सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी : सीडीओ




अल्मोड़ा, 9 जून 2026

मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण की प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका त्वरित समाधान किया जाए तथा शिकायतकर्ता से दूरभाष के माध्यम से अनिवार्य रूप से संपर्क कर उनकी समस्या की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाए।


उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में बताया गया कि जनपद में सर्वाधिक शिकायतें पेयजल विभाग, जल संस्थान, यूपीसीएल तथा ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित प्राप्त हो रही हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विशेष ध्यान देते हुए लंबित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने तथा शिकायतों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।



बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।

टिप्पणियाँ

"लोकप्रिय पोस्ट"

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प किसानों के हित में हो रहा कार्य, बढ़ रही है आय: पुष्कर धामी l

राष्ट्रीय मुए-थाई चैंपियनशिप के प्रतिभागी खिलाड़ियों का हुआ सम्मान, बिट्टू कर्नाटक ने बढ़ाया हौसला

राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

एसoएमo सीo गठन - नीलम देवी अध्यक्ष और प्रमिला देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित l

ताड़ीखेत में निर्माणाधीन रोडवेज कार्यशाला एवं प्रस्तावित बस अड्डे का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण