औषधि निरीक्षक, अल्मोड़ा द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण




जनपद अल्मोड़ा में जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत औषधियों की गुणवत्ता एवं विक्रय व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 08 जून, 2026 को औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा, पूजा जोशी द्वारा रानीखेत एवं मछखाली क्षेत्र में स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं उसके अंतर्गत निर्मित नियमों के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के क्रम में मछखाली स्थित एक मेडिकल स्टोर का क्रय विक्रय तत्काल रोक दिया गया /प्रभावित किया गया व अन्य मेडिकल प्रतिष्ठानों से 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए ।


इसके अतिरिक्त औषधि निरीक्षक अल्मोड़ा द्वारा रानीखेत स्थित गोविन्द सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय के औषधि भंडारण केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन को औषधियों के सुरक्षित एवं नियमानुसार भंडारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिसमें औषधियों को निर्धारित तापमान एवं उचित परिस्थितियों में संरक्षित रखना, एक्सपायर्ड/निकट एक्सपायरी औषधियों को अलग रखना, रिकॉर्ड एवं स्टॉक रजिस्टर का नियमित संधारण करना, नारकोटिक/विशेष श्रेणी की औषधियों का नियमानुसार अभिलेख रखना तथा औषधियों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान औषधि निरीक्षक द्वारा कुल 04 औषधि नमूने भी संग्रहित किए गए, जिन्हें परीक्षण एवं विश्लेषण हेतु औषधि विश्लेषणशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


औषधि विभाग द्वारा जनपद में औषधियों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण