पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ₹1.67 लाख से भरा बैग सकुशल बरामद

सीसीटीवी फुटेज और सघन चेकिंग के आधार पर कुछ ही समय में खोज निकाला गया बैग

===================

बैग बदलने की हुई थी गलती, पुलिस ने रुपये गिनवाकर स्वामी को किया सुपुर्द

===================


चन्दन सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम तनवानी, भैंसोली, पोस्ट मजखाली, तहसील रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली रानीखेत में सूचना दी गई कि वह अपने ₹1,67,000/- (एक लाख सड़सठ हजार रुपये) स्टेट बैंक शाखा मजखाली में जमा करने के लिए आए थे। बैंक जाने से पूर्व वह रानीखेत बाजार में खरीददारी हेतु रुके, जहां उनका रुपयों से भरा बैग कहीं गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बावजूद बैग का कोई पता नहीं चल पाया।

     सूचना प्राप्त होने पर *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत श्री भुवन चन्द्र जोशी* के नेतृत्व में तत्काल प्रभाव से त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक फिरोज खान एवं कांस्टेबल कमल गोस्वामी द्वारा बाजार क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया।

     पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप उक्त बैग चौकुनी मौना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पास से बरामद किया गया। महिला द्वारा बताया गया कि उनके पास भी इसी प्रकार का बैग था, जो अनजाने में गलती से बदल गया था।

      रानीखेत पुलिस द्वारा बैग में रखे समस्त सामान एवं नगदी की जांच कर रुपये गिनवाने के उपरांत बैग उसके वास्तविक स्वामी चन्दन सिंह को सकुशल सुपुर्द किया गया।


     अपनी खोई हुई धनराशि एवं सामान सुरक्षित वापस मिलने पर चन्दन सिंह एवं उनके परिजनों ने रानीखेत पुलिस की त्वरित कार्यवाही, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण