राजभाषा नीति, नियम एवं वार्षिक कार्यक्रम विषय पर कार्यशाला का आयोजन
भाकृअनुप – विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के हवालबाग, अल्मोड़ा परिसर एवं
इसके कृषि विज्ञान केंद्रों के समस्त कार्मिकों द्वारा संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत के नेतृत्व में भारतीय
कृषि अनुसन्धान परिषद के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित राजभाषा नीति, नियम एवं वार्षिक
कार्यक्रम विषय पर कार्यशाला में आज दिनांक 9 जून 2026 को भाग लिया गया। इस कार्यशाला का
समन्वयन परिषद के संयुक्त निदेशक (राजभाषा), श्री राम दयाल शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया
कि यह कार्यशाला माननीय सचिव, भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद के निर्देशानुसार परिषद के सभी
कार्यालयों विशेषरूप से उन कार्यालयों जो राजभाषा नियम 1976 के नियम 10 (4) के अंतर्गत अधिसूचित
नहीं है, के लिए आयोजित की जा रही है और यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि इसमें परिषद के सभी
कार्यालय भागीदारी कर रहे हैं। कार्यशाला में वक्ता के रूप में उप निदेशक (राजभाषा) सुश्री सुनीता
उपस्थित रहीं। सुश्री सुनीता ने अत्यंत रुचिपूर्ण ढंग से राजभाषा नीति नियमों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने
संसदीय राजभाषा निरीक्षण समिति की निरीक्षण प्रश्रावली को प्रभावी ढंग से भरने के तरीकों, राजभाषा
अधिनियम 1963 की धारा 3 (3) के अंतर्गत आने वाले दस्तावेजों, राजभाषा नियम 1076 के नियम -5
को सुनिश्चित करने, राजभाषा नियम 1976 के अनुच्छेद - 343 एवं अनुच्छेद - 351 पर विस्तृत जानकारी
दी। उन्हीने सभी को अपने-अपने संस्थान में राजभाषा नीति का अनुपालन करने हेतु जांच बिंदु बनाने को
कहा तथा ये बताया कि राजभाषा नियम 1976 के नियम 12 के तहत कार्यालय प्रधान का यह दायित्व है
कि संस्थान में राजभाषा नियमों का अनुपालन सुनिश्चित हो। कार्यशाला के अंत में मुख्यालय की सुश्री
मोनिका शर्मा, सहायक निदेशक (राजभाषा) द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया गया। संस्थान स्तर पर
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सफल संयोजन प्रभारी अधिकारी (राजभाषा) श्रीमती रेनू सनवाल द्वारा किया
गया। इस कार्यशाला में संस्थाीन के हवालबाग, अल्मोड़ा परिसर एवं कृषि विज्ञान केंद्रों के 69
अधिकारियों एवं कार्मिकों ने सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया।
.png)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें