राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ के प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन

 


आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य की अनवरत 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में *तपन जी क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ* ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए राष्ट्र, समाज और स्वाभिमान के विषयों पर गहन विचार रखे। उन्होंने संघ की शताब्दी यात्रा, संघर्ष, समर्पण और समाज निर्माण के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभिन्न श्रेणियों के प्रमुख जन एवं संघ के स्वयंसेवक सहित जिला संघ चालक किशन गुरुरानी, नगर संघ चालक लक्ष्मण सिंह भोज, विभाग प्रचारक कमल, जिला प्रचारक वीरेंद्र, तथा जिला कार्यवाह जगदीश की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला संपर्क प्रमुख सुरेश कांडपाल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

अंत में तपन जी ने श्रोताओं के साथ सीधे संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम् के साथ हुआ।  कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण