मलेथा ग्राम पंचायत में गुलदार का आतंक, रात 12 बजे मवेशी को उठा ले गया


वन विभाग से पिंजरा लगाने व गश्त बढ़ाने की मांग

मलेथा, टिहरी गढ़वाल। ग्राम पंचायत मलेथा में कल 10 जून की रात करीब 12 बजे गुलदार ने हमला कर एक मवेशी को अपना निवाला बना लिया। घटना मोहन सिंह रावत जी के घर की है। गुलदार मवेशी को मारकर लगभग 15 फीट ऊंची छत पर ले गया।


हमले के समय मोहन सिंह रावत जी अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार दहशत में है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ समय से गुलदार मलेथा क्षेत्र में बार-बार दिखाई दे रहा है। रात को मवेशियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में भय का माहौल है।


ग्राम पंचायत मलेथा के लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए। क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण