छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं कानूनों की दी विस्तृत जानकारी

 


महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर अल्मोड़ा पुलिस का विशेष अभियान

आपात स्थिति में 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत सूचना देने की अपील

चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्र हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा  बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक श्रीमती बीना दोसाद तथा महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी द्वारा विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, एनटीडी अल्मोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्परिणाम, साइबर फ्रॉड, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पोक्सो एक्ट एवं महिलाओं के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के शोषण एवं अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।



      पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को बताया गया कि विद्यालय आते-जाते समय अथवा घर पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर छात्राओं को जागरूक करने का अनुरोध किया गया।

      महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन, डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी तथा विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को सचेत करते हुए बताया कि यदि कोई अज्ञात व्यक्ति फोन, व्हाट्सएप अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डराने-धमकाने अथवा धनराशि की मांग करता है, तो घबराएं नहीं और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण