कैंची धाम मेले के दौरान जनपद अल्मोड़ा का यातायात डायवर्जन प्लान।



          📢 विशेष सूचना: कैंची धाम मेला - यातायात डायवर्जन प्लान

कैंची धाम मंदिर में आयोजित होने वाले मेले के मद्देनजर, 13 जून से 16 जून 2026 तक अल्मोड़ा से नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यात्रा को सुगम बनाने के लिए कृपया निम्नलिखित मार्गों का पालन करें:

🚗 रूट डायवर्जन विवरण

बागेश्वर/सोमेश्वर/अल्मोड़ा से हल्द्वानी: सभी वाहन सिकुड़ा बैंड से लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी की ओर जाएंगे।

पिथौरागढ़/बेरीनाग/दन्या से हल्द्वानी: सभी वाहन बाडीछीना-सुवाखान तिराहा से लमगड़ा होते हुए हल्द्वानी की ओर जाएंगे।

रानीखेत/द्वाराहाट/चौखुटिया से हल्द्वानी: सभी वाहन भतरौजखान से रामनगर होते हुए हल्द्वानी की ओर जाएंगे।

👮 अल्मोड़ा पुलिस की अपील:

आप सभी से निवेदन है कि मेले के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और सुचारू व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

और नया पुराने