नशा मुक्त भारत पखवाड़ा: दन्या पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान, लोगों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

 


पोस्टर, पंपलेट एवं जनसंवाद के माध्यम से किया जागरूक 

मानस हेल्पलाइन 1933 पर गोपनीय सूचना देने की अपील 

चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग्स दिवस के तहत जनपद अल्मोड़ा में दिनांक 12 जून से 26 जून 2026 तक "नशा मुक्त भारत पखवाड़ा" के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

इसी क्रम में आज थानाध्यक्ष दन्या श्री दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

     दन्या पुलिस द्वारा लोगों के बीच जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा उनसे अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर नशा उन्मूलन संबंधी संदेश प्रसारित किए गए, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंच सके।

      पुलिस टीम ने नागरिकों से अपील की कि यदि उनके संज्ञान में किसी प्रकार की नशे से संबंधित गतिविधि अथवा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना आती है, तो वे तत्काल मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर इसकी जानकारी दें। पुलिस द्वारा यह भी बताया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण