओं, पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें दायित्व सौंपा है, वह उस पर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।


उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें घोटालों और भ्रष्टाचार में लिप्त रहकर देश और प्रदेश के विकास को बाधित करती रहीं, जबकि वर्ष 2014 से भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश में सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नई कार्यसंस्कृति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।


कुंदन लटवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाएं उत्तराखंड को विकास के नए आयाम दे रही हैं। लखपति दीदी योजना, पर्यटन विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार एवं युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण के बल पर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी। हम सभी कार्यकर्ता मिलकर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प लेकर आगे बढ़ेंगे तथा उत्तराखंड में पुनः दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएंगे।


उन्होंने कहा कि वे सदैव सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे और संगठन तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।


कुंदन लटवाल के गृह क्षेत्र में प्रथम आगमन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है तथा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

 कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य रूप से रंजीत भंडारी, लता वोहरा, जिला पंचायत सदस्यगण, पार्षद, छात्र नेता, सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन विनीत बिष्ट ने किया।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण